चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की। सूची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 2007 बैच के IPS पंकज नैन को पदोन्नति पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। IPS पंकज इससे पहले तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब नैन की CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPS की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये…
Author: NEWS14 TODAY
Indians Deported From America : अमेरिका से निकाले गए हरियाणा के 33 नागरिक, ट्रंप ने मिल्ट्री विमान से भेजा भारत
चंडीगढ़ : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को आज अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया है। जिन 104 लोगों को निकाला गया है, उनमें हरियाणा के 33 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निकालने का एलान किया था। आपको बता दें कि बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अमेरिकी सेना का C-17 विमान इन भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।…
Deoband News : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ हुआ खेला, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे से 60 लाख रुपये ठगे
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ खेला हुआ है। जालसाजों ने न सिर्फ किसान की जमीन हड़पने का खेल खेला है बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख रुपये भी ठग लिये हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं 60 लाख की ठगी होने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्च अधिकारीयों ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता…
Saharanpur Accident : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से शाकंभरी देवी दर्शन को जा रही एक्सयूवी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। ट्रक चालक ने हाइवे पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे तेज रफ्तार कार की ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…
अज़ब-गज़ब : पुलिस नहीं ढूंढ पाई चोरी गया डीजे कटोरे ने पकड़वाया, पुजारी ने घुमाया कटोरा पकड़ा गया चोर
वाराणसी : सोनबरसा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस जब चोरी गया डीजे साउंड सिस्टम नहीं ढूंढ पाई तो पीड़ित ने अंधविश्वास का सहारा लिया। उसने पुजारी को बुलाकर कटोरा बजवाया। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा बजाने से चोरी का सामान मिल जाता है। इससे पहले भी गांव में कटोरा बजाया गया था। पुलिस के विफल होने पर पुजारी को बुलाया गया : सोनबरसा गांव में करीब 20 दिन पहले हरिनाथ निषाद के घर से डीजे साउंड सिस्टम चोरी हो गया था। पीड़ित का कहना है…
World Cancer Day 2025 : कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ध्यान रखें ये चार बातें
वाराणसी : कैंसर का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल और महामना कैंसर संस्थान की ओपीडी में हर दिन करीब 150 नए लोगों में कैंसर की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में भी करीब 100 कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। किसी में शुरुआती लक्षण तो किसी में बीमारी दूसरे और तीसरे चरण में है। विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में मुंह का कैंसर ज्यादा होता है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के…
Murder In Dehli : खेकड़ा की शिवानी की दिल्ली में हत्या, दोस्तों पर अटकी शक की सुई, कॉल सेंटर पर करती थी काम
बागपत/दिल्ली : खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी शिवानी उपाध्याय (24) की दिल्ली में हत्या कर दी गई। लड़की के पिता जय भगवान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस के बिरला मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने हत्या का शक उसकी सहेली और दोस्तों पर जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी जय भगवान उपाध्याय बाबा गोरखनाथ मंडली के महाराज हैं। उनकी बेटी शिवानी दिल्ली बदरपुर बॉर्डर स्थित कॉल सेंटर में काम करती थी। जय भगवान…
Comment on Mulayam Singh : महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल, नोटिस जारी करने का आदेश
लखनऊ : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। अदालत ने परिवाद दाखिल करने पर विपक्षी राजू दास को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। अधिवक्ता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने परिवाद…
MP Rakesh Rathore : कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
लखनऊ : यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जज दिनेश नागर की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने संसद सत्र का हवाला देते हुए आरोपी सांसद…
Mathura News : महिला पीसीएस अधिकारी पकड़ी गई रिश्वत लेते रंगे हाथ, लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
मथुरा : मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया। कार्यालय में रखे दस्तावेजों की टीम ने जांच की, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। डीपीआरओ किरण चौधरी ने किसी काम के लिए ग्राम प्रधान से 70 हजार रुपये की रिश्वत ली है। टीम महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां शिकायतकर्ता ने…
