सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने सीएम निर्माण कार्य की प्रत्येक सात दिन में ड्रोन से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यस्थल पर पूर्व की स्थिति और बाद की स्थिति की स्पष्ट फोटो तथा शॉर्ट क्लिप रिकॉर्ड में रखने के भी निर्देश दिए। नगरायुक्त ने सीएम ग्रिड सम्बंधी एक बैठक में कहा कि सीएम ग्रिड मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है, सभी अधिकारी पूरी विश्वसनीयता और समर्पण के साथ कार्य करें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कार्य को…
Author: NEWS14 TODAY
PM Modi On Mahakumbh : पीएम मोदी ने x पर पोस्ट कर मांगी माफ़ी, लिखा- हे मां, हमारी पूजा में कुछ कमी रह गई हो तो कृपया मुझे क्षमा करें!
पीएम मोदी : प्रयागराज में 45 दिनों तक चले भव्य महाकुंभ मेले का समापन हो गया है। उन्होंने इस मौके पर एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महायज्ञ’ बताया। पीएम मोदी ने महाकुंभ के सफल आयोजन की तारीफ करते हुए आयोजनों में कुछ व्यवस्थाओं की कमी पर खेद जताया और जनता से माफी मांगी। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “मैं जानता हूं, इतना बड़ा आयोजन आसान नहीं था। मैं मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं। हे मां, हमारी पूजा में कुछ कमी रह गई…
Sambhal Masjid : संभल की शाही मस्जिद में होगी रंगाई-पुताई, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित
हाईकोर्ट : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनपद संभल की जामा मस्जिद को लेकर बड़ा आदेश दिया है। जिससे विरोध कर रहे हिंदू संगठनों को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की इजाजत दे दी है। हालांकि अदालत ने अपने फैसले में कुछ शर्तें भी रखी हैं। साथ ही मुस्लिम पक्ष को इन शर्तों पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, संभल की शाही जामा मस्जिद में तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में रंगाई-पुताई की जायेगी। कोर्ट ने कहा है कि एएसआई…
PM Modi On Mahakumbh : बिना सूचना और बिना आमंत्रण के भी करोड़ों लोग पहुंचे, समापन पर पीएम मोदी ने इसे एकता का महाकुंभ बताया
प्रयागराज : प्रयागराज में 45 दिनों तक चले महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को एकता का महाकुंभ बताया और अपने ब्लॉग में लिखा कि बिना किसी औपचारिक आमंत्रण या सूचना के करोड़ों श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंचे, जिससे भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी ने लिखा कि इस महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु जुटे, जिसमें संत, महात्मा, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा शामिल थे। उन्होंने इसे भारत की एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया…
Asam Earthquake : असम में आधी रात को धरती हिली, दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 रही
भूकंप के झटके : असम के मोरीगांव में सुबह 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया। गुवाहाटी, नागांव और तेजपुर में तेज झटके आने से लोग जाग गए। सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पूर्वोत्तर भारत संवेदनशील भूकंप जोन 5 में आता है असम के मोरीगांव में आज सुबह 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसका केंद्र मोरीगांव था और गहराई 16 किलोमीटर थी। असम के अलावा…
Mahakumbh Closing Ceremony : आज होगा महाकुंभ मेले का समापन, सीएम योगी आदित्यानाथ समापन की करेंगे घोषणा, कार्यक्रम में होगा सम्मान समारोह
प्रयागराज महाकुंभ : प्रयागराज़ में चल रहे 45 दिवसीय महाकुंभ मेला गुरूवार को समापन होने जा रहा है। इसके लिए आज औपचारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मेला परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में शिरकत कर महाकुंभ के समापन की घोषणा करेंगे। साथ सीएम योगी मेले की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व रिकार्ड के प्रमाण पत्र भी दिए जाने की उम्मीद है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि प्रमाण पत्र देंगे। आपको बता…
Saharanpur News : बिहारीगढ़ में खनन कारोबारी को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे में पान की दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे तुरंत फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र का है। बिहारीगढ़ कस्बे में पान की दुकान पर मुकर्रम अपने दोस्त विवेक मित्तल के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक दुकान में घुसा और अचानक मुकर्रम पर फायरिंग कर…
Maha Shivratri Special : सहारनपुर के इस मंदिर में पांडवों ने की थी महादेव की पूजा, भोलेनाथ ने दिए थे दर्शन, जानें क्या है मान्यता
सहारनपुर : हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से घिरा उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला धार्मिक स्थलों से अलग पहचान रखता है। जिले में पांच बड़े शिव मंदिर हैं। लेकिन, अद्भुत चमत्कारों के स्मार्ट शहर सहारनपुर में स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैसे तो भूतेश्वर महादेव मंदिर महाभारत काल का है। लेकिन, इसका निर्माण सैकड़ों साल पहले मराठा शासक ने कराया था। यही वजह है कि भूतेश्वर महादेव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। पुराने शहर के…
Saharanpur News : प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, एक साथ जी नहीं सके तो एक साथ दे दी जान
सहारनपुर : मंगलवार को नानौता के हुसैनपुर गांव में विनय (26) और नीलम (20) के शव गन्ने के खेत में पड़े मिले। युवक-युवती दो दिन से लापता थे और एक ही परिवार के थे। प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। नानौता के हुसैनपुर गांव में विनय और नीलम के शव खेत में मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 2023 में नीलम के परिजनों ने विनय के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वह जेल में था और हाल ही…
Saharanpur News : इंस्टाग्राम पर दोस्त के बाद हुआ प्यार, गर्भवती होने पर जबरन निकाह, मन भर गया तो पिला दिया फिनाइल
सहारनपुर : इन दिनों युवाओं के दिलों दिमाग पर सोशल मीडिया का बहुत इस कदर सवार है कि सोशल मीडिया के जरिये युवक-युवती न सिर्फ प्यार कर रहे हैं बल्कि आपसी सहमति से सबंध भी बना रहे हैं। जब बात शादी की आती है तो तकरार बढ़ जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सामने आया है जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और युवती के गर्भवती होने पर निकाह हो गया। जब युवक मन भरा गया तो युवक ने विवाहिता को फिनायल पिलाकर मारने की कोशिश…
