हरियाणा में औद्योगिक विकास की नई तैयारी, 10 IMT से पांच लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

New push for industrial development in Haryana; target of ₹5 lakh crore in investment through 10 IMTs

मारुति सुजुकी से लेकर यूनो-मिंडा तक कई कंपनियां लगा रहीं उद्योग, दक्षिण कोरिया से निवेश जुटाने में सरकार की नजर; रोजगार और MSME सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा हरियाणा : हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए राज्य सरकार 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह देश-विदेश के निवेशकों से संपर्क…

अजय राय का ऐलान- कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा, पिंडरा से लड़ूंगा चुनाव; भाजपा को हटाना लक्ष्य

Congress State President Ajay Rai

वाराणसी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव पिंडरा सीट से लड़ेंगे। नवरात्र की सप्तमी पर माता रानी के दर्शन-पूजन के साथ उन्होंने अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सक्रियता शुरू की। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस उनका परिवार है और राहुल गांधी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह कायम रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के…

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा के शासन में था ‘वन जिला, वन माफिया’ का राज

Brajesh Pathak, Deputy CM in Moradabad, Brajesh Pathak's Visit, News regarding Brajesh Pathak, Deputy CM Brajesh Pathak in Moradabad,

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडई और अराजकता को बढ़ावा मिला, जबकि भाजपा सरकार विकास और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। जिला अस्पताल का किया निरीक्षण उपमुख्यमंत्री ने…

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

सहारनपुर : देवबंद कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 36 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। आरोप है कि बस्ती के ही राहुल ने सुमित पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट…

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, नेपाल तक तलाश तेज

श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

लखनऊ : राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अदालत ने मुख्य आरोपी बताई जा रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हजरतगंज पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए अदालत में अर्जी दी थी। पुलिस की टीमें नेपाल सीमा के आसपास दबिश दे रही हैं। आरोपियों की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए बहराइच पुलिस और नेपाल की संबंधित एजेंसियों से भी संपर्क…

90.59 लाख की साइबर ठगी से जुड़ी स्कोडा कार दो साल से थाने में खड़ी, इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्ट्रेशन

A Skoda car linked to a ₹90.59 lakh cyber fraud case has been sitting at the police station for two years; it is registered in the name of Shraddha Dubey, who carries a bounty on her head.

सहारनपुर : साइबर ठगी के जरिए 90.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बरामद की गई लग्जरी स्कोडा कार करीब दो साल से सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है। दिल्ली नंबर की इस कार का पंजीकरण 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस जांच में कार की खरीद को कथित तौर पर साइबर ठगी से हासिल रकम से जोड़ा गया था। दिसंबर 2024 में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को बरामद कर सीज कर दिया था। अब लंबे समय…

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ₹6,908 का बोनस घोषित; दैनिक मजदूरों को मिलेंगे ₹1,184

Counterfeit notes in Meerut bank chest, Counterfeit notes found in Meerut, Meerut crime news, Counterfeit currency,, Counterfeit notes in Meerut bank chest

नई दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने पात्र कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों को आर्थिक राहत देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने लेखा वर्ष 2025-26 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एड-हॉक बोनस) देने संबंधी आदेश जारी किया है। 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को अधिकतम ₹6,908 का एकमुश्त बोनस मिलेगा। वहीं, निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले दैनिक मजदूरों को ₹1,184 की राशि दी जाएगी। इस घोषणा से त्योहार के समय पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने की…

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

SP MLA Nahid Hasan

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ सार्वजनिक टिप्पणियों के मामले में शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अदालत ने दोनों से पूछा है कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने दोनों को नोटिस…

हरियाणा में 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों को 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान

हरियाणा में 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों को 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान

चंडीगढ़ : हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के तहत धान की सरकारी खरीद लगातार जारी है। प्रदेश की खरीद एजेंसियां अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुकी हैं, जबकि किसानों को 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मंडियों में अब तक 21.27 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। सरकार ने खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 58 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए सामान्य…

हरियाणा में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, सीएम सैनी के स्वीडन दौरे में हुए अहम समझौते

Plans for a ₹4,000 crore investment in Haryana; key agreements reached during CM Saini’s visit to Sweden.

चंडीगढ़ : हरियाणा में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान कुल 4,000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं का विस्तार करना, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कारोबारी संबंध मजबूत करना और रोजगार के नए अवसर विकसित करना है। मुख्यमंत्री के साथ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान निवेश प्रस्तावों के अलावा तकनीकी नवाचार, आधुनिक शहरी…