चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब सरकार ने नेत्रहीन भाईचारे की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए नेत्रहीन व्यक्तियों के सहायकों के लिए मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। यह ऐलान वित्त और योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान किया गया। मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वित्त अजय कुमार सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर…
Author: news14today
पंजाब ने की कारोबारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने आज मोहाली में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के हल के लिए अलग- अलग कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वर्मा ने मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की लेबर ला समिति के चेयरमैन जसबीर सिंह से मांग पत्र प्राप्त किया। इस पत्र में व्यापारिक भाईचारे को आने वाली अलग-अलग मुश्किलों को उजागर किया गया है। वर्मा ने व्यापारिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार सभी व्यापारियों को राज्य के विकास में हिस्सेदार…
Case on KRK : फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बसपा सुप्रीमो मायावती पर की थी अभद्र टिप्पणी
सहारनपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में फ़िल्म अभिनेता KRK की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मायावती पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने पर बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के बड़े भाई और फ़िल्म अभिनेता राशिद कमाल खान (KRK) के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से बसपा प्रत्याशी माजिद अली के परिवार में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अभिनेता केआरके मुंबई में रहते हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि बसपा प्रत्याशी माजिद अली और उसके भाई…
राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया। बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में अपने…
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी – सिन्हा
देहरादून, 12 जून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एनडीएमए द्वारा प्रायोजित भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण योजना के तहत उत्तराखंड में भूस्खलन न्यूनीकरण तथा जोखिम प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि उत्तराखंड में भूस्खलन एक गंभीर समस्या है और हर साल इससे बहुत ही कीमती जान-माल का नुकसान होता है। भूस्खलन या किसी अन्य आपदा को समझने के लिए, उसका सामना करने के लिए, पुख्ता तैयारी के लिए बहुत सारे विषयों…
सीएस ने दी विभागों को डेडलाइन, नाबार्ड को जल्द भेजे प्रोजेक्ट
देहरादून, 12 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण, सिंचाई, पशुपालन, स्कूली शिक्षा, कौशल तथा तकनीकी शिक्षा विभाग को 24 घंटे की डेडलाइन देते हुए अवशेष 383.11 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तत्काल नाबार्ड को भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 31 जुलाई की समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी विभागों को वित्त विभाग को डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने विभागों को भविष्य में नाबार्ड की समयसीमा के अनुसार ही अपने प्रोजेक्ट के बजट बनाकर समयबद्धता से भेजने, प्रोजेक्ट के प्रस्ताव,…
छात्रों व टीचरों की समस्याएं निपटाएं अधिकारी – मंत्री
चंडीगढ़ , 12 जून। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि अधिकारी, छात्रों और टीचरों की समस्याओं को जल्द निपटाएं, इसके लिए प्रत्येक जिले का अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। शिक्षा मंत्री पंचकूला में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की एसीएस जी.अनुपमा, विभाग के महानिदेशक आर एस ढिल्लो , माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। त्रिखा ने बैठक को बुस्टर-मीटिंग की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक के बाद विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जहां अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं सुस्ती बरतने वालों की खिंचाई की जाएगी। फील्ड में उतरने की तैयारी में मंत्री शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे जुलाई माह से खुद प्रत्येक दिन दो सरकारी स्कूलों का दौरा भी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्कूल का भवन , कमरे आदि नए बनकर तैयार हो गए हैं उनका जल्द ही उद्घाटन करने की योजना बनाई जाएगी और जरूरत के अनुसार नए भवनों का शिलान्यास करके कार्य को जल्द से जल्द अंजाम तक पहुँचाया जाएगा। पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे शिक्षा –सारथी पत्रिका मंत्री ने विभाग द्वारा प्रकाशित की जा रही शिक्षा -सारथी पत्रिका का प्रसार बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें छात्रों की उपलब्धि और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समावेश होना चाहिए वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख्याति प्राप्त कार्यक्रम “मन की बात” की भी प्रमुख बातों को उचित स्थान दिया जाए। शिक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा -सारथी पत्रिका को केवल स्कूल की लाइब्रेरी तक सीमित न रखा जाए बल्कि गांव के पंच से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचनी सुनिश्चित की जानी चाहिए। पहली बार स्कूलों में समय पर पहुंची पाठ्यपुस्तकें मंत्री ने इस बात पर ख़ुशी ज़ाहिर की कि राज्य में पहली बार नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंच गई हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षाओं के आए परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि पास प्रतिशतता तीन गुणा तक बढ़ी है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही सुपर -100 ,बुनियाद , कला उत्सव जैसी अन्य विद्यार्थी केंद्रित कई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री को बताया गया कि प्रदेश के कई पीएमश्री स्कूलों में टूरिज्म जैसे व्यावसायिक कोर्स के पाठ्यक्रम शुरू किये गए हैं जिससे भविष्य में रोजगार के उभरते अवसरों का राज्य के युवा लाभ उठा सकेंगे। जुलाई में हर घर में पौधारोपण के लिए दस्तक देंगे छात्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जुलाई माह में अपने -अपने क्षेत्र के हर घर में दस्तक देंगे और नागरिकों को बारिश के मौसम में पौधारोपण करने के लिए आह्वान करेंगे। विद्यार्थी दरवाजा खटखटा कर घर के लोगों से पूछेंगे कि क्या आपने अपने हिस्से का पौधा लगा दिया है , क्योंकि पेड़ -पौधे लोगों को ऑक्सीजन के अलावा फ़ल -फूल और अन्य खाद्य व वस्तुएं भी उपलब्ध करवाते हैं। हर जिला का अलग से होगा नोडल अधिकारी शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने विद्यार्थियों की छात्रवृति , महिला अध्यापकों की चाइल्ड केयर लीव , एसीपी , वरिष्ठता सूची समेत अन्य कार्यों के शीघ्र निपटान के लिए टाइम -बाउंड निर्धारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिला के लिए अलग से नोडल अधिकारी लगाया जाए ताकि हर कार्य तत्परता से पूर्ण हो सके। इससे शैक्षणिक निष्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। प्रत्येक स्कूल को भी सूचना दी जाए कि उनके जिला का नोडल अधिकारी कौन लगाया गया है। अध्यापक यूनियन की मांगों को भी पूरा करेंगे उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न अध्यापक यूनियनों की जो मांगें केवल फाइलों में अटकी पड़ी हैं , उनको जल्द से जल्द फाइनल किया जाए और अन्य जायज़ मांगों का अध्ययन करके अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से भी उनकी समस्याओं बारे पूछा और कहा कि वे प्रदेश में शिक्षा की बेहतरी के लिए दृढ़ संकल्प हैं , कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनसे बेझिझक मिल सकता है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14…
लोकसभा की चुनावी हार के बाद बीजेपी ने नीतिगत हार भी की स्वीकार- हुड्डा
चंडीगढ़, 12 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा की चुनावी हार के बाद अब बीजेपी ने अपनी नीतिगत हार भी स्वीकार कर ली है। क्योंकि जिस बीजेपी ने सत्ता में आते ही कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट आवंटन की स्कीम को बंद कर दिया था, वहीं बीजेपी अब प्लॉट बांटने की बात कह रही है। जो बीजेपी फैमिली और प्रॉपर्टी आईडी को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती थी, अब वहीं बीजेपी उनकी खामियों को स्वीकार कर रही है।…
मेथेनॉल की आवाजाही का मुद्दे पर केंद्र से बात करेगा पंजाब
चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां एसीएस -एफसी (कराधान) विकास प्रताप,और आबकारी और कराधान आयुक्त वरुण रूज्म को निर्देश दिए कि मेथनौल की अंतरराज्यीय आवाजाही की निगरानी करने के लिए एक मज़बूत ढांचा बनाने का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस रसायन की जहरीली शराब बनाने के लिए किये जाने वाले दुरुपयोग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अप्रैल और मई महीनों के लिए आबकारी विभाग की एनफोर्समेंट गतिविधियों…
बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार
चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब सरकार ने मौजूदा बुवाई सीजन के दौरान बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार कर लिया है। बनाई गई योजना के अनुसार इस बार इस फसल अधीन 67 प्रतिशत क्षेत्र और बढ़ाने का लक्ष्य निश्चित किया है जिससे राज्य के किसानों को पानी की अधिक खपत वाले धान से छुटकारा दिलाया जा सके। यह जानकारी आज कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि साल 2024-25 के दौरान बासमती अधीन तकरीबन 10 लाख…
