चंडीगढ़ 14 जून। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनमें स्वयं भगवान का वास होता है। इसलिए बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को उनके संरक्षण के साथ-साथ बाल अधिकारों का भी ख्याल रखना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री आज पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा उनके हितधारकों के लिए बाल एवं बंधुआ मजदूरी पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसी भी…
Author: news14today
अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण पर मंथन
चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां नेअमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण को जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया है। वे यहां अधिकारियों की एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि नवीनीकरण योजना के तहत हेरिटेज स्ट्रीट को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। संधवां ने हेरिटेज स्ट्रीट से नाजायज कब्जों को हटा कर ऐतिहासिक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना केंद्र बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग वाले स्थानों पर उपयुक्त साफ-सफाई, पीने वाले…
मित्र वन योजना को प्रोत्साहित करने में जुटी पंजाब सरकार
चंडीगढ़, 13 जून। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के कल्याण के लिए वातावरण की संभाल प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। इस मंतव्य के लिए जमीनी स्तर पर कदम उठाए जाने चाहिए। यह बात वन व वन्य जीव संरक्षण मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने विभाग के विकास कार्यो का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग दौरान किया। स्वच्छ और हरा-भरा पंजाब यकीनी बनाने के लिए सूबा सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि वन मित्र स्कीम को और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि…
भूस्खलन ट्रीटमेंट की सही तकनीक से रूबरू हुए इंजीनियर
देहरादून, 13 जून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण योजना के तहत उत्तराखंड में भूस्खलन न्यूनीकरण तथा जोखिम प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन आपदा प्रबंधन विभाग के विशेषज्ञों के साथ लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने मसूरी स्थित केम्प्टी तथा गलोगी में चल रहे भूस्खलन ट्रीटमेंट के कार्यों को मौके पर जाकर देखा। उल्लेखनीय है कि केम्प्टी तथा गलोगी में एनडीएमए द्वारा प्रायोजित भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण परियोजना के तहत कार्य किया जा…
चम्पावत को मॉडल जिला बनाने में जुटी उत्तराखंड सरकार
देहरादून, 13 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने के लिए लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। चम्पावत ऐसा जनपद है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य…
C.R.P.F. के प्रक्षिशु अधिकारियों ने की सीएस से मुलाकात
देहरादून, 13 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव तथा सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवों में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के साथ सहयोग करते हुए, विभिन्न…
पीने के पानी की सप्लाई पर सरकार की नजर
चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में रेवाड़ी जिला सहित पूरे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप हो सके इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार से कोई व्यवधान है तो उसका समाधान तत्परता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा ताकि आमजन को गर्मी…
पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी अमरजीत कौर कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 13 जून। सिरसा से पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी और 2009 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं अमरजीत कौर ने कांग्रेस ज्वाइन की है। कौर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के मीडिया प्रभारी जय भगवान, पर्यावरण प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के सह-संयोजक…
शहरों में कृषि भूमि की खरीद -फरोख्त में N.D.C. की जरूरत नहीं – मंत्री
चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि की खरीद व भूमि का कोई हिस्सा बेचने के लिए नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं से किसी भी एन.डी.सी. की जरूरत नहीं है, बल्कि भूमि मालिक सीधे तौर पर अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। ऐसी संपत्तियों पर किसी भी तरह का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क लागू नहीं होगा। राज्य में इस तरह की कुल 2,52,000 संपत्तियां हैं।शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा आज चंडीगढ़ में पत्रकारों को…
करनाल में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट
चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अब आने वाले कुछ माह में करनाल से भारत वर्ष के लिए हवाई सफर किया जा सकेगा। इसके लिए करनाल एयरोड्रोम को डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की योजना है। नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज करनाल में एयरोड्रोम, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ करनाल में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की है। इस परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल के नागरिकों को सुविधा देने के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट की परियोजना को अमलीजामा पहनाना चाहते हैं इसी उद्देश्य से ही करनाल एयरोड्रोम का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों से डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने को लेकर जो भी कठिनाइयां थी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने करनाल एयरोड्रोम की वर्कशॉप, हवाई पट्टी और एयरोड्रोम के चारों तरफ बनाई गई चारदीवारी और अन्य मुख्य कक्षों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि करनाल, अंबाला, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में 3 से 4 हजार फुट की पट्टियां हैं। इन सभी हवाई पट्टियों का सर्वे किया जा रहा है और आरसीएस के तहत डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इन सभी हवाई पट्टियों का सर्वे करने के बाद अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और जहां-जहां संभावना होगी वहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित करनाल एयरोड्रोम तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
