मुख्यमंत्री ने दो योजनाओं के लिए खोला खजाना

Muzaffarnagar BJP Office Hangama

चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को सशक्त व मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आज हर वर्ग का हमारी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। गरीब, किसान, समाज के वंचित वर्ग के हित में अगर कोई सोचता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने आज भिवानी जिले में आयोजित समारोह में किसान…

NEET Exam : नीट परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाये आरोप

सहारनपुर : आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और नीट एवं नेट परीक्षा में हुई धांधलियों एवं पेपर लीक के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिसमें नीट एवं यूजीसी की नेट परीक्षाओं में हुई धांधलियों की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई।…

BJP After Loksabha Election : भाजपा की समीक्षा बैठक में भिड़े कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक को बताया हार का जिम्मेदार

इधर उधर की

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रही भाजपा की समीक्षा बैठक में हंगामा हो गया। सहारनपुर लोकसभा सीट कर हारने के बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समीक्षा बैठक कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव हारने के जिम्मेदार योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और विधायक राजीव गुंबर को बताया है। इतना ही नही इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आलम यह देखने को मिला कि…

Saharanpur News : दोस्त को नहर में डूबता देख दूसरे ने लगा दी छलांग, दोनों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Saharanpur News

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में भीषण गर्मी के चलते बड़ी नहर में नहाने गए दो दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते दोनों दोस्त डूबने से मौत हो गई। इस दौरान नहर में नहाने गए अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों गहराई में डूबने लगे तो आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने के लिए गोताखोर पहुंचे। गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए ट्यूब और रस्सी फेंकी। दोनों ने रस्सी और ट्यूब को पकड़ तो लिया। खुद को बचाने के…

साल 2023 बैच के I.A.S. अफसरों से सीएम ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को अलाट किए गए 2023 काडर के प्रोबेशनर आई.ए.एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, संजीदगी, ईमानदारी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता दिया। पांच प्रोबेशनर अधिकारियों आदित्य शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बढिया प्रशासन, नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों तक पहुंचाने और भलाई और विकास योजनाओं को समयबद्ध लागू करने के अच्छे लक्ष्यों की पूर्ति के लिए…

अफसरों को सीमांत क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश

देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ सेना, आई.टी.बी.पी. तथा बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुड़े विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को…

योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है – मुख्यमंत्री

देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक…

लेन ड्राइविंग को जागरूकता की अलख जगा रही हरियाणा पुलिस

चंडीगढ़, 20 जून। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन में लेन ड्राइविंग नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को गाड़ी सही लेन में चलाने संबंधी जानकारी दी जाती है और उल्लंघना करने वालो के नियमित चालान किए जा रहे हैं परिणामस्वरूप प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 177 सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गत वर्ष लेन ड्राइविंग…

पिछड़ीं श्रेणियों, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए पैसा जारी

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब सरकार ने पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आशीर्वाद योजना के तहत मालेरकोटला जिले के लिए 1.71 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने मलेरकोटला जिले के पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 337 लाभपात्रों के लिए 1.71 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस राशि में दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के 337 लाभपात्रियों को कवर किया…

राष्ट्रपति शासन लागू कर जल्द चुनाव के निर्देश दें राज्यपाल- हुड्डा

चंडीगढ़, 20 जून। कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर एक बार फिर प्रदेश विधानसभा को भंग करने और राष्ट्रपति शासन लागू कर जल्द चुनाव के निर्देश देने की मांग उठाई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा। ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री हाल ही में हुए करनाल उपचुनाव से विधायक चुने गए हैं। फिर भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं…