धामी ने देहरादून एयरपोर्ट के एक्सटेंशन लिए केंद्र से मांगी जमीन

नई दिल्ली, 26 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जमीन हस्तांतरित किए जाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस समय जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए वन विभाग की 87.0815 है0 भूमि का हस्तांतरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जौलीग्रांट के आस-पास के क्षेत्रों की कुल 96.2182 हेक्टेयर…

धामी ने राजनाथ के सामने उठाया नैनीताल में पार्किंग समस्या का मुद्दा

Imran Masood Back To Home

नई दिल्ली, 26 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य की समस्त जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से पर्यटन नगरी, नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों / श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार को उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान करने का…

हरियाणा में नशे की उपलब्धता में आई कमी – डीजीपी

पंचकूला 26 जून । ‘नशामुक्त भारत पखवाड़े‘ के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा 12 जून से लेकर 26 जून तक ‘नशामुक्त हरियाणा पखवाड़ा‘ मनाया गया। समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर डीजीपी ने पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नशामुक्ति पर आधारित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अपने कर कमल से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नशामुक्ति को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई। कपूर ने सभी…

बाढ़ नियंत्रण के लिए हरियाणा ने बनाया प्लान

चंडीगढ़, 26 जून। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों के साथ मानसून सीजन से पहले प्रदेश भर में बाढ़ नियंत्रण तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जलभराव की घटनाओं को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव प्रसाद ने अधिकारियों को मानसून की बारिश शुरू होने से पहले प्रदेश भर में नालों और चैनलों की सफाई में तेजी लाने के…

सीएम ने पूरा किया वादा, जालंधर में नए आवास में डाला डेरा

चंडीगढ़, 26 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने व्यापक जनहित में राज्य के लोगों, खासकर माझा व दोआबा क्षेत्र के लोगों से किया अपना एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया है और जालंधर में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा व दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनके रोजमर्रा के काम करवाने के लिए सुविधा प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल…

S.T.F. को नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन के निर्देश

चंडीगढ़, 26 जून। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशे पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एन-कॉर्ड) की स्टेट लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव वर्मा ने पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) को बड़े स्तर पर नशों का व्यापार करने वाले नशा तस्करों पर पैनी वजर रखने व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 31 के प्रचार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि आदतन अपराधियों को सजा देने के लिए इस एक्ट…

Muzaffarnagar News : नेशनल एथलीट खिलाड़ी साथी सहित नकली नोटों के साथ गिरफ्तार, सहारनुपर ATS ने की गिरफ्तारी

Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर मे एस.ओ.जी और सहारनपुर ATS की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ATS की टीम ने एथलीट के एक नेशनल खिलाड़ी को उसके साथी सहित नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर की कार्यवाई में पकड़े गये खिलाडी के पास से रुपये के नकली नोटों की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक बाईक, पेन कार्ड, आधार कार्ड भी कब्जे में लिए हैं। पकडे गए अभियुक्त मुज़फ्फरगर के बाजार में नकली नोट चलाने की फिराक…

पी.एस.पी.सी.एल ने हासिल किया बड़ा मुकाम

पटियाला, 25 जून। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि मैसर्ज एस.ए.ई.एल लिमिटेड द्वारा गाँव कर्मगढ़, मलोट में लगाए गए 50 मेगावाट सामर्थ्य के सोलर पावर प्रोजैक्ट को सिंकरोनाईज़ कर दिया गया है और सोलर पावर 220 केवी ग्रिड सब- स्टेशन कटोरेवाला में स्पलाई शुरू हो गई है। पंजाब में स्थापित किए जाने वाले 4 मेगावाट के चार सोलर पावर प्रोजैक्ट 2.748 रुपए/ किलोवाट घंटा की दर पर पेडा को अलाट किए गए थे। इनमें से, गाँव तरखाणवाला, बठिंडा में 4 मेगावाट के एक सोलर पावर प्रोजैक्ट…

नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता अभियान की तैयारी

चंडीगढ़ 25 जून। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के बारे में आगामी 1 जुलाई, 2024 को राज्य के सभी 378 पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य आमजन को तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में शिक्षित करना है। टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में…

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम के सामने उठाए उत्तराखंड के मुद्दे

Imran Masood Back To Home

नई दिल्ली, 25 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश समग्र विकास के नए आयाम प्राप्त कर सम्पूर्ण विश्व में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को महासू मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री…