सीएम धामी ने केंद्र से सूबे के लिए मांगी बिजली

नई दिल्ली, 27 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और केंद्रीय मंत्री ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखंड को स्थाई रूप से आवंटित किए जाने का अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में विद्युत उत्पादन के लिए केवल जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन…

प्रसिद्ध कैंची धाम बाईपास के निर्माण पर लगी सैद्धांतिक मुहर

नई दिल्ली, 27 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से पुनः सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा 2016 में राज्य के 06 मार्गों खैरना-रानीखेत, बुआखाल-देवप्रयाग, देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, पाण्डुवाखाल नागचुलाखाल-बैजरों, बिहारीगढ़-रोशनाबाद तथा…

धामी ने केंद्र के सामने उठाया पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार का मुद्दा

नई दिल्ली, 27 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने के संबंध में अनुमोदन प्रदान कर सम्बंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर के पंतनगर में स्थित रनवे छोटा होने के कारण इस…

सीएम ने दिए बिल्डर की संपत्ति अटैच करने के आदेश

मान सिंह बघवा मैदान, झींझक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 20 परिवादों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया और एक मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।         नायब सिंह ने सेक्टर 51 स्थित में फील्ड गार्डन सोसायटी को नगर निगम, गुरुग्राम को हस्तांतरित करने के मामले में अधिकारियों…

स्टेट पेंशन योजना में अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश

चंडीगढ़, 27 जून। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं जिनके तहत पंजाबियों को लाभ मिल रहा है। इसी तर्ज पर कुछ समय पहले सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निर्देशों के तहत राज्य में स्टेट पेंशन योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए विभाग द्वारा सर्वेक्षण करवाया गया। विभाग द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट आने पर अयोग्य लाभार्थियों का पर्दाफाश हुआ है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के…

Lucknow News : जालसाजों ने डॉक्टर की पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे 2.71 करोड़ 

Lucknow News

Lucknow News : डिजिटल इंडिया बनने के बाद डिजिटल क्राइम भी बढ़ गया है। डिजिटल जमाने में जहां ऑनलाइन ठगी की जा रही है वहीं ऑनलाइन गिरफ्तारी का डर दिखा कर मोटी रकम वसूली जा रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। जहां डिजिटल जालसाजों ने एक डॉक्टर की पत्नी को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर न सिर्फ डिजिटल अरेस्ट कर लिया बल्कि छोड़ने की एवेज में 2.71 करोड़ रुपये की ठग लिये। ख़ास बात ये है कि डॉक्टर की पत्नी ने बैंक जाकर यह रकम…

गुरुग्राम सिटी में लगेंगी कपड़ा थैला वेंडिंग मशीन

चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करते हुए वीरवार को 50 नए डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन्हें मिलाकर वाहनों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठान सहित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत एक ओर जहां वाहनों व मशीनरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी…

Saharanpur News : जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, पत्रावलियों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश, आपदा कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे रहेगा सक्रिय 

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों से परिचय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम ने आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा है। उन्होने कहा कि शिकायत का समाधान संबंधित अधिकारी के स्तर से ही किया जाए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि फाईल वर्क को गहनता के साथ अध्ययन करने के उपरान्त ही प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि विकास कार्यों की मासिक बैठक के साथ विभागवार भी समीक्षा की जाएगी। उन्होने कहा कि सभी…

Saharanpur News : भ्रष्टाचार के मामले में निवर्तमान जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, मामले का निस्तारण नहीं करने का आरोप 

Saharanpur News

सहारनपुर : दो दिन पहले तबादला हो चुके जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के खिलाफ हाईकोर्ट ने वारंट जारी करने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आस्था श्रीवास्तव ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के जमानती वारंट तामील कराने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि निवर्तमान जिलाधकारी ने ग्राम पंचायत पांजूवाला में भ्रष्टाचार की शिकायत का निस्तारण नहीं किया था। जिसके चलते प्रयागराज हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने पड़े थे। बीते मंगलवार की शाम को ही जिलाधिकारी…

सीएम ने हजारों 15,250 लाभार्थियों को बांटे प्लॉट आवंटन प्रमाण पत्र

चंडीगढ़, 26 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब के सिर पर छत के सपने को पूरा करने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना चलाई है। इस योजना के तहत आज 15,250 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने लाभार्थियों को मौके…