देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब…
Author: news14today
सड़कों की कायाकल्प करने में जुटी हरियाणा सरकार
चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश में 4,655 किलोमीटर लंबाई की 1,425 सड़कों की गुणवत्ता और स्थिति में सुधार किया जाएगा। इस पर लगभग 2,750 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त, नाबार्ड ऋण सहायता योजना के तहत लगभग 700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का भी सुधार किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रदेश का सड़क तंत्र सुदृढ़ होगा। डॉ. बनवारी लाल ने यह जानकारी पंचकूला में विभाग के…
आंगनवाड़ियों के लिए खरीदी जाएंगी “फर्स्ट -एड किट” – गोयल
चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने बताया कि प्रदेश भर की आंगनवाड़ियों के लिए मेडिकल की “फर्स्ट -एड किट” खरीदी जाएंगी ताकि किसी भी दुर्घटना के समय बच्चों का प्राथमिक उपचार आंगनवाड़ी में ही किया जा सके। इसके लिए आज हाई पावर परचेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है। आज यहां हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने की। इनके अलावा ,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल भी…
पंजाब में O.T.S.-3 साबित हुई सफल – चीमा
चंडीगढ़, 3 जुलाई। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि पंजाब एकमुश्त निपटान (संशोधन) योजना (ओ.टी.एस-3) पिछली योजनाओं को पछाड़कर देश की सबसे सफल वित्तीय प्रबंधन योजनाओं में से एक साबित हुई है। यहां पंजाब भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ओ.टी.एस-3 के दौरान 137.66 करोड़ का राजस्व एकत्र किया गया है जो पिछली सरकारों द्वारा लागू ओटीएस-1 और ओटीएस-2 से एकत्रित कुल 13.15 करोड़ के मुकाबले कहीं अधिक है।…
सीएम ने दी सिरसा जिले को सौगात
चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज सिरसा जिला को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर गरीबों और वंचितों की भलाई के लिए काम कर रही है। अंत्योदय की दिशा में…
Ghaziabad News : ट्रॉनिका सिटी में महिला के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के साथ पड़ोसी द्वारा देर रात में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पेअर में गोली लगी है। महिला अपने परिवार के साथ कॉलोनी में रहती थीं। कुछ समय…
Agra News : आगरा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, मौके पर ही दोनों की मौत
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अछनेरा थाना क्षेत्र के नागर गांव के पास आगरा-जयपुर रेलवे लाइन पर पोल संख्या 15/2 के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती दोनों हाथों में हाथ डाले थे और जब ट्रेन आती दिखाई दी तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उसके आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। यह…
Saharanpur Crime News : सहारनपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और तेजाब पिलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उस पर तेजाब पिलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को घर से भागने के लिए भी मजबूर किया और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। 26 अप्रैल को, पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वासिब ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे घर से भागने के लिए कहा। जब पीड़िता ने इनकार किया और शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी…
Saharanpur News : शाकंभरी देवी नदी में अचानक तेज बहाव, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
सहारनपुर: शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद शाकंभरी देवी नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। इससे मंदिर दर्शन के लिए नदी पार कर रहे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। पानी का तेज बहाव देख श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर पर रोक दिया। जो श्रद्धालु पहले ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे, उन्हें पानी कम होने तक वहीं रुकने के लिए कहा गया। घटनाक्रम: सुबह से ही शिवालिक पहाड़ियों में बारिश शुरू हो गई थी। दोपहर के समय…
Love Jihad : ‘लव जिहाद’ का आरोपी डॉक्टर और उसके साथियों पर सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज, गिरफ्तारी अभी बाकी
देवबंद : एक महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी रचाने और सामूहिक दुराचार करने के आरोप में हिंदू संगठन बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोलकाता निवासी पीड़िता का आरोप है कि देवबंद के मोहल्ला कोटला में रहने वाले डॉक्टर अहबार हुसैन ने उसे धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह रचाया और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया। Love…
