खतौली, मुज्जफरनगर : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार को खतौली के भंगेला चेकपोस्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से सहारनपुर और हरिद्वार जा रही दो अलग-अलग डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं। इस हादसे में अलीगढ़ के रहने वाले बस चालक रामगोपाल (32) की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण: पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब जयपुर से सहारनपुर जा रही एक बस आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। ओवरटेक करने…
Author: news14today
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से कर रहा है विकास – सीएम
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत का नाम विश्व में रोशन हुआ है और आज देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। जबकि आजादी के 60 वर्षों के बाद तक भी एक ही पार्टी का शासन रहने के बावजूद भी जिस गति से विकास होना चाहिए था उस गति से विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर डेरा बाबा बुमन शाह सिरसा के बाबा ब्रह्म दास की अगुवाई…
हरियाणा में महिला सुरक्षा नेटवर्क हुआ मजबूत
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं के विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। यह उपलब्धि हरियाणा में कानून प्रवर्तन में सुधार और महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क को दर्शाती है। हॉटस्पॉट व हॉट रूट्स पर कार्रवाईः पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अगस्त-2023 में हरियाणा पुलिस में अपना कार्यभार संभालने उपरांत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बनाया। इसे लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं को भयमुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।…
महासू मंदिर (हनोल) के मास्टर प्लान को मंजूरी देने पर लोगों ने की सीएम से मुलाकात
देहरादून, 4 जुलाई। महासू मंदिर, हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने महासू मंदिर की प्रतिकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भेंट करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि महासू मंदिर, हनोल का सुनियोजित विकास कर इस क्षेत्र को बड़े धार्मिक केंद्र…
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को वर्ल्ड लेवल पर बढ़ाने का करेंगे प्रयास -सीएम
देहरादून, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि उत्तराखंड के ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना को दिसंबर तक पूर्ण रूप से धरातल पर लाया जाए। उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हवालबाग और कोटद्वार में बनाये गये रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर की तरह ही राज्य के सभी जनपदों में जल्द रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर सेंटर बनाये जाएं। युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के क्षेत्र…
उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की मीटिंग
चंडीगढ़, 5 जुलाई। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान सिबिन सी ने अधिकारियों को मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया ताकि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सक। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर को मतदान केंद्रों पर वाटर कूलर, पंखे, पर्याप्त बैठने की जगह, शौचालय और शेड की व्यवस्था करने…
आशीर्वाद योजना के तहत 4.43 करोड़ रुपए जारी – मंत्री
चंडीगढ़, 5 जुलाई। आशीर्वाद फार पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग स्कीम के अंतर्गत, साल 2023-24 दौरान पिछड़ीं श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 870 लाभपात्रियों को 4.43 करोड़ रुपए की राशि साल 2024-25 के बजट उपबंध में से जारी की है। पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा.बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने बरनाला, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और रूपनगर जिलों के पिछड़ीं श्रेणियों, आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के 870 लाभपात्रियों के लिए 4.43…
मंत्री शर्मा ने किया कुरुक्षेत्र जियो गीता संस्थान का दौरा
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने आज जिला कुरुक्षेत्र में जियो गीता संस्थान में पहुंचकर अवलोकन किया और मंदिर में पूजा अर्चना की कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जियो गीता संस्थान पहुंचने पर सभी गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मूल चंद शर्मा ने टाइटेनियम धातु से लिखी हुई गीता के भी दर्शन किए, जिसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को भेंट किया था। उल्लेखनीय है कि उस समय कैबिनेट मंत्री…
मुख्यमंत्री ने पटौदी विधानसभा को दी सौगात
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सभी पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन विशेष सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिली है, उनमें गुरुग्राम जिले में 39.95 लाख रुपये से अधिक की लागत से गांव नरहेड़ा तक 1.620 किलोमीटर लंबे एचएनपीपी मार्ग, 41.11 लाख रुपये से अधिक की लागत से गांव राजपुरा से गांव मुज्जफरा तक 2.25…
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट!
UP Weather Update : वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कब होगी भारी बारिश: आज (5 जुलाई): कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। कल (6 जुलाई): कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 7 से 9 जुलाई: इन तीन दिनों में भी मध्य और दक्षिणी…
