बैरंग लौटी बरात: दूल्हे से पहले दुल्हन की मांग भरने पर मचा बवाल

बैरंग लौटी बरात

भदोही, उत्तर प्रदेश: मंगलवार की रात, भदोही जिले के एक गांव में शादी समारोह में हंगामा मच गया। मंडप में बैठी दुल्हन की मांग दूल्हे से पहले किसी और ने भर दी, जिसके बाद नाराज बराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। मांग भरने वाला युवक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पूरा मामला: जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर रामचौकी निवासी निलेश बिंद की बरात मंगलवार को भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। धूमधाम से स्वागत के बाद द्वारचार और जयमाल की रस्में…

हुड्डा ने भिवानी में विरोधी दलों को दिया झटका

चंडीगढ़, 10 जुलाई। बीजेपी से भिवानी जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कई कई पार्षदों और सरपंचों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। हुड्डा और उदयभान ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। जेजेपी के प्रवक्ता रहे दिनेश अग्रवाल ने भी हुड्डा और चौधरी उद्यभान के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने…

Lucknow News : श्रावस्ती में दलित किशोर को बियर की बोतल में पेशाब पिलाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News

लखनऊ : श्रावस्ती जिले के एक दलित किशोर ने तीन युवकों पर उसे बियर की बोतल में पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का आरोप: पीड़ित किशोर का कहना है कि 1 जुलाई को गांव के ही किशन उर्फ भूरे तिवारी ने उससे डीजे मशीन रखवाने को कहा था। डीजे मशीन रखवाकर लौटते समय गांव के तीनों आरोपियों ने उसे दोबारा जेनरेटर रखवाने को कहा। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे…

स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां टीचर और अभिभावक के बीच एक मजबूत कड़ी – मंत्री

चंडीगढ़, 10 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां अध्यापक और अभिभावक के मध्य एक मज़बूत कड़ी का कार्य कर रही हैं। हमारा लक्ष्य हर छात्र के भविष्य और जीवन को संवारना और निखारना है। इसके साथ ही स्कूलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला और शिक्षा में गुणवत्ता हमारा उद्देश्य है। श्रीमती त्रिखा आज पंचकूला में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटी प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रही थी।उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आज से 11 दिनों तक प्रदेश भर के सभी जिलों…

सीएम ने विधायक शैलारानी रावत को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार…

धामी ने नई दिल्ली में श्री केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास

देहरादून, 10 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्री केदारनाथ मंदिर ( दिल्ली ) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर के निर्माण से सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इस क्षेत्र का संबद्ध महाभारत काल से भी है। बुराड़ी की पावन धरती में उत्तराखंड और सनातन संस्कृति के मूल परिचायक बाबा केदारनाथ जी का धाम…

तरनतारन सेवा केंद्र से चल रहे फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़

Saharanpur Tifin Meating

अमृतसर, 10 जुलाई। पंजाब में संगठित अपराध को खत्म करने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों और छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारकों को गिरफ्तार कर इस रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।उन्होंने खुलासा किया कि उक्त रैकेट तरनतारन सेवा केंद्र के जिला मैनेजर सूरज भंडारी, जो फरार है की, मिलीभगत से चलाया जा रहा था। यादव ने कहा कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों…

पंचकूला के विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर

चंडीगढ़, 10 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो गांव नगर निगमों में शामिलहुए हैं तथा ऐसे गांवों की पंचायतों का पैसा भी नगर निगमों को ट्रांसफर हुआ है इसकीजानकारी दी जाए, ताकि वह राशि उन्हीं गांवों के विकास कार्यों पर खर्च की जाए।         मुख्यमंत्री आज पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठककी अध्यक्षता कर रहे थे। आज की बैठक की सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि 2024-25 के बजटअभिभाषण में महानगर प्राधिकरणों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 100-100…

P.C.P.N.D.T. टीम के चार सदस्य रिश्वत लेते काबू

करते हुए पंजाब की सांझी प्री- कन्सेप्शन और प्री- नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक ( पी.सी.पी.एन.डी.टी.) टीम के चार व्यक्तियों को स्टिंग ऑपरेशन दौरान 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इन्होंने अन्य कर्मचारियों और प्राईवेट व्यक्तियों के साथ मिल कर पंजाब और हरियाणा के अलग- अलग क्लीनिकों में चल रहे ग़ैर- कानूनी अल्ट्रासाउंड लिंग निर्धारन टैस्ट के लिए रिश्वत लेने के लिए एक अंर्तराज्यी गठजोड बनाया हुआ था। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिविल अस्पताल, सिरसा में फार्मासिस्ट के तौर…

G.M.D.A. एरिया में चलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बस

चंडीगढ़,10 जुलाई। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 13वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्रीनायब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25के लिए 2887.32 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।        बैठक में शहर की निगरानी और बेहतर  यातायात प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरों की क्षमताबढ़ाने, नए जल उपचार संयंत्रों का निर्माण और मौजूदा की क्षमता बढ़ाने, जल निकासी औरसीवर उपचार संयंत्रों के नेटवर्क को मजबूत करने सहित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा हुई।        जीएमडीए प्राधिकरण ने शहर की निगरानी और बेहतरयातायात प्रबंधन के…