चंडीगढ़, 14 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी जैसे कार्यक्रम लोगों में एकता और प्रेम की भावना को जागृत करने के साथ-साथ युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में भी कारगर होते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आज हर्बल पार्क अम्बाला शहर के नजदीक आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह अम्बाला शहर के पास मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश…
Author: news14today
बड़े लक्ष्यों के लिए युवा पेशेवरों के सहयोग की जरूरत – केंद्रीय मंत्री
चंडीगढ़ , 14 जुलाई। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान समय मेंशासन-प्रशासन के सामने आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए नए युवा पेशेवरों काविजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए युवा पेशेवरों के ज्ञान का उपयोग कर शासन कोआधुनिक जरूरतों के अनुसार चलाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साल 2035तक देश में बिजली की वर्तमान मांग दोगुनी हो जाएगी और हाउसिंग में 130करोड जनता को मकान उपलब्ध करवाने होंगें। इन बड़े लक्ष्यों कोप्राप्त करने के लिए नए युवा पेशेवरों के विशेष…
मंत्री ने स्कूल मैनेजमेंट समितियों की पीठ थपथपाई
चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा की शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा ने आज पलवल में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति केप्रशिक्षण और सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वतीकी मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक दीपक मंगला व विधायक जगदीश नायर ने शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा कापुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत – अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल प्रबंधनसमितियों (एसएमसी) को सरकारी स्कूलों पर बारीकी से नजर रखनी होगी। एसएमसी सदस्य विभागकी मजबूत इकाई…
Officer Changed Gender : सिविल सेवा में पहली बार: IRS अधिकारी ने बदला जेंडर, नाम भी हुआ परिवर्तित
हैदराबाद : भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक महिला अधिकारी ने इतिहास रच दिया है। 35 वर्षीय इस अधिकारी ने लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बनने का फैसला लिया है। यह सिविल सेवा के इतिहास में पहला ऐसा मामला है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब किसी सिविल सेवा अधिकारी ने लिंग परिवर्तन करवाकर अपना नाम और लिंग आधिकारिक तौर पर बदला है। क्या है पूरा मामला : हाँ, यह सच है कि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक महिला अधिकारी ने हैदराबाद में अपना लिंग…
Kawad Yatra : सहारनपुर में कांवड़ यात्रा 2024: यातायात व्यवस्था में 21 जुलाई से होगा बदलाव
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 जुलाई से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। चार अगस्त तक दो चरणों में रूट डायवर्जन रहेगा। पहला चरण 21 से 29 जुलाई और दूसरा चरण 29 जुलाई से चार अगस्त तक होगा। रूट डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़…
पिछले साढ़े नौ वर्षों में शिक्षा में हुए बेहतरीन काम -त्रिखा
चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा की शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में शिक्षाके क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। जिससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार छात्रों को सुगम और अच्छी शिक्षाप्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश सरकार अपनी लाभकारी योजनाओं के माध्यमसे इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा आज फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीयविद्यालय प्रबंधन समिति की कॉन्फ्रेंस-सह-प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लोगों को बतौरमुख्य…
अनुसूचित जाति व जनजाति की समस्याएं प्राथमिकता से दूर की जाएं – सीएम
देहरादून, 13 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन 14 साल बाद किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बैठक का आयोजन हर 06 माह में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बैठकों में एससी एवं एसटी आयोग के अध्यक्षों को भी विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में…
आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा
देहरादून, 13 जुलाई। आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन में कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुमन ने सभी जिलों को आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।…
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण से जुड़ी दो परियोजनाएं की लॉन्च
चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह ने आज करनाल में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षणऔर प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमेंवन मित्र और एक पेड़ मां के नाम योजना शामिल है। वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने केसाथ-साथ उसका संरक्षण भी करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से सरकारद्वारा 20रुपये दिएजाएंगे। इसी तरह एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को संरक्षणके लिए वन मित्रों को सौंपा…
साइबर क्राइम में फंसी राशि की वापसी के लिए नया एसओपी जारी
चंडीगढ़, 13 जुलाई। साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और पीड़ितों को समय पर राहत देने के उद्देश्य से, इंडिया साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने साइबर अपराध के मामलों में फंसी राशि की वापसी के लिए एक व्यापक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है। यह नया SOP धोखाधड़ी से प्रभावित राशि को उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे जांच अधिकारी, बैंक और पीड़ितों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से परिभाषित की जा सकें। इस पहल…
