Saharanpur News : गन्ने के खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव, मौत का कारण अज्ञात

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव दंघेड़ा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव गन्ने के खेत में मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुनील त्यागी के रूप में हुई है, जो गांव के ही रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार, सुनील त्यागी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश थे और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि वे कैंसर से भी पीड़ित थे। शव की पहचान: पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान 60 वर्षीय सुनील…

Saharanpur News : कुरान पढ़ाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी मास्टर गिरफ्तार 

Madhya Pradesh

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार इलाके में एक मास्टर ने कुरान पढ़ाने की आड़ में नाबालिग छात्रा के साथ न सिर्फ जबरन दुष्कर्म किया है बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं धमकी देकर लगातार छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जिससे तंग आकर छात्रा ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन…

नीति आयोग के साथ बैठक के लिए पूरी तरह तैयार- मुख्य सचिव

देहरादून, 15 जुलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगामी 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। विकसित भारत इसकी मुख्य थीम थी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के सभी विभाग इस बैठक के लिए पूर तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम भी मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद…

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स का दौरा

Angry Rajput on Bhim Army

ऋषिकेश, 15 जुलाई। केंद्रीय विद्युत मंत्री तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) में चल रही निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण किया, जो टीएचडीसीआईएल की एक प्रमुख परियोजना है। साथ ही जो देश में अक्षय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक भी है। मंत्री ने बटरफ्लाई वाल्व चैंबर, मशीन हॉल और टिहरी पीएसपी…

कृषि विभाग ने नरमे की फसल की निगरानी के लिए बनाई टीमें

चंडीगढ़, 15 जुलाई। नरमे की फ़सल को कीटों के हमले से बचाने के लिए निरंतर निगरानी को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग ने दो ज्वाईंट डायरैक्टर स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 128 निगरान टीमों का गठन किया है। यह टीमें श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में गठित की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री  गुरमीत सिंह ने बताया कि इन टीमों को नरमे के खेतों का दौरा…

बठिंडा से 41 क्विंटल पोस्त किया बरामद, एक गिरफ्तार

बठिंडा, 15 जुलाई। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से कंटेनर-ट्रक में लाई जा रही 4100 किलोग्राम (210 बोरी) पोस्त बरामद की है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी।  गिरफ्तार ड्रग तस्कर की पहचान संदीप सिंह उर्फ काका (ट्रक ड्राइवर) निवासी गांव रायपुर अराइयां (नकोदर), जालंधर के रूप में हुई है।  पुलिस टीमों ने भारी मात्रा में पोस्त बरामद करने के अलावा कंटेनर-ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर एनएल 01 एबी 0377 को भी जब्त कर लिया है।  यादव ने बताया कि बड़ी मात्रा में…

पंजाब पुलिस ने दिया हथियारों के तस्करों को बड़ा झटका

अमृतसर, 15 जुलाई।  स्पेशल ऑपरेशन सेल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने अंतरराज्यी हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से मैग्जीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद किए है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव ठठियां के सुमितपाल सिंह और तरनतारन के चंबा कलां के अरपनदीप सिंह के तौर पर हुई है।  यादव ने बताया कि लारेंस…

आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर बढ़ाई जाएंगी हेल्थ सुविधाएं – सीएम

चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार सेना के साथ तालमेल बिठाकर जरूरत के अनुसार शहरों में आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेगी, ताकि उन्हें व उनके परिवारों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने आज इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश…

सीएम से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा केमुख्यमंत्री नायब सिंह से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगोगणराज्य की अटॉर्नी जनरल एवं विधिक मामलों की मंत्री सुश्री रेणुका संग्राम सिंह सूकलालने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाकि दोनों हितधारक आपसी सहयोग से काम करें, जिससे हरियाणा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो केमध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सके। उन्होंने हैफेड के अध्यक्ष को सलाह देतेहुए कहा कि हैफेड राज्य का एक शीर्ष सहकारी संघ है, इसलिए…

हरियाणा के धाकड़ अभ्यर्थी देश में हरियाणा की अमिट छाप छोड़ेंगे-सीएम

चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यर्थियों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी युवा…