चंडीगढ़, 17 जुलाई। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की मज़बूती के लिए ज़िला/ तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी की भर्ती संबंधी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही अलग- अलग योजनाओं संबंधी मुख्यालय के अधिकारियों और राज्य के सभी ज़िला/ तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी के साथ पंजाब भवन में बुधवार को हुई समीक्षा मीटिंग दौरान दी। मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए…
Author: news14today
मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ
चंडीगढ़, 17 जुलाई। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज जालंधर (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मान ने मोहिंदर भगत को जालंधर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 37,325 वोटों के भारी अंतर से जीतने के लिए बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्य और गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक कुलवंत…
कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला
चंडीगढ़ 17 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में एकल महिला साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सशक्त सेना, समृद्ध भारत के उद्देश्य से कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय का चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मध्य प्रदेश के गांव नाटाराम की आशा मालवीय अब तक करीब 3400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है और इसी कड़ी में बुधवार को…
Meerut News : मेरठ में 2.5 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, रेप की पुष्टि नहीं, तंत्र-मंत्र की आशंका, तीन आरोपी हिरासत में
मेरठ : मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात सवा दो साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का अपहरण कर हत्या करने के बाद उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पाया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम…
Uttrakhand News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्यान पर बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बोले 228 किलो सोना गायब होने के सबूत है तो कोर्ट में दायर करें याचिका
बद्रीनाथ-केदारनाथ : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 17 जुलाई को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों का जवाब दिया।जिन्होंने दावा किया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी हो गया था। अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शंकराचार्य से तथ्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया। अजेंद्र अजय ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बयानबाजी करने के बजाय सक्षम प्राधिकारी के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए या फिर…
Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर खोलने की डेडलाइन खत्म होते ही दिल्ली कूच करेंगे किसान, 15 अगस्त को देश भर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
किसान आंदोलन : मांगों के लिए दिल्ली कूच करने वाले पंजाब के किसान संगठनों को हरियाणा में शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया था। पांच माह से किसान शंभू बॉर्डर पर ही डेरा जमाए थे। हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में रास्ता खुलवाने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक रास्ता खोला नहीं गया है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को खोलने के हाईकोर्ट के आदेश की डेडलाइन आज खत्म हो रही है। अभी तक बॉर्डर को खोलने की कोई पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हाईकोर्ट के आदेश…
BJP Troubles : यूपी बीजेपी में घमासान : जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
दिल्ली : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह के भी आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करने की संभावना है। यह घटनाक्रम लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक के ठीक दो दिन बाद आया है। ये भी…
Ghaziabad News : सिपाही ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुद को गोली मारी, आरोपी युवती समेत 3 पर रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में नगर पालिका परिषद में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार रात को सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले दो सालों से एक युवती द्वारा ब्लैकमेलिंग से परेशान था। आत्महत्या करने वाले सिपाही की पहचान पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद गांव का रहने वाला था। ये भी पढ़िए …. कुरान पढ़ाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,…
Dehradun News : पटेलनगर में साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवती को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की थी दो लाख रुपये की मांग
देहरादून : साइबर अपराधियों ने एक युवती को शर्मसार करने और पैसे ठगने की योजना बनाई। उन्होंने पहले युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने तस्वीरें हटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। डरी-सहमी युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का बयान: शिमला बाईपास क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 18 जून को उसके फेसबुक अकाउंट पर ‘अमित बाबा’ नामक…
डायरिया फैलने से रोकने के लिए तैयारी तेज करें जिले – मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 16 जुलाई। पंजाब के कुछ शहरों में डायरिया के फैलाव को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम कमिश्नर, ए.डी.सीज (शहरी विकास), एक्सईएन, ईओज और सिविल सर्जन भी उपस्थित थे। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी नगर निगमों और नगर परिषदें अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों के पीने के लिए उपलब्ध पानी 100 प्रतिशत स्वच्छ…
