चंडीगढ़, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना रही है। इसके तहत वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के निर्देशों पर जांच के बाद गुलाब सिंह, वनपाल, कार्यालय वन मंडल अधिकारी, श्री अमृतसर साहिब को वित्त कमिश्नर (वन) कृष्ण कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के संज्ञान में आया है कि गुलाब सिंह, वनपाल, कार्यालय वन मंडल अधिकारी, श्री अमृतसर साहिब सामान्य श्रेणी से संबंधित है,…
Author: news14today
पंजाब ने केंद्र से मांगा मेगा फूड पार्क
चंडीगढ़, 19 जुलाई। पंजाब में कृषि को लाभदायक बनाने, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को बठिंडा में मेगा फूड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव सौंपा है। नई दिल्ली के पंचशील भवन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण राखी गुप्ता भंडारी भी मौजूद थीं, ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…
उत्तराखंड पर्यावरण व जैव विविधता से संपन्न राज्य – धामी
देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड पर्यावरण एवं जैव विविधता की दृष्टि से संपन्न राज्य है एवं राज्य के पास सभी तरह का पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध है। हमारे पास हिमनदों के साथ नदियाँ घने जंगल से लेकर तराई घाटियां एवं हर तरह की भौगोलिक परिस्थितियाँ मौजूद हैं। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिये अधिसूचित जीईपी के आंकलन की दिशा में सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक ( GEP Index ) का उद्घाटन करने के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जीईपी सूचकांक…
जीपीआई लॉन्च करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य – सीएम
देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जी.ई.पी लागू होने से इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। इस सूचकांक…
सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तुरंत पहुंचाई आर्थिक सहायता
चंडीगढ़, 19 जुलाई। हरियाणा मेंगरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्कालमदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्रीके स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाखरुपये का चेक भेंट किया। उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वालेकिसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल…
कांवड़ यात्रा 2024 : सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीआईजी ने दिए अहम निर्देश
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा 2024 के सकुशल आयोजन को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होटल और ढाबों पर खाद्य पदार्थों की सूची और उनके स्वामियों के नाम लिखे जाएं। ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि किस समुदाय का ढाबा है। डीआईजी के निर्देश: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। होटल और ढाबा संचालक खाद्य पदार्थों की सूची और स्वामियों का…
Saharanpur News : दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटों को अदालत ने फिर तलब किया
सहारनपुर : दुष्कर्म के एक मामले में सहारनपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी महमूद अली और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटों को फिर से तलब किया है। पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में बंद हैं, इसलिए वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होंगे। वहीं, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान और जावेद को सहारनपुर जिला कारागार से अदालत में लाया जाएगा। अदालत ने 18 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख तय की थी। मामला: 2022 में, यमुनानगर की एक महिला ने…
सीएम ने किया ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन
देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्र अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी परिचित होंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान विषय की सहायक पुस्तिका के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने…
पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां – सैनी
चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग…
रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 18 जुलाई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को थाना सिटी फिरोजपुर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरमेल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों को बल्लुआना, जिला फिरोजपुर निवासी राज कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसका भाई मदन लाल, ए.एस.आई. के विरुद्ध फिरोजपुर थाना सदर में…
