रुद्रप्रयाग, 24 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने…
Author: news14today
Nepal News : काठमांडू विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
दर्दनाक : काठमांडू, 24 जुलाई 2024: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ। सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में घायल एकमात्र व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान पोखरा जा रहा था: यह विमान सुबह करीब 11 बजे पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। हवाई अड्डे के…
पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी की लागू- सैनी
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है। हरियाणा पुलिस ने विकट व विषमपरिस्थितियों में भी धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों कानिर्वहन कर रही है। सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्धहै। पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंटप्रोसेस) लागू किया है। प्रशिक्षण संस्थान यह ध्यान रखें कि पुलिस का जवान एकअच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो। मुख्यमंत्री आज जिला रोहतक में सुनारिया स्थितपुलिस ट्रेनिंग…
गरीब को छत उपलब्ध करवाने में बजट होगा मददगार- सैनी
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट से गरीब व किसान सशक्त होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बजट से गरीब के सर पर छत मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। बजट के प्रावधानों से देश के विकास की गति बढ़ेगी तथा देश के वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सर्वाेमुखी एवं रोजगारोन्मुखी बजट पेश…
Sunita Williams : नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर को लेकर अच्छी खबर!
थ्रस्टर परीक्षण पूरा, जल्द होगी धरती पर वापसी Sunita Williams : अंतरिक्ष में करीब डेढ़ महीने से फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर के लिए राहत की खबर है। नासा और बोइंग के इंजीनियरों ने स्टारलाइनर स्पेसशिप के थ्रस्टर के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण अंतरिक्ष यान की वापसी की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण थे। यह परीक्षण न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स टेस्ट फैसिलिटी में किए गए थे। डेटा समीक्षा के बाद, अंतरिक्ष यान की वापसी की योजना तैयार की जाएगी। सुनीता…
Agra News : आगरा में खेत में जुताई करते समय निकला अद्भुत शिवलिंग, ग्रामीणों में हर्ष
आगरा : आज सुबह, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र के पातीरामपुरा गांव में एक अद्भुत घटना घटी। जब किसान राधेश्याम अपने खेत की जुताई कर रहे थे, तब ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में एक पत्थर टकराया। पत्थर हटाने पर उन्हें एक अद्भुत प्राचीन शिवलिंग मिली। यह शिवलिंग करीब डेढ़ फुट लंबा और गोलाकार है। इसकी खोज के बाद से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। शिवलिंग स्थापित, पूजा-अर्चना शुरू खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिलाओं ने शिवलिंग की सफाई शुरू की और भजन-कीर्तन और…
SC On Kisan Andolan : सुप्रीम कोर्ट ने शंभू सीमा गतिरोध के समाधान के लिए “तटस्थ मध्यस्थ” का सुझाव दिया
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई, 2024 को पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच गतिरोध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “विश्वास की कमी” है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए “तटस्थ मध्यस्थ” की नियुक्ति पर विचार करने का सुझाव दिया। सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के विरोध प्रदर्शन और पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर नाकेबंदी से संबंधित मामलों की है। कोर्ट ने कहा कि “विश्वास की कमी” है और सरकार को इसे दूर करने के लिए कदम उठाने…
अंबाला सिटी की शक्ल-सूरत बदलने में जुटे असीम गोयल
चंडीगढ़ , 23 जुलाई। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबाला शहर की सड़कों , गलियों , स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें , राज्य सरकार की ओर से पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी ने जान-बूझकर अपने कार्य में कोताही बरती तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोयल आज चंडीगढ़ में अंबाला शहर…
हरियाणा कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा
चंडीगढ़, 23 जुलाई। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार ले रहा है। इसी कड़ी में कई जानी-मानी हस्तियों और बीजेपी-जेजेपी नेताओं के साथ करीब 20 पार्षदों, सरपंचों, पूर्व पार्षदों और पूर्व सरपंचों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 15 साल तक विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार सर्वमित्र कंबोज ने आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। पूर्व डिप्टी स्पीकर कंवर विजयपाल के बेटे और…
प्रभावी नीति तैयार करे सेतु आयोग – धामी
देहरादून, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति तैयार करे। उन्होंने यह निर्देश नवगठित सेतु आयोग की कार्ययोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सेतु द्वारा कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। धामी ने कहा कि प्रयास किए जाएं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। स्किल डेवलपमेंट प्लान और योजनाओं के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया…
