सहारनपुर : जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने बुधवार शाम खेड़ा अफगान गांव में एक छापेमारी कर उर्वरक बनाने की एक अवैध फैक्टरी को सीज कर दिया। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने बुधवार शाम खेड़ा अफगान गांव में उर्वरक बनाने की एक फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर फैक्टरी को सीज कर दिया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। निरीक्षण में क्या मिला: फैक्टरी में लैब, बिल बुक, स्टाक और सेल रजिस्टर नहीं मिले। संदिग्ध उर्वरक का…
Author: news14today
सीएम ने किया ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वचुअर्ली संबोधित
देहरादून, 25 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वचुअर्ली संबोधित किया। इस आयोजन में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री स्वामी अरुण आनंद सहित अन्य संत मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने इस समागम को आध्यात्मिक ऊर्जा को जन-जन पहुंचाने वाला प्रयास तथा व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति को प्रभु की शक्ति के साथ एकीकृत करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह समागम मानव मात्र को अपने भौतिक जीवन में मन कर्म वचन से आत्मज्ञान की…
सीएम धामी ने किया बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ
देहरादून, 25 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली 22वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एंड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर उनमें हमेशा उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्तराखंड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है। लक्ष्य सेन सहित कई खिलाड़ी बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए देश…
UPSC : यूपीएससी परीक्षा के दौरान एआई-आधारित सीसीटीवी निगरानी स्थापित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर रहा है
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने द्वारा आयोजित परीक्षा प्रक्रिया के दौरान एआई निगरानी प्रदान करने के लिए अनुभवी पीएसयू से निविदा आमंत्रित की है। बोलियां लाइव एआई-आधारित सीसीटीवी निगरानी, आधार आधारित फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण (अन्यथा डिजिटल फिंगरप्रिंट कैप्चरिंग), उम्मीदवारों की चेहरे की पहचान और ई-एडमिट कार्ड की क्यूआर कोड स्कैनिंग को लागू करने के लिए बुलाई गई हैं। आवश्यक बोली दस्तावेज़ सीपीपी पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। प्रस्तुत दस्तावेज़ पर पदनाम के साथ बोलीदाता संगठन के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए। आवेदकों को…
Deoria News : यूपी पुलिस की करतूत : किडनैप किशोरी की बरामदगी के लिए मां से कराए फ्लाइट के टिकट, शर्मनाक!
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक किशोरी का अपहरण हुआ था। किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मुंबई से बरामद किया। लेकिन, बरामदगी के बाद किशोरी फिर से गायब हो गई। इस दौरान, पुलिस ने पीड़ित मां से फ्लाइट और ट्रेन के टिकट के पैसे लिए। मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनसे 6,000 रुपये भी लिए।देवरिया पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करने के नाम पर पीड़ित मां से पैसे वसूले। मुंबई जाने के लिए मां से…
हुड्डा से मिला गुरुग्राम विश्वविद्यालय और कॉलेज टीचर्स का प्रतिनिधिमंडल
चंडीगढ़, 24 जुलाई। गुरुग्राम विश्वविद्यालय और ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों और मुद्दों से संबंधित ज्ञापन हुड्डा को सौंपा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला शिक्षकों की कार्यस्थल पर प्रताड़ना हो रही है और आरोपियों पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कच्चे कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समान काम-समान वेतन की मांग को भी कुलपति द्वारा खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय की भर्तियों में भी जमकर…
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
पंचकूला, 24 जुलाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। जीत में कमी न रहे इसको लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में पंच कमल पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एससी मोर्चा के नेताओं के प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं की प्रवास में ड्यूटी लगाई। सत्यप्रकाश…
Kawad Yatra : कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मण्डलायुक्त ने लॉन्च किया पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेगी समस्त सुविधाओं की जानकारी
सहारनपुर : कांवड यात्रा 2024 को सकुशल एवं सुविधाजनक सम्पन्न कराने के सहारनपुर जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। जिला प्रशासन ने कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मण्डलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवान, नगर आयुक्त श्री संजय चौहान की उपस्थिति में कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए वैब पेज लिंक एवं क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। पोर्टल के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पैट्रोल स्टेशन, ढाबा, थाना, रूट डायवर्जन, कांवड शिविर आदि…
हमारे किसान बेइंसाफी के नहीं सम्मान के हकदार – संधवां
चंडीगढ़, 24 जुलाई। शंभू बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के पुलिस अधिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उनको बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश पर सख्त ऐतराज़ जताते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री को किसानों को शंभू बार्डर पर आगे बढ़ने से रोकने में शामिल पुलिस अधिकारियों के लिए बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश संबंधी फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में संधवां ने कहा कि किसानों की मांगों का समर्थन करते, मैं हरियाणा…
सरकारी स्कूलों में पच्चीस लाख से अधिक छात्रों का हो रहा विकास – त्रिखा
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पच्चीस लाख से ज़्यादा विद्यार्थी संस्कारमय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का निरंतर प्रयास है कि सभी विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाए और उनके भविष्य को संवारा जाए। शिक्षा मंत्री आज नारनौल में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा नीति का ही असर है कि प्रदेश…
