चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 15 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभागों के प्रधान सचिव, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के सीईओ तथा हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी विजेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। डी सुरेश को आवास आयुक्त हरियाणा भवन, नई दिल्ली और उच्चतर शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। अतिरिक्त…
Author: news14today
Meerut News : नाम बदलकर छोले-भटूरे बेचने पर हंगामा, हंगामे के बाद ठेला छोड़कर भागा मालिक, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ : मेरठ के दौराला में एक ठेले पर नाम बदलकर छोले भटूरे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कांवड़ियों ने हंगामा किया। इस घटना के बाद ठेले वाला भाग निकला और पुलिस को मामले की जांच करनी पड़ी। यह घटना प्रदेश सरकार के नेमप्लेट लगाने के आदेश और उस पर लगी अदालती रोक के बीच हुई है। मामले को लेकर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण ठेले वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संभावित कारण: धार्मिक भावनाएं:…
Mathura News : मथुरा की शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, सड़क पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे नौनिहाल
मथुरा : मथुरा के नगला बूढ़ा मांट ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में भवन जर्जर होने के कारण छात्रों को सड़क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय के कुछ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया है और नए निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है। मथुरा के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय नगला बूढ़ा मांट ब्लॉक की स्थिति एक गंभीर चिंता का विषय है। यह मामला न केवल मथुरा बल्कि पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करता है। आपको बता दें कि मांट…
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं की दिल्ली में बैठक
चंडीगढ़, 26, जुलाई। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं की एक हाई लेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया एवं महामंत्री कृष्ण बेदी आदि ने मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
किरण चौधरी की सदस्यता पर स्पीकर के फैसला असंवैधानिक – कांग्रेस
चंडीगढ़, 26 जुलाई। कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप भारत भूषण बत्रा और विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के खिलाफ दायर की दल- बदल विरोधी याचिका को तकनीकी आधारों पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गलत तरीकों से खारिज किया गया है। स्पीकर ने विपक्ष की याचिका को खारिज करके संविधान की दसवीं अनुसूची की अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि हमें उनके फैसले की आलोचना करने का पूरा अधिकार है। पिछले दिनों स्पीकर ने पूर्व…
चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया
चंडीगढ़ 26 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में आयोजित एक भव्य पुष्पांजलि समारोह में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा देश के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान को याद किया। इस समारोह में उन सैनिकों की वीरता और बलिदान को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। राज्यपाल ने कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों की बहादुरी और समर्पण को याद रखने के…
इस बार “हरियाणा के लाल केजरीवाल” की अगुवाई में पूरा हिंदुस्तान करना है साफ – मान
बरवाला/डबवाली, 26 जुलाई। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान में हरियाणा में बरवाला और डबवाली से बदलाव जनसभा की। उल्लेखनीय है कि पार्टी अगले 15 दिन हरियाणा में 45 रैलियां करेगी। बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपका घर से चला हुआ एक-एक कदम हमारे सिर माथे पर है। उन्होंने कहा आपका इतनी भारी संख्या में बाहर निकलना इस बात का संकेत है कि…
भारी बारिश से हुए नुकसान से निपटने में जुटा सरकारी तंत्र
उत्तरकाशी, 26 जुलाई। अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में प्रभावित आवश्यक सुविधाओं की बहाली एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न विभाग मैदान में सक्रिय हो गए हैं।दूसरी ओर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने और तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के द्वारा यात्रा के सुरक्षित व सुचारू संचालन के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और यमुनोत्री धाम में आज भी तीर्थयात्रियों का आवागमन पूर्व…
स्वास्थ्य मंत्री ने की कारगिल युद्ध के योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित
चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के महान योद्धाओं को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) मई से जुलाई 1999 तक जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में हुआ था। भारत की सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों ने अपनी जानें कुर्बान कर इस युद्ध को जीता और देश की सीमाओं से दुश्मन सैनिकों को बाहर निकालकर देश की…
डायरिया से जंग – सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार अफसर पर होगा एक्शन
चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के कुछ कस्बों में डायरिया के फैलाव को रोकने और तुरंत आवश्यक कदम उठाने के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पूरी स्थिति की समीक्षा की। अनुराग वर्मा ने स्पष्ट किया कि हर राज्यवासी की स्वास्थ्य जिम्मेदारी सरकार की है और इस मामले में कोई भी ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नया सैंपल फेल होने…
