UP Political News : 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम का जाट किसके करेगा ठाठ ?

Loksabha Election 2024

नई दिल्ली : यूपी में सभी राजनीतिक दलों की निगाहें 2027 के चुनावों पर लग गईं हैं। इसका सेमीफाइनल 10 विधानसभा की सीटों के उपचुनाव को माना जा रहा है। यूपी में लोकसभा चुनाव में 29 सीटें घटने का दर्द भाजपा को साल रहा है, तो इंडिया गठबंधन उपचुनावों में भी अपनी बढ़त बनाए रखना चाहता है। 2027 का चुनाव अखिलेश के लिए भी करो या मरो का चुनाव है। यदि सपा हारी तो अगला मौका 2032 में आएगा, तब तक सत्ता से बाहर रहे 15 साल बीत जाएंगे। 15…

Kawad Yatra : भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम, नोटों से बनी कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र 

Kawad Yatra

कावड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर में हो रही कावड़ यात्रा में नोटों से सजी कावड़ निश्चित रूप से एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। दिल्ली के शाहदरा निवासी शिवभक्त सागर राणा की भक्ति और समर्पण का यह एक अद्भुत प्रदर्शन है। सागर राणा ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए 5 लाख 21 हजार रुपये की नोटों से सजी कावड़ लेकर मुज़फ्फरनगर पहुंचे हैं। नोटों से बनी यह कावड़ शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिवभक्त सागर राणा पहले भी विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों से कावड़ ला चुके…

हेपेटाइटिस : सहारनपुर में तेजी से फैल रहा हेपेटाइटिस, समय पर जांच और इलाज जरूरी

हेपेटाइटिस

सहारनपुर : सहारनपुर में हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। पिछले सात महीनों में 602 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है जो लीवर को प्रभावित करती है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। हेपेटाइटिस के लक्षण पेशाब का पीला आना थकान बुखार त्वचा और आंखों में पीलापन जोड़ों में दर्द डायरिया भूख न लगना उल्टी वजन कम होना…

Delhi News : दिल्ली स्टडी सेंटर हादसे में 10 की मौत, प्रशासन पर गंभीर आरोप 

Delhi News

दिल्ली : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक स्टडी सेंटर में बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण एक भीषण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने एमसीडी, दिल्ली सरकार और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्र ने दावा किया कि हादसे में तीन नहीं बल्कि आठ से दस छात्रों की मौत हुई है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि…

मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपये – बिप्लब देब

हिसार, 27 जुलाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा को 14 हजार करोड़ रुपये देगी।  यह खुलासा बिप्लव कुमार देब ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने इस बार के केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी हमला बोला।  बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट पर भी…

शिक्षा में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाना टारगेट – शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पानीपत के आर्य महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में  आज बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव व सुधार हुआ है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाने का है व इस पर बेहतरीन तरीके से कार्य हो रहा है। वर्तमान में साढ़े 14 हजार सरकारी स्कूलों में 25 लाख बच्चे शिक्षा…

पंजाब ने गडकरी के सामने हाईवे से जुड़े मुद्दे उठाए

नई दिल्ली, 27 जुलाई। संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय हाईवे परियोजनाओं के तीन महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाए। मीत हेयर द्वारा व्यक्तिगत तौर पर मामले उठाने पर केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा सदस्य की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया। मीत हेयर ने बरनाला-मोगा राष्ट्रीय मार्ग 703 पर चीमा-जोधपुर में फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ दो गांव चीमा और जोधपुर, पड़ते हैं, जिससे इन गांवों की…

मुख्यमंत्री ने मालवा नहर के काम का लिया जायजा

श्री मुक्तसर साहिब, 27 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश एक नए इतिहास की कगार पर है क्योंकि प्रदेश के इतिहास में पहली बार दक्षिणी पंजाब की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए नई नहर ‘मालवा कैनाल’ खोदी जा रही है। मालवा नहर के चल रहे काम का मुआयना करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि पिछली किसी भी सरकार ने प्रदेश की इस जरूरत की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पिछली…

आरटीसी भोंडसी से प्रशिक्षित सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

पंचकूला, 27 जुलाई। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (भोंडसी) में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच का आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 978 प्रशिक्षु सिपाही देश सेवा की शपथ लेने के बाद हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। दीक्षांत समारोह में सूचना ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में ”साइबर क्राईम स्वच्छता एवं जागरूकता और शिष्टाचार”…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों की बस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़, 27 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के लाखों बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा करवाई जा रही है। अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। मोहन लाल बड़ौली शनिवार को सोनीपत से अयोध्या धाम के लिए 47 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की बस…