पंजाब नर्सिंग दाखिलों में अनियमितताओं के आरोप में दो और गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अगस्त, 2024 – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल मोहाली (पी.एन.आर.सी.) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत से नर्सिंग परीक्षाओं में अनियमितताएं करने के आरोप में आरोपी अरुणा छाबड़ा, पूर्व प्रिंसिपल के.डी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग माहिलपुर, जिला होशियारपुर को उसकी रिहायश गाँव खुडा जस्सू (चंडीगढ़) से और आरोपी डॉ. कुलदीप सिंह महिरोक, संस्थापक महिरोक कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज, तेईपुर, तहसील पातड़ां, जिला पटियाला, को उसके निजी अस्पताल “ट्राइसिटी क्लीनिक एंड हॉस्पिटल” डेराबस्सी, जिला मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी इस…

सीएम ने दिया अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ा भरोसा

कुरुक्षेत्र 4 अगस्त। लंबे संघर्ष के बाद हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने से 1500 अनुबंध/अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों के रोजगार पर संकट के खतरे में आधी राहत मिली है, बाकी 15 अगस्त से पहले कच्चे या अस्थायी शब्द से आजादी देकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान कर रोजगार सुरक्षित करने पर ही पूरी होगी। हरियाणा यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन, (हुकटा) की   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज कुरुक्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह को नियमित करने का ज्ञापन सौंपकर मांग…

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, 2 दिन में दूसरी घटना

Madhya Pradesh

भोपाल : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज सुबह दीवार गिरने की एक घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह दुखद घटना शाहपुर के हरदौल बाबा मंदिर के पास हुई। घायल बच्चों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि बच्चे मंदिर में एक धार्मिक समारोह के तहत शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर के बगल में एक घर की दीवार उनके ऊपर गिर गई। प्रशासन ने कहा कि यह घर…

हरियाणा में 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम लोगों में प्रेम और भाईचारा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने राहगीरी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से शरीर स्वस्थ रहता है, मनुष्य में नई उर्जा का संचार होता है, जिससे विकास को गति मिलती है। नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…

Ayodhya Gangrape : अखिलेश यादव की डीएनए टेस्ट की मांग पर बवाल, सियासी गलियारे में उठने लगे सवाल 

Ayodhya Gangrape

अयोध्या गैंग रेप : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों के डीएनए टेस्ट की मांग कर विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान की उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने अयोध्या के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों के डीएनए परीक्षण की मांग की। आपको बता दें कि 30 जुलाई को अयोध्या पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भदरसा नगर…

Train Accident : शटिंग के दौरान पटरी से उतरी मेमू ट्रेन,  दूसरी लाइन पर खड़ी इंजन से टकराई, बड़ा हादसा टला 

Train Accident

सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मेमू ट्रेन के शंटिंग के दौरान चार बोगियां पटरी से उतर गईं और बराबर खड़ी दूसरी ट्रेन के इंजन से टकरा गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। यह घटना रेलवे सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे  सांसद ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और विशेषकर रेल मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे रेल हादसे देश की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर…

Saharanpur News : स्मार्ट सिटी में धंसी सड़क, कई लोग हुए हादसे का शिकार 

Saharanpur News

सहारनपुर : महानगर के विनोद विहार इलाके में एक साल पहले डाली गई सीवर लाइन के कारण रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लीकेज ठीक करने के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे कई मजदूर और स्थानीय लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विनोद विहार में पिछले तीन महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी और सड़क भी हल्की सी बैठ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम से कई बार शिकायत की थी। रविवार को नगर निगम की टीम लीकेज ठीक…

बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं – सैलजा

हिसार, 3 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत हिसार में पदयात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा दस सालों से किए जा रहे जनविरोधी कार्यों से परेशान होकर जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के मूड में है और अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब दो माह बाद विधानसभा चुनावों में बीजेपी का तख्तापलट के लिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस…

सीएम ने केंद्र से किया सड़कों के पुनर्निर्माण मे सहयोग का अनुरोध

देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए प्रदेश में अतिवृष्टि मे क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य मे चार धाम सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य मे हुई अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का अनुरोध करते हुए बताया कि…

मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात

चंडीगढ़, 3 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन करके पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि…