मंत्री ने की ‘आरक्षण चोर पकड़ो मोर्चा’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

चंडीगढ़, 5 अगस्त। सामाजिक न्याय को और बेहतर बनाने और आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के उचित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज  सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ‘आरक्षण चोर पकड़ो मोर्चा’ के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में आरक्षण नीतियों को सुचारू ढंग से लागू करने और उनकी प्रभावशीलता से संबंधित महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था। मंत्री ने सभी सीमांत समुदायों या कमजोर वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए आरक्षण…

Wayanad Landslides : केरल के गांव में लौटा व्यक्ति, भूस्खलन में परिवार के 11 सदस्यों को मृत पाया

Wayanad Landslides

वायनाड : केवल तीन महीने पहले ही नौफल अपने प्यारे परिवार के सदस्यों के लिए बेहतर जीवन की तलाश में मुंडक्कई के पहाड़ी गांव को छोड़कर ओमान चले गए थे। लेकिन उस आदमी ने कभी नहीं सोचा था कि वह उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह रहा है और जीवन में कभी उनमें से किसी से नहीं मिल पाएगा। ये भी पढ़िए … “अभी छोड़ें” कक्षा 8 के छात्रा ने भूस्खलन को लेकर लिखी ऐसी कहानी, सच होने पर मच गया त्राहिमाम-त्राहिमाम विनाशकारी भूस्खलन ने उनके परिवार के 11 सदस्यों की जान…

4 स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट्स का वर्चुअल शुरू

चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष एवं नागरिक उड्डïयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सिविल अस्पताल, चरखी दादरी, फर्स्ट रेफरल यूनिट-2, सेक्टर-3, फरीदाबाद, उप जिला अस्पताल, नरवाना, जिला जींद और उप जिला अस्पताल, सोहाना, जिला गुरुग्राम में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्थापित 4 विशेष नवजात देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) का उद्घाटन किया। गुप्ता ने आज चंडीगढ़ में अपने कार्यालय से चार जिलों में विशेष नवजात देखभाल इकाइयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उद्घाटन समारोह…

आंगनवाड़ी हेल्पर व वर्कर्स की जायज मांगें होंगी पूरी – गोयल

चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आंगनबाड़ियों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। नन्यौला ने यह जानकारी आज विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती पी अमनीत कुमार, निदेशक श्रीमती मोनिका मलिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री…

Saharanpur News : सहारनपुर के किसान ने शुरू की ड्रैगन की खेती, होने लगा लाखों का फायदा 

Saharanpur News

सहारनपुर : ड्रैगन से कमाई सुनकर आपको अटपटा जरुर लगेगा लेकिन हकीकत यही है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट की खेती दक्षिण पूर्व एशिया में संयुक्त राज्य अमेरिका, कैरिबियन, ऑस्ट्रेलिया, मेसोअमेरिका और दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। यह फल दिखने में कमल के फूल जैंसा लगता है जिसके चलते गुजरात सरकार ने इसका ‘कमलम्’ नाम दिया है। ख़ास बात ये है कि ड्रैगन यानि “कमलम्” की खेती उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी होने लगी है। जिले गांव शाहपुर महजबता में मनित गोयल ने अपने खेत मे…

Accident on Expressway : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, मां बेटे समेत 6 की मौत 45 यात्री घायल

Accident on Expressway

एक्सप्रेसवे हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार और एक बस की टक्कर हो गई। यह हादसा रायबरेली से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस और एक कार के बीच हुआ, जो बाला जी मंदिर से लौट रही थी। हादसे की मुख्य वजह कार चालक को झपकी आना बताया गया है। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई और 42 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।…

Saharanpur News : स्कूली वाहनों की हुई फिटनेस जांच, 478 वाहन मिले अनफिट, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान से यह स्पष्ट है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। रविवार को आयोजित विशेष जांच शिविर में 15 स्कूली वाहन मालिकों के नहीं पहुंचने और 50 से अधिक को नोटिस जारी किए जाने से यह पता चलता है कि अभी भी कई वाहन मालिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वाहनों के यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी…

सीएम धामी लगातार कर रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

रुद्रप्रयाग, 4 अगस्त। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास  किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे…

हरियाणा के लाल, केजरीवाल ने नाम की नहीं, काम की राजनीति की – मान

पिहोवा (कुरुक्षेत्र), 4 अगस्त। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने रविवार को पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, गेहल सिंह संधू, राज कौर गिल, सुमित हिंदुस्तानी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिहोवा पंजाब के साथ है, हम एक ही पानी पीते हैं। हमारे दुख सुख सांझे है,…

मुख्यमंत्री सैनी ने दिया किसानों को नायाब तोहफा

चंडीगढ़ 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और  महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इस समय  प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की…