एटा : उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में पति-पत्नी के बीच हुई घटना का अनोखा मामला सामने आया है। आधी रात को थाने पहुँच एक पत्नी ने आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद पुलिस भी हैरान रह गए। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर न सिर्फ पति पर अप्राकृतिक संबध बनाने के आरोप लगाए हैं बल्कि ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना बागवाला इलाके के एक गांव का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया…
Author: news14today
Ayodhya Gangrape : दुष्कर्म पीड़िता का कराया जाएगा गर्भपात, डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से असली गुनेहगार का नाम
अयोध्या : अयोध्या में हुई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पीड़िता के परिवार ने गर्भपात के लिए सहमति दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है ताकि असली अपराधी को सजा दी जा सके। दुष्कर्म के आरोपित समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहयोगी राजू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में किशोरी की…
रेवाड़ी हाफ मैराथन में धावकों संग दौड़ेंगे सीएम सैनी
चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला रेवाड़ी में 11 अगस्त को रेवाड़ी हाफ मैराथन नाम से बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हाफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हाफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। हाफ मैराथन इवेंट होगी तीन श्रेणियों में उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हाफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में…
Saharanpur News : दिल्ली रोड पर कंपनी का फर्जीवाड़ा, सैकड़ों महिलाएं ठगी का शिकार
सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित विकास भवन के पास चार महीने पहले शुरू हुई एशियन इंटरप्राइजेज नामक एक कंपनी ने सैकड़ों महिलाओं को ठगकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी ने महिलाओं से 2400 रुपये लेकर उन्हें ऊन देकर फूल बनाने का काम दिया था। इसके बदले में महिलाओं को 15 दिनों बाद 4000 रुपये देने का वादा किया गया था। मंगलवार को जब महिलाएं कंपनी के कार्यालय पहुंचीं तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों महिलाएं कार्यालय…
विज के प्रयासों से अंबाला रेंज के पुलिस कर्मियों को मिली प्रमोशन
चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला पुलिस रेंज के लगभग 300 से ज्यादा भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने प्रमोशन देकर सब-इंस्पेक्टर बनाया है। आज प्रमोशन हासिल करने वाले पुलिस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लड्डू खिलाते हुए उनका मुंह मीठा करवाया और खुशी का इजहार किया। पूर्व मंत्री अनिल विज ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रमोशन नहीं मिलने की वजह से पहले स्टाफ के साथ ज्यादती हो रहीं थी लेकिन, अब…
श्री केदारनाथ के लिए हेली सेवा से यात्रा पर टिकटों में 25 फीसदी छूट देगी सरकार – धामी
रुद्रप्रयाग, 6 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी ली। वहीं सभी विभागों को यात्रा शुरू करने के लिए उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों एव तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में…
पंजाब में बच्चा गोद लेना होगा अब आसान
चंडीगढ़, 6 अगस्त। पंजाब सरकार द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य के हर जिले में अडॉप्शन एजेंसी स्थापित की जा रही है और बेसहारा और अनाथ बच्चों को गोद लेने के संबंध में ढांचे को मजबूत करने के लिए 172 नई पदों का सृजन किया जा रहा है। आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, चंडीगढ़ में अडॉप्शन रेगुलेशन, 2022 संबंधी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड एआई मिशन पर करेगा काम, बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – सीएम
देहरादून, 5 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। धामी ने कहा कि एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर मंथन करना है। एआई पर आयोजित इस मंथन कार्यक्रम से निश्चित अमृत निकलेगा जो राज्य में एआई के आधार पर राज्य को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि एआई के सहयोग से इकोलॉजी,…
बिजली निगम दफ्तर पहुंचे विज, अफसरों को लगाई फटकार
चंडीगढ़, 05 अगस्त। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज शाम अंबाला के 12 क्रॉस रोड पर उत्तरी हरियाणा विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय में एकाएक पहुंचते हुए आउटर लार्ज रोड पर धीमे गति से चल रहे पोल शिफ्टिंग के कार्य पर नाराजगी जताई। विज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व स्टाफ को इस मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, आउटर लार्ज रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और आखिर विभाग इस कार्य को कब पूरा…
सीएम मान ने अचानक मारा तहसील परिसर पर छापा
राजपुरा (पटियाला), 5 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर का अचानक दौरा करके नागरिक केंद्रित सेवाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तहसीलदार के कार्यालय का दौरा किया और वहां चल रही रजिस्ट्री की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से भी विस्तार से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ योजना राज्य सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य घर-घर सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत उन्होंने परिसर के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया और जमीनी स्तर…
