देहरादून, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। तीन घंटे तक चली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित से जुडी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवगणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सचिव सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।…
Author: news14today
हरियाणा में लगातार गिर रहा अपराध का ग्राफ – डीजीपी
चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रमुख अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सीसीटीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 जुलाई तक एससी/एसटी एक्ट में 52.94 प्रतिशत, महिला विरूद्ध अपराध जैसे- दुष्कर्म में 14.50 प्रतिशत, दहेज हत्या में 19.51 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलों में 29.57 प्रतिशत, डकैती में 22.58 प्रतिशत, लूटपाट में 29.72 प्रतिशत, छीनाछपटी में 9.96 प्रतिशत, जबरन वसूली तथा ब्लैकमेल के मामलों में 21.45 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ साथ हत्या, पॉक्सो एक्ट, वाहन चोरी तथा किडनेपिंग आदि के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की प्रभावी कार्ययोजना के…
BSNL Offer : BSNL का मॉनसून डबल बोनाजा ऑफर, फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत को 499
BSNL ऑफर : BSNL ने हाल ही में पेश किया गया मॉनसून डबल बोनाजा ऑफर निश्चित रूप से उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो किफायती और उच्च गति वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन चाहते हैं। इस ऑफर के तहत, BSNL ने अपने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत को 499 रुपये से घटाकर 399 रुपये कर दिया है। यह ऑफर शुरुआती तीन महीनों के लिए वैध है, जिसके बाद कीमत फिर से 499 रुपये हो जाएगी। इस ऑफर की मुख्य विशेषताएं हैं: सस्ती कीमत: 399 रुपये प्रति माह की…
Saharanpur News : आधा दर्जन डेरियों को नोटिस-चेतावनी, एक डेरी से जुर्माना वसूला, खुले प्लाट में गोबर डालने व नालियों में गोबर बहाने पर की गयी कार्रवाई
सहारनपुर : नगर निगम के अधिकारियों ने आज दिल्ली रोड की अनेक डेरियों का निरीक्षण किया। खुले स्थान पर एक प्लाट में गोबर डालने वाले एक डेरी स्वामी से पांच हजार जुर्माना वसूला गया और करीब आधा दर्जन डेरी स्वामी को नालियों में गोबर न बहाने की हिदायत के साथ भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने आज सुबह दिल्ली रोड…
हिमाचल के कैबिनेट मंत्री ने की धामी से मुलाकात
देहरादून, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री के मध्य उत्तराखंड और हिमाचल के बीच आपसी कनेक्टिविटी जोड़ने के लिए चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थानीय काश्तकारों को टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत कर दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और अधिक विस्तार देने…
मान ने की विनेश फोगाट के परिजनों से की मुलाकात
चंडीगढ़, 7 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा बुधवार को विनेश फोगाट के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर मान ने कहा कि हमें दुख है कि हमारी बेटी के सामने गोल्ड मेडल था, वो टेक्निकल वजह से चूक गई। एक दिन में तीन दिग्गजों को हराकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। डिफेंडिंग चैंपियन को ही उन्होंने पहले मुकाबले में शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक पदाधिकारियों को इस मुद्दे…
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा दोबारा शुरु करने की कवायद तेज
रुद्रप्रयाग, 7 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में 31 जुलाई को आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए थे तथा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पैदल यात्रा मार्ग में अवरुद्ध यात्रा मार्ग को तत्परता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के…
सीएम ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा
चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रखने वाले विशेष पर्व हरियाली तीज पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज जिला जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और बेटियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते…
अल्वी समाज के प्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात
चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण को मंजूरी देने पर आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राजा हसन खां मेवाती शहादत दिवस समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पिनगवां में अल्वी भवन की घोषणा की थी जिसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पिगनवां ने अल्वी भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया…
Vinesh Phogat : विनेश फोगाट अनफिट घोषित, ओलंपिक से बाहर होने और वेट-इन नियमों पर विस्तृत विश्लेषण
ओलंपिक कुश्ती : विनेश फोगाट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने ओलंपिक कुश्ती के सख्त वेट-इन नियमों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्क्वालिफिकेशन निश्चित रूप से भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका रहा। यह घटना ओलंपिक कुश्ती के सख्त वजन नियमों को उजागर करती है और साथ ही एथलीटों पर प्रदर्शन के दबाव को भी दर्शाती है। वेट-इन नियमों की सख्ती कोई छूट नहीं: ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर वेट-इन नियमों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी…
