महिलाएं दृढ़ इरादे से कुछ भी कर सकती हैं हासिल – डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 8 अगस्त। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज होटल शिवालिक व्यू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (महिला आरक्षण अधिनियम) के संदर्भ में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। समागम को संबोधित करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जेंडर बजट लागू किया गया है। उन्होंने…

मंत्री चीमा ने O.T.S – 3 को बताया सफल

चंडीगढ़, 8 अगस्त। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन शेष फर्मों तक निजी तौर पर पहुंचे, जिन्होंने अभी तक पंजाब एकमुश्त निपटारा (संशोधन) योजना (ओ.टी.एस.-3) का लाभ नहीं लिया है, और उन्हें इस योजना की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। इस पहल का उद्देश्य ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाने से वंचित रह गई फर्मों को इस योजना के अंतर्गत अपने कर  बकाया का निपटारा करने के लिए…

मान ने दिया एनआरआई भाईचारे को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली, 8 अगस्त। दुनिया भर में बसे पंजाबी भाईचारे को बड़ी सुविधा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘पंजाब सहायता केंद्र’ के नाम से उच्च स्तर का एनआरआई सुविधा केंद्र लोगों को समर्पित किया। इस सहायता केंद्र की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पंजाब इस प्रकार की पहल करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे राज्य सरकार की एनआरआई समुदाय की सहायता और सहयोग करने की दृढ़…

हरियाणा कैबिनेट ने दी कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अनुबंधित कर्मचारियों के हित में बड़ा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अनुबंधित कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इससे प्रदेशभर में लगभग 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार का यह निर्णय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 सहित एचकेआरएन के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों पर लागू होगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को…

खरीफ व बागवानी फसलों के लिए किसानों को मिलेगा बोनस

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार सदैव किसान हित में फैसले लेती आई है। इसी कड़ी में आज मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों पर 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का निर्णय लिया है। किसानों को दिए जाने वाले एक मुश्त बोनस पर सरकार का 1300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 4 जून से 29 जुलाई तक 87 मिलीमीटर…

वक्फ अधिनियम संशोधन : संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया वक्फ बोर्ड विधेयक, विपक्ष ने उठाए सवाल 

वक्फ अधिनियम संशोधन

नई दिल्ली : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज पेश किए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए आज लोकसभा में कहा कि मुट्ठी भर लोगों ने देश में वक्फ बोर्डों पर कब्जा कर लिया और आम मुसलमानों को न्याय नहीं मिला। रिजिजू ने कहा कि प्रस्तावित कानून के प्रावधान वर्षों से कई जांच रिपोर्टों और लाखों हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श पर आधारित हैं। अपने तर्कों को मजबूत करने के लिए, उन्होंने वक्फ निकायों द्वारा अतिक्रमण और अवैधता के कई उदाहरणों का हवाला…

National Player : हालातों ने रोका राष्ट्रीय खिलाड़ी का रास्ता, ओलंपिक खेलने के सपनों पर फिरा पानी, जानिये कैसे ?

National Player

राष्ट्रीय खिलाड़ी : पेरिस में ओलंपिक गेम्स में भारत के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपने देश के लिए मेडल जीत भारत का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। लेकिन सहारनपुर का एक जूडो खिलाड़ी जोकि राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का दम दिखा चुका है। घर के हालातो ने उसको तोड़ कर रख दिया, हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के हकीकत नगर के रहने वाले 28 वर्षीय सोनू सिंह उर्फ जोंटी की, जोंटी ने 10 साल की उम्र से जूडो खेलना शुरू किया और उसका सपना था…

Vinesh Phogat : कोई अवरोध तुम्हारे हौंसले नहीं तोड़ सकता विनेश, साजिश भी हो सकती है तुम्हारे खिलाफ 

Vinesh Phogat

पेरिस ओलंपिक 2024 : हिंदुस्तान की मिट्टी में अजीब खासियत है कि जिस प्रकार से यहां की मिट्टी से हीरे, जवाहरात और सोना निकलते हैं, उसी प्रकार से यहां के लोग परेशानियों और मुसीबतों से निकलकर दुनिया भर में अपना, अपने मां-बाप का और अपने देश का नाम रोशन करने वाले हीरे निकलते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम उनकी कद्र नहीं करते और कई बार तो उनके साथ अत्याचार की भी हदें पार होती हैं। देश की पहलवान बेटी विनेश फोगाट इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं, जिनके साथ पिछले ही…

वक्फ अधिनियम संशोधन : वक्फ एक्ट संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा

वक्फ अधिनियम संशोधन

वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को गुरुवार को लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सरकार ने वक्फ संपत्ति (अनधिकृत कब्जेदारों की बेदखली), विधेयक, 2014 को वापस लेने का फैसला किया है, जिसे फरवरी 2014 में राज्यसभा में पेश किया गया था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी। वक्फ संपत्ति (अनधिकृत कब्जेदारों की बेदखली), विधेयक, 2014 गुरुवार को राज्यसभा से वापसी के लिए सूचीबद्ध है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को पेश करने…

स्पांसरशिप और फॉस्टर केयर स्कीम बनी बच्चों के लिए वरदान – मंत्री

मोहाली, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य के तहत पंजाब सरकार द्वारा स्पांसरशिप और फॉस्टर केयर स्कीम के तहत अब तक लगभग 03 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं और राज्य के 1704 बच्चों को वित्तीय सहायता के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 7.91 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज…