वीएचपी नेता विकास बग्गा के हत्या मामले में वांछित संदिग्ध गिरफ्तार

लुधियाना, 12 अगस्त। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता की हत्या मामले में वांछित संदिग्ध व्यक्ति मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस साल 13 अप्रैल की शाम को नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के अध्यक्ष…

मंत्री गोयल ने किया अंबाला में जलभराव इलाकों का दौरा

चंडीगढ़ , 12 अगस्त। हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि अंबाला शहर में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिये एक विस्तृत योजना बनाई जा रही है ताकि शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलवाई जा सके। इसके साथ-साथ जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबाला की दशमेश मार्केट, इन्द्रपुरी व जड़ौत रोड के नजदीक स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल सिस्टम बनाया जाएगा। इसके आज व कल टेंडर खुल जाएंगे और इससे कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, जड़ौत रोड़ क्षेत्र व इन्द्रपुरी व आस-पास के क्षेत्रों…

सैनी ने कालका मंडी से तिरंगा यात्रा को किया रवाना

चंडीगढ़, 12 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। नायब सिंह सैनी आज जिला पंचकूला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित…

Meerut News : पुजारी को घर बुलाकर उतारे कपडे, हन्नी ट्रेप के मामले में दो सिपाही निलंबित, कई की तलाश जारी 

Meerut News

मेरठ : मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक मंदिर के पुजारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिसकर्मी पुजारी को घर में घुसकर मारपीट करते हैं, उनके कपड़े उतारकर वीडियो बनाते हैं और फिर लाखों रुपये की रंगदारी मांगते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही एक महिला और उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। मुख्य बिंदु: हनी ट्रैप का तरीका: आरोपियों ने एक महिला का इस्तेमाल…

Shamli News : प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर क़ातिल बना बेटा, प्लास से वार कर पिता की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Shamli News

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बेरहमी से अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने प्लास से अपने पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश…

स्पीकर ने छात्रों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पंचकूला, 11 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दृढ़ संकल्प व मेहनत से किसी भी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है क्योंकि मेहनत ही सफलता का आधार है। जितना मेहनत करोगे, उतना ही आगे बढ़ोगे। इसी मूल मंत्र से देश का, समाज का नाम रोशन किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता श्री गुरु रविदास सभा द्वारा सभा के भवन सेक्टर-15 पंचकूला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, खेल व अन्य…

सीएम रखेंगे विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला

पंचकूला 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला को 2 बड़ी सौगात देंगे। वे सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इन परियोजनाओं के लिए अरसे से प्रयासरत हैं। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। यह रेंज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के हिसाब से…

बेटियों की शिक्षा के लिए खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – सैनी

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए नई-नई कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। आज 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने से राहत मिली है। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल में मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही…

सरकारी फंड में हेराफेरी, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 11 अगस्त। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक अमलोह और पंचायतों को जारी किए गए सरकारी फंड में 40,85,175 रुपये के हेरफेर के आरोप में फतेहगढ़ साहिब में तैनात डीडीपीओ को गिरफ्तार किया है। कुलविंदर सिंह रंधावा और एक निजी व्यक्ति हंसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले को लेकर अमलोह के तत्कालीन बी.डी.पी.ओ. कुलविंदर सिंह रंधावा (अब डीडीपीओ) समेत पांच लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना पटियाला रेंज में आई.पी.सी. धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) और…

अग्निवीरों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता – सीएम सैनी

चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैराथन व राहगिरी कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव के साथ ही स्वास्थ्य सुधार में प्रेरणादायक होते हैं। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। आज एक दौड़-देश के नाम थीम के साथ रेवाड़ी में आयोजित हाफ मैराथन महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम जैसे वीर शहीदों के गौरवशाली व्यक्तित्व को समर्पित है। मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी में राव तुलाराम स्टेडियम से रेवाड़ी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए…