तीन नए राज्य सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

चंडीगढ़, 16 अगस्त। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज एडवोकेट डा. भूपिंदर सिंह बाठ, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग को सूचना अधिकार आयोग के नए राज्य सूचना कमिश्नर के तौर पर पंजाब राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर…

अक्तूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर – हुड्डा

चंडीगढ़, 16 अगस्त। विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि अक्टूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर।  हुड्डा आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा से बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस ने आने वाली सरकार के कामों का रोड मैप भी तैयार कर लिया है। सरकार बनते ही एक साल…

सीएम धामी ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

देहरादून, 16 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत चयनित 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रथम चरण की काउंसलिंग में 473 सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है, शेष अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों से नियुक्ति दी जा रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  खराब स्थिति वाले स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए,…

H.S.S.C. द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए परीक्षा के हुए बंदोबस्त

चंडीगढ़, 16 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा ग्रुप-56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों में किया जा रहा है। 17 अगस्त को ग्रुप-56 के लिए कुल 48 परीक्षा केंद्र तथा ग्रुप-57 के लिए 18 अगस्त को 98 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य है कि सभी भर्तियां पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांत पर हों। हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग…

Haryana Vidhan Sabha Chunav : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, सीएम नायब सैनी की होगी परीक्षा 

Haryana Elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव : हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनमें 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) सीटें शामिल हैं। हरियाणा में राज्य चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। चुनाव में सभी प्रमुख दलों के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीट जीतकर बराबरी पर रहे थे। इस बार का विधानसभा चुनाव हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में माना जा रहा है। हालांकि सीएम नायब सैनी लोकसभा चुनाव…

Haryana Elections : 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को परिणाम, चुनाव आयोग की घोषणा

Haryana Elections

हरियाणा चुनाव तिथि 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार यानि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। इसके…

हरियाणा बन रहा है खेल-खिलाड़ियों का प्रदेश- संजय सिंह 

चंडीगढ़, 15 अगस्त। खेल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री श्री संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों के साथ-साथ खेल-खिलाड़ियों का प्रदेश बन रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते हैं, जिनमें से चार पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे, जिसमें नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह व अमन सहरावत ने पदक शामिल हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नकद पुरस्कार…

78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों  के दौरान हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। इन 10 वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। भय, भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद से, विकास में असमानता करने वाले क्षेत्रवाद से, युवाओं को सरकारी नौकरियां पाने में पर्ची खर्ची से हमने आजादी दिलवाई है। लोगों को…

मुख्यमंत्री ने दी दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 35 हजार दूध उत्पादकों को अप्रैल, मई और जून, 2024 के लिए 15 करोड़ 59 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत हरियाणा में घरों तक दूध सप्लाई करने वालों का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए दुग्ध उत्पादकों…

सीएम ने 14 अत्याधुनिक ग्रामीण सार्वजनिक लाइब्रेरी जनता को किया समर्पित

लुधियाना, 15 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां युवाओं में पढ़ने की आदत को और अधिक प्रोत्साहित करने और उन्हें राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने के उद्देश्य से 14 अत्याधुनिक ग्रामीण पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और खुशहाली के केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं में पढ़ने की आदत को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम युवाओं के सशक्तिकरण और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक…