मंत्री ने लॉन्च की सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वेबसाइट

चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वेबसाइट जारी की, जो राज्य में सूचना के आदान-प्रदान से सम्बन्धित गतिविधियों में सार्वजनिक शमूलियत को सुनिश्चित बनाने सहित सूचना के प्रसार को और ज़्यादा सुचारू बनाएगी और पारदर्शिता में और अधिक वृद्धि करेगी। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मोबाइल-अनुकूल यह नई वैबसाईट https://ipr.punjab.gov.in/en/ पत्रकारों और आम लोगों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी नीतियों के बारे…

2121 किमी लंबी सड़कें हुई मुकम्मल – मंत्री

चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक 2121 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं और इन कार्यों के दौरान अपनाई गई पारदर्शी बोली प्रक्रिया के कारण कुल 21 प्रतिशत की बचत हुई है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने यहां दी। मंत्री सर्दी और धुंध के मौसम के कारण बंद किए गए सड़क निर्माण के कार्यों को 15 फरवरी से शुरू करने के मद्देनजर यहां बुलाई गई विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।…

‘मोदी सरकार की गारंटी’ से खादी बनी ‘ग्लोबल ब्रांड’ –  केवीआईसी अध्यक्ष

देहरादून, 13 फरवरी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज कुमार ने देहरादून में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के ग्रामीण कारीगरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान’ से जोड़ने के लिए ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत 700 मशीनरी और टूलकिट का वितरण भी किया। राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व जम्मू-कश्मीर के करीब 72 स्टॉल लगे हैं,…

मतदाता जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी

देहरादून, 13 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए प्रचार-प्रसार एवं  सोशल मीडिया तंत्र को मजबूत किए जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया का विशेष महत्व है सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का व्यापक साधन है जिसे मतदाता  जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सोशल मीडिया…

गडकरी ने किया 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास

टनकपुर, 13 फरवरी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर में 2217 करोड़ की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं  का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से न केवल सड़कों और राजमार्गों का काम चल रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 87 विस्तार पर दीवारों का भी निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में सरयू और गोमदी नदी पर दो पुलों की मरम्मत का कार्य…

स्कॉच अवार्ड 2023: पंजाब बागवानी विभाग ने लहराया परचम

चंडीगढ़, 13 फरवरी। पंजाब सरकार ने स्कॉच अवॉर्ड-2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और बागवानी के क्षेत्र में एक सिल्वर अवार्ड समेत 5 सेमीफाइनल स्थान हासिल किए हैं। बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने करतारपुर, जालंधर स्थित सब्जियों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट) को सिल्वर अवार्ड मिलने पर विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सेंटर किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि करके उनके जीवन में अहम बदलाव लाने में सहायक हो रहा है। यहाँ 3-5 मीट्रिक टन के ऑन-फार्म कोल्ड रूम को स्टैंडर्डडाइज किया गया…

Saharanpur News : दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, लाखों के जेवर और नगदी लेकर दुल्हनहुई फुर्र

Saharanpur News

Saharanpur News : दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, लाखों के जेवर और नगदी लेकर दुल्हनहुई फुर्र Published By Anil Katariya Saharanpur News : यूपी में लुटरी दुल्हन लगातार ज्यादा उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला है। जहां एक दुल्हन अपने दुल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर फुर्र हो गई। दूल्हा दुल्हन की 6 फरवरी को धूम धाम से शादी हुई थी। दुल्हन अलमारी में रखे लाखों जेवरात और नगदी लेकर फरार हुई है। परिजनों के मुताबिक़ अलमारी…

Farmers Protest : शंभु बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस ने चलाई गोली, छोड़े गए आंसू गैस के गोले 

Farmers Protest

Farmers Protest : शंभु बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस ने चलाई गोली, छोड़े गए आंसू गैस के गोले  Published By Roshan Lal Saini Farmers Protest : देश का किसान एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आंदोलन को मजबूर हुआ है। देश के कई राज्यों के किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली और केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। किसानों…

धामी ने दी हरिद्वार जिले को करोड़ों रुपए की सौगात

हरिद्वार, 12 फरवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल मैदान में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जनपद के लिए 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वनभूलपुरा अतिक्रमण वाले स्थल पर पुलिस और अन्य संस्थान खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के शहरी इलाके के सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए जर्मन बैंक की मदद से 523 करोड़ की स्वीकृत परियोजना, ग्रामीण…

शौर्य, साहस और शालीनता के प्रतीक थे जनरल रावत: रक्षा मंत्री

देहरादून, 12 फरवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में नंदा की चौकी स्थित द टोंस ब्रिज स्कूल में देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सेनानियों की भूमि है और इसे वीर भूमि कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य मेरे हृदय के बेहद करीब है और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देखकर मेरा मन बहुत प्रफुल्लित होता है,…