BJP Releases List : 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूचि, देखिए पीएम मोदी कहाँ से लड़ेंगे चुनाव Published By Roshan Lal Saini BJP Releases List : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वाराणसी से मैदान में उतारा है। अपनी पहली घोषणा में, पार्टी ने 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्रीय मंत्रियों को नामांकित किया, जिनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल थे। सूची में उल्लेखनीय नामों…
Author: news14today
लोकसभा चुनाव – JJP कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार -धानक
चंडीगढ़, 2 मार्च। प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा है कि लोकसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की तीन मार्च को करनाल में होने वाली राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी। वे शनिवार को फतेहाबाद और सिरसा जिले में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की कभी भी घोषणा हो सकती है, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावों की…
आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली, 2 मार्च। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा से मिले। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की सभी नेताओं से सकारात्मक माहौल में इंडिया गठबंधन की सभी 10 लोकसभा सीटों जीतने पर आगामी रणनीति को…
इस बार केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार – सैलजा
चंडीगढ़, 2 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 10 साल हो गये लेकिन न तो दो करोड़ नौकरी मिली, न काला धन मिला, न लोगों के खाते में 15 लाख आये, न महंगाई कम हुई, न महिलाओं को सुरक्षा मिली और न ही किसानों की आमदनी डबल हुई। जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है,हिन्दुस्तान की जनता अब मोदी के…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
देहरादून, 2 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार को सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला और स्टेट कंट्रोल रूम को तत्काल एक्टिव करते हुए ड्राई रन शुरू कर दिया जाए। उन्होंने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं प्रवर्तन कार्रवाई के लिए…
मुख्यमंत्री ने डिप्टी जेलरों तथा बंदी रक्षकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
देहरादून, 2 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं…
पहली बार डिजिटलाइज हुई हरियाणा विधानसभा
चंडीगढ़, 2 मार्च। हरियाणा विधानसभा का वर्ष 2024-25 का बजट सत्र कई मायनों में अहम रहा। एक ओर जहां, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के रूप में लगातार पांचवां टैक्स फ्री बजट किया प्रस्तुत किया, तो वहीं दूसरी ओर इस सत्र में हरियाणा विधानसभा को डिजिटलाइज करके प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी बढ़ाया। लगातार पांचवीं बार बजट प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री ने एक सुलझे हुए अर्थशास्त्री की तरह बजट में मितव्ययिता की धारणा पर चलते हुए उपलब्ध साधनों…
बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए पंजाब पुलिस की पहलकदमी ‘जागृति’ लांच
चंडीगढ़, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए, पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न और वूमैन अफेयरज़ विंग द्वारा बच्चों ख़ास करके 5 से 12 साल उम्र वर्ग के बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए नयी पहलकदमी ‘जागृति’ लांच की गई है। इस पहलकदमी को पंजाब पुलिस अफ़सर इंस्टीट्यूट में 180 पंजाब पुलिस मुलाजिमों के लिए कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न पंजाब द्वारा करवाए प्रमुख प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान लांच किया गया है। डायरैक्टर जनरल आफ…
Loksabha Chunav 2024 : पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के लिए जयंत को मिल रही है तारीख पे तारीख !
Loksabha Chunav 2024 : पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के लिए जयंत को मिल रही है तारीख पे तारीख ! Published By Roshan Lal Saini Loksabha Chunav 2024 : यूपी में सपा-रालोद गठबंधन तोड़ने और एनडीए के बाद जयंत चौधरी की लाख कोशिशों के बावजूद, मोदी या अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पा रही है। यूपी राज्यसभा चुनाव में अपने 9 विधायकों की वोट भाजपा के प्रत्याशी को दिलवाने के बाद उन्होंने पहली परीक्षा तो पास कर ली। लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने के…
राजस्थान को पानी देकर हरियाणा के हितों से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा
चंडीगढ़, 1 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर राजस्थान के साथ हुए नए जल समझौते पर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहा है। पंजाब से हरियाणा को जो पानी मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिला। उधर राजस्थान की तरफ से भी जल समझौते का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में हरियाणा का पक्ष मजबूती से रखने और हमारे जल संसाधनों की रक्षा करने की बजाय बीजेपी-जेजेपी सरकार प्रदेश के हितों से…
