देहरादून, 11 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा सीएम हेल्पलाइन का मकसद जनता को सहूलियत पहुंचाना है। शिकायत का समाधान न…
Author: news14today
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्टेट लेवल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा
चंडीगढ़, 11 मार्च। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा किया। लोकसभा चुनाव-2024 संबंधी यहां से टीवी न्यूज चैनलों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और वेब चैनलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। चुनाव आवास संहिता लगने के बाद राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल में गतिविधियों और तेज हो जाएंगी। सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर में मीडिया मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र…
अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वे आरंभ
चंडीगढ़, 11 मार्च। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। हाल ही में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल को विकसित के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के बीच समझौता हुआ था, जिसके उपरांत आज से सर्वेक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण पूर्ण होने बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर आखिरी बार वर्ष 1978 से 1981 के…
पीएम ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड को किया राष्ट्र को समर्पित
चंडीगढ़, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में 8 लेन द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भीड़-भाड़ को कम करने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेस-वे भारत के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस-वे का अहम भाग है। इससे मौजूदा नेशनल हाईवे-48 पर भी ट्रैफिक में कमी आएगी और दिल्ली व गुरुग्राम के बीच यातायात सुगम होगा। प्रधानमंत्री ने आज जिला गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में गुरुग्राम के साथ-साथ देश के विभिन्न…
हरियाणा में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 11 मार्च। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हरियाणा में हो रही आपराधिक वारदातों के लिए सरकार को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खुलेआम अपराध हो रहे हैं। मुरथल के ढाबे पर एक शराब कारोबारी की खुलेआम हत्या, हरियाणा सरकार और कानून व्यवस्था दोनों पर तमाचा है। पिछले 15 दिनों में चौथी ऐसी वारदात से साफ है कि भाजपा राज में प्रदेश में बदमाशों और अपराधियों…
देश और प्रदेश की राजनीति में बदलाव की जरूरत – सुरजेवाला
पूंडरी, 10 मार्च। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि आज देश और हरियाणा दोनों में बदलाव की आवश्यकता है। केंद्र में 10 साल पहले आप लोगों ने भाजपा की जो सरकार की बनाई थी, क्या वो अपने किए गए वादों पर खरा उतर पाई, इस पर चिंतन करने की जरूरत है। सुरजेवाला रविवार को पूंडरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी सतबीर भाणा द्वारा आयोजित बदलाव रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सुरजेवाला का पूंडरी पहुंचने पर जोरदार…
‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम- गलत बिल जारी करने पर विक्रेताओं पर जुर्माना
चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत गलत बिल जारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध की गई अहम कार्यवाही का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गलत बिल जारी करने के लिए सम्बन्धित विक्रेताओं पर कुल 5.16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 4.01 करोड़ रुपए का बड़ा हिस्सा वसूला जा चुका है, जोकि कर पालन और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों…
सीएम ने किया 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून, 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रिपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
Loksabha Chunav 2024 : यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी देंगे हरी झंडी !
Loksabha Chunav 2024 : यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी देंगे हरी झंडी ! Published By Anil Katariya Loksabha Chunav 2024 : यूपी की कानपुर महानगर लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर कवायद चल रही है। लेकिन अभी तक कानपुर महानगर के लिए किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नाम चर्चाएं शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी हाईकमान यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को…
“आप” ने किया कुरुक्षेत्र से चुनावी कैंपेन का आगाज
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च। आम आदमी पार्टी ने रविवार को कुरुक्षेत्र से चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने “बदलेंगे कुरुक्षेत्र, बदलेंगे हरियाणा, इबके इंडिया को जिताना” नारे के साथ चुनावी कैंपेन का आगाज किया।उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह…
