पंचकूला अप्रैल 20। राजकीय महाविद्यालय कालका में अभिभावक शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में तीनों संकाय कला संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए। इसके अंतर्गत अभिभावकों को शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। अभिभावक शिक्षक बैठक कॉलेज प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में हुई। बैठक में अभिभावकों को शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मिडटरम एग्जाम में छात्रों का प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड, महाविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रम और आगामी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी…
Author: news14today
उत्तराखंड में हुआ 55.89 फीसदी मतदान
देहरादून, 20 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत…
मार्कफैड एम.डी. ने किया खन्ना अनाज मंडी का दौरा
खन्ना, 20 अप्रैल। मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिश दियालन ने आज खन्ना की दाना मंडी में गेहूं के खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के मौके पर गिरिश दियालन के साथ डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, मार्कफैड के एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड़ा, चीफ़ मैनेजर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे। श्री दियालन ने बताया कि गेहूँ की लिफ्टिंग, खरीद और ढुलाई के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी…
1 मई को कुरुक्षेत्र में नामांकन भरेंगे अभय चौटाला
कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल। इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को पेहवा हलका के दर्जन भर गांवों के दौरे किए और जनसभाओं को संबोधित इनेलो के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सभी गांवों में पहुंचने पर लोगों ने इनेलो नेता का जोरदार स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मोदी ने तीन बड़े वादे किए थे पहला कांग्रेस वाले जो काला धन विदेशों में ले गए थे उसे वापिस लाएंगे और 15 लाख रुपए सभी के खाते में डलवांएगे। दूसरा वादा किया किसान के साथ…
रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर काबू
चंडीगढ़, 20 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस जिले के अधीन पड़ते थाना गांव कम्बो में तैनात सब इंस्पेक्टर ( एस. आई.) धनविन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी दिनेश शर्मा निवासी छेहरटा ज़िला अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को संपर्क करके बताया कि उसने…
फसल खरीद के मुद्दे पर जेजेपी ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंडीगढ़, 20 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मंडियों में किसानों की फसल की खरीद नहीं होने से किसान बेहद परेशान है। फसलों की खरीदारी और उठान न होने से खफा दिग्विजय ने कहा कि अगले तीन दिन में अगर सरकार ने फसलों की खरीद नहीं की तो जेजेपी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। शनिवार को दिग्विजय चौटाला भिवानी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार ने सरसों की…
Saharanpur District Toper : परीक्षित तोमर कक्षा 10 के बने सहारनपुर जिला टॉपर, अध्यापकों को दिया श्रेय
Saharanpur District Toper : परीक्षित तोमर कक्षा 10 के बने सहारनपुर जिला टॉपर, अध्यापकों को दिया श्रेय Published By Roshan Lal Saini Saharanpur District Toper : शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। सहारनपुर जनपद में सोफिया हाई स्कूल के छात्र परीक्षित तोमर ने कक्षा 10 में जिला टॉप किया है। परीक्षित तोमर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर सबको चौंका दिया है। बेटे की उपलब्धि से जहां परिजनों में जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं स्कूल अध्यापकों में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। परीक्षित…
UP Politics : क्या पश्चिमी यूपी के हालात को भांपने में नाकाम रहे भाजपा पदाधिकारी?
UP Politics : क्या पश्चिमी यूपी के हालात को भांपने में नाकाम रहे भाजपा पदाधिकारी? Published By Roshan Lal Saini UP Politics : पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी के रणनीति कहीं ना कहीं कमजोर पड़ती दिखाई देती है जिसका नुकसान भारतीय जनता पार्टी को होते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जहां इस बार जाट लैंड कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट एक हिसाब से चुपचाप बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़िए … सहारनपुर में दिख चुनावी ग्लेमर, पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा हो गई वायरल…
चुघ ने की कांग्रेस की घेराबंदी
चंडीगढ़, 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महा मंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मीडिया में जवाब देते हुए कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर पर भ्रम और झूठ फैलाने का कांग्रेस कुत्सित प्रयास एवं षड्यंत्र कर रही है। जो घोर निंदनीय है। चुग ने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस ने भगवान श्री राम मंदिर के अयोध्या में मंदिर निर्माण को रोकने पर मामले को लटकाने और देरी करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व को न्यायालय में चुनौती तक…
16590 मीट्रिक टन गेहूं व 636 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद
पंचकूला, 19 अप्रैल। जिला पंचकूला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 16590 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है और 631 मीट्रिक टन सरसों और 4419 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा…
