चंडीगढ़, 27 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि हमने सिरसा को राजनीतिक क्षेत्र न मानकर परिवार की तरह माना है। कई दशकों से हमने जनता की सेवा की है लोग आज भी मेरे पिता चौ. स्व. दलबीर सिंह और उनके काम को याद करते हैं, एक बार फिर मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि…
Author: news14today
Loksabha Election : पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर कल हुआ दूसरे चरण का मतदान, क्या रहेंगे समीकरण
Loksabha Election : पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर कल हुआ दूसरे चरण का मतदान, क्या रहेंगे समीकरण Published By Roshan Lal Saini Loksabha Election : देश के दूसरे हिस्सों के साथ ही पश्चिमी यूपी में दूसरे चरण का मतदान 8 सीटों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। हैरत की बात ये है कि दूसरे चरण का का चुनाव भी बिलखती गर्मी में पूरी तरह ठंडा रहा है जबकि मौसम गर्म है। या यूँ कहे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासी गर्मी कहीं गायब हो गई है। इन…
बृज शर्मा बने जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम एवं वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद हरियाणा में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की। जेजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहे करनाल निवासी बृज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। जेजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा निरंतर संगठन मजबूती के लिए कार्य कर…
चारधाम यात्रा – बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सेहत पर नजर रखेगा सिस्टम
देहरादून, 26 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। चारधाम यात्रा में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था…
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव – 2024 के दौरान हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों/उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, जहां पर वोटर क्यू में खड़े होंगे, वहां पर मतदाताओं को सीधी धूप से बचाने के लिए पर्याप्त छाया, बैठने और पंखों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों जैसे कमजोर मतदाताओं को विशेष सहायता…
‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण लॉन्च
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. शिव प्रसाद द्वारा लिखित व व्यापक रूप से प्रशंसित पुस्तक, ‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गुरुवार शाम को पंजाब राजभवन में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मौजूद रहे।यह संस्करण ‘‘गीता आचरण’’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह अब अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी,…
चार धाम में बिजली सप्लाई पर रिव्यू मीटिंग
देहरादून, 25 अप्रैल। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में श्री बद्रीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
उत्तराखंड में इस दफा सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
देहरादून, 25 अप्रैल। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार इसकी संभावनाएं साठ फीसदी से अधिक हैं, इसलिए सभी विभागों को इसे ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूएसडीएमए की ओर से मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के लिए आयोजित प्रशिक्षण…
जनता से वोट का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा – अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा के गांव एवं कॉलोनी में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। इस मौके पर दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुभाष पाली, विशाल खुब्बड़, मनु जैन, यशपाल शर्मा, दया नारायण कौशिक भी मौजूद रहे। इसके बाद आजाद नगर स्थित अपने निवास स्थान पर समर्थकों के साथ बैठक की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि…
रिश्वत लेते सीनियर सहायक काबू
चंडीगढ़, 25 अप्रैल। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जि़ला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी, लुधियाना के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक अमनदीप सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार निवासी गांव किशनपुरा, तहसील डेराबस्सी, एस.ए.एस. नगर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो (लुधियाना यूनिट) की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) से संपर्क…
