Rahul Gandhi Nomination : राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ रायबरेली लोकसभा सीट पर किया नामांकन, मां सोनिया गांधी की संभालेंगे विरासत Published By Roshan Lal Saini Rahul Gandhi Nomination : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आखिरकार अमेठी सीट को छोड़ ही दिया है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की जगह रायबरेली लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के जुलुस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के…
Author: news14today
उत्तराखंड को जीरो एक्सीडेंट स्टेट बनाने के विजन पर कवायद
देहरादून, 2 मई। राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सार्वजनिक सेवायान की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश हैं। राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया है कि राहत राशि की हकदारी हेतु अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नही है। जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित है। इसके साथ ही सीएस ने राज्य में विशेषकर देहरादून व हरिद्वार जिलों में अवैध खनन गतिविधियों से सम्बन्धित…
Varanasi Loksabha Chunav : पीएम मोदी की भाषा में जवाब देने वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे श्याम रंगीला, पीएम मोदी की मिमक्री के बाद बटोरी थी सुर्खियां
Varanasi Loksabha Chunav : पीएम मोदी की भाषा में जवाब देने वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे श्याम रंगीला, पीएम मोदी की मिमक्री के बाद बटोरी थी सुर्खियां Published By Special Desk News14Today.. Varanasi Loksabha Chunav : श्याम रंगीला स्कूल-कॉलेज के दिनों से ही कॉमडी किया करते थे और लोगों की मिमिक्री करने में उन्हें महारत हासिल है। इसी काबिलियत की वजह से श्याम रंगीला द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज टीवी शो तक पहुंचे और इसी शो से वह देश के घर-घर में पहचाने गए। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी से पीएम…
मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां
देहरादून, 2 मई। चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियों को परखा गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल में यात्रा मार्ग स्थित जिलों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना पेश की। सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलों की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम…
चारधाम यात्रा – ढाबों पर सफाई व स्वच्छ खाने पर रखी जाएगी नजर
देहरादून, 2 मई। चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तो होटल मालिक और दुकानदार नप जाएंगे। इसके अलावा उस इलाके के खाद्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्देश…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण
केदारनाथ, 2 मई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त मजदूर एवं संसाधन इस्तेमाल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव, पर्यटन विभाग के ओएसडी भास्कर…
हरियाणा रोडवेज की बसें कर रही मतदान के लिए मोटिवेट
चंडीगढ़, 2 मई हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन की विभिन्न जिलों के डिपो से निकलने वाली बसें न केवल हरियाणा राज्य बल्कि देश के अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाई गई है जो मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और मतदाताओं को 25 मई मतदान के दिन बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हैं उन्होंने बताया लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न बस स्टैंडों से विभिन्न रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, बैनर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि इन पोस्टरों में आम जनता से ‘छुट्टी का दिन समझकर घर पर आराम न फरमाइए-मतदान केंद्र पर मतदान करने आइए’, ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर- उंगली पर नीली लकीर ’ जैसे जागरूकता स्लोगन व टैगलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। बसों पर लगी प्रचार-सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने नामांकन किया दाखिल
कुरुक्षेत्र, 02 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने कुरुक्षेत्र में जनसभा कर रैली निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। हुड्डा ने कहा कि…
परिवर्तन के दौर में क्षेत्रीय दल होंगे मजबूत – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 2 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश में भाजपा का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और यह परिवर्तन क्षेत्रीय दलों की ताकत को बढ़ाएगा। वे वीरवार को महेंद्रगढ़ में स्थानीय जेजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का नामांकन पत्र भरवाने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। राव बहादुर सिंह ने रोड शो के बाद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला…
CM Yogi On Rahul Gandhi : फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- “दादी के नारे को तोते की तरह रट रहे राहुल गांधी”
CM Yogi On Rahul Gandhi : फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- “दादी के नारे को तोते की तरह रट रहे राहुल गांधी” Published By Roshan Lal Saini CM Yogi On Rahul Gandhi : गुरूवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद के सिरसागंज पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक कॉलेज के मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने जहां केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि सपा-और कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। राहुल गांधी…
