Bijnor Crime News : वो दागती रही-पति चिल्लाता रहा, तीसरी आंख ने सामने ला दी बेरहम पत्नी की खौफनाक करतूत 

Bijnor Crime News

Bijnor Crime News : वो दागती रही-पति चिल्लाता रहा, तीसरी आंख ने सामने ला दी बेरहम पत्नी की खौफनाक करतूत Published By Roshan Lal Saini Bijnor Crime News : एक ऐसी कलयुगी पत्नी का चेहरा समाज के सामने बेनकाब हुआ है। जिसने अपने ही पति उत्पीड़न के लिए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। जिसे देखकर हर कोई शर्मसार हो जाए। बीवी के रूप में बेरहम पत्नी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। बेरहम पत्नी ने पति के साथ ऐसी दरिंदगी की जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप…

पंजाब में नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से

चंडीगढ़, 6 मई। पंजाब में लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से हो रही है। इन मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब की 13 सीटों के लिए जनरल और पुलिस ऑब्ज़रवरों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी अधिकारी 14 मई से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों के 13 आई. ए. एस. अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर लगाया गया…

मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया सबसे बड़ा विश्वासघात – सैलजा

डबवाली, 6 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलनरत है और मोदी सरकार है कि उससे झूठे वायदे कर गुमराह करती आ रहा है, इस सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है, कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान न्याय के तहत काम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। कर्ज…

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल -विग्रह मूर्ति  केदारनाथ हुई रवाना

उखीमठ (रुद्रप्रयाग), 6 मई। प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ धाम रवाना हो गई।  इस दौरान सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आज प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर उखीमठ प्रवास को पहुंचेगी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानदाताओं के सहयोग से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ…

Western UP Election : जातिगत चुनाव से बाहर नहीं निकल पाया पश्चिमी यूपी, पीएम-सीएम की रैलियों का कितना होगा असर ?

Loksbha Election

Western UP Election : जातिगत चुनाव से बाहर नहीं निकल पाया पश्चिमी यूपी, पीएम-सीएम की रैलियों का कितना होगा असर ? Published By Special Desk News14Today.. Western UP Election : लोकसभा से लेकर विधानसभा तक के चुनावों में उत्तर प्रदेश पर पूरे देश की नजर रहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर रहती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उत्तर प्रदेश की इस बेल्ट में चुनावों का जो रुख रहता है, तकरीबन वही रुख पूरे उत्तर प्रदेश का रहता है। हरित क्षेत्र और चीनी बेल्ट के नाम…

पंजाब के सीईओ द्वारा लालच के बदले वोट न डालने की अपील

चंडीगढ़, 5 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा शुरू किए गए पोडकास्ट का तीसरा एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मतदान के दौरान बाँटी जाने वाली मुफ़्त की वस्तुएँ, नकदी और अन्य चीजों ( फ्रीबीज) संबंधी बहुत विस्तार में जानकारी दी है। उन्होंने पंजाब के वोटरों को बिना किसी लालच के अपना वोट डालने की अपील की है। इसके इलावा सिबिन सी ने ’नोटा’ के बारे में…

जेजेपी की मेहनत के आगे नहीं टिक पाएंगे बीजेपी-कांग्रेस नेता – दुष्यंत

चंडीगढ़, 5 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गर्मी के मौसम में लोकसभा चुनाव का पारा भी हाई हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन चुनावी मैदान में जेजेपी कार्यकर्ता मेहनत करके चुनावी पारे को बढ़ाते जाएंगे और एससी में रहने वाले कांग्रेस और बीजेपी वाले मैदान में टिक नहीं पाएंगे। वे रविवार को दादरी में भिवानी-महेंद्रगढ़ से जेजेपी उम्मीदवार राव बहादुर सिंह द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी…

किसान नेता चढुनी ने कुरुक्षेत्र में दिया इनेलो को समर्थन

कुरूक्षेत्र, 5 मई। संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रधान एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी और किसान नेत्री कांता अल्हाड़िया ने रविवार को कुरूक्षेत्र में इनेलो के लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए अपना समर्थन दिया।  चढुनी ने किसान संगठन एसकेएम से भी अपील की कि वो भी अभय सिंह चौटाला को समर्थन दें। अभय सिंह चौटाला ने किसान नेताओं द्वारा समर्थन दिए जाने पर उनका धन्यवाद किया और आभार जताया। चढुनी ने कहा कि किसानों के दुख दर्द को इनेलो ने समझा है और किसान…

सोशल मीडिया की निगरानी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़, 5 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के जिलों में गठित सोशल मीडिया की निगरानी टीमों के अधिकारी सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखें, सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापनों का खर्चा भी संबंधित उम्मीदवार या पार्टी के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि अखबार, टेलीविजन व रेडियो की तरह सोशल मीडिया पर भी चुनाव के दौरान प्रचार किया जाता है, जिस पर राशि खर्च होती है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर…

धामों के कपाट खुलने पर होगी पुष्प वर्षा

नई दिल्ली, 5 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले ’मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 10 मई से हमारी चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, जो हमारे लिए उत्सव का वातावरण तैयार करती है तथा साथ…