चार धाम यात्रा – मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में लिया तैयारियों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रप्रयाग में चार धाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ जी के प्रति देश- विदेश के लोगों की श्रद्धा जुड़ी है और हर वर्ष बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आने वाले समय में यात्रा और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में जरूरी है कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए रणनीति के साथ कार्ययोजना…

लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कर्मचारी निलंबित

देहरादून, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही और आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। वनाग्नि को रोकने और जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री फायर लाइन बनाने की कार्यवाही में हिस्सा लेंगेग। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये वनाग्नि पर पूर्णतः रोकने के लिए सभी सचिव को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाय। सभी सचिव संबंधित जनपदों में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का…

पंजाब में में दूसरे दिन 20 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

चंडीगढ़ 8 मई। लोक सभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किया गया है। संगरूर से पाँच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किए गए हैं। पटियाला से तीनों में से दो…

महिलाओं और किसानों के प्रति विश्वासघात का प्रतीक है भाजपा – सैलजा

नरवाना, 08 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर शुरू से ही कू्रर रही है, किसानों का आंदोलन जारी है पर उनसे बात करने के लिए सरकार के पास समय नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा साथ ही किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। एनडीए सरकार  ने महिलाओं…

सरकार गिराने के लिए समूचे विपक्ष के साथ जेजेपी – दुष्यंत चौटाला 

चंडीगढ़, 8 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि निर्दलीय विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री पद से तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। बुधवार को हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का बहुमत साबित करने के लिए जेजेपी राज्यपाल को…

UP Lok Sabha Election : सीतापुर का भड़काऊ ब्यान आकाश आनंद को पड़ा महंगा, बसपा कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी जिम्मेदारी से किये गए मुक्त

BSP In UP

UP Lok Sabha Election : सीतापुर का भड़काऊ ब्यान आकाश आनंद को पड़ा महंगा, बसपा कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी जिम्मेदारी से किये गए मुक्त Published By Political Desk News14Today.. UP Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी में खलबली मची हुई है। जिसकी वजह बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिटनेटरएवं बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद बताये जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीतापुर में भड़काऊ भाषण देने पर मायावती ने आकाश आनद को नेशनल कोआर्डिटनेटर पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं बसपा सुप्रीमो ने…

पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल

चंडीगढ़ 7 मई। लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोक सभा सीट के लिए 7 मई को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल नहीं किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनन्दपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पाँच नामांकन-पत्र फ़िरोज़पुर से भरे गए हैं।…

अयोध्या में ‘उत्तराखंड भवन’ के निर्माण का रास्ता साफ

देहरादून, 7 मई। राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूखंड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वादे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह…

3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन, संकट में बीजेपी

चंडीगढ़, 7 मई। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है। चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान, पूंडरी से विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर ने बीजेपी से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। तीनों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में यह ऐलान किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र भी भेजा। निर्दलीय विधायकों…

अल्पमत में सरकार, इस्तीफा दें सीएम नायब सैनी – सैलजा

चंडीगढ़, 7 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन से सरकार अल्पमत में आई गई, ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए साथ रही राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि  हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत है जबकि…