चंडीगढ़, 11 मई। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उचाना की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि किसान देवता समान है और किसान कभी महिलाओं को पत्थर नहीं मार सकते। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में चंद कांग्रेसी पत्थरबाजी करते हैं। शनिवार को दिग्विजय चौटाला रोहतक लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी रविन्द्र सांगवान के समर्थन में महम चौबीसी के एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव…
Author: news14today
पंजाब भर में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत
चंडीगढ़, 11 मई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज और पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस श्री गुरमीत सिंह संधावालीया के नेतृत्व अधीन आज राज्य भर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस लोक अदालत में कुल 371 बेंच में लगभग 2.87 लाख केस सुनवाई के लिए पेश हुए। इस लोक अदालत में दीवानी केस, घरेलू झगड़े, जायदाद के झगड़े, चेक बाउंस केस, मजदूरी संबंधी मामले, क्रिमिनल कम्पाउंडेबले केस, अलग-अलग एफ.आई.आरज़ की कैंसलेशन/अनट्रेस्ड रिपोर्ट आदि से सम्बन्धित लम्बे समय से लटकते आ रहे मामलों पर सुनवाई…
UP Loksabha Election : श्रावस्ती में गरजी बसपा सुप्रीमो मायावती, बोली- EVM में गड़बड़ी हुई तो भाजपा की सरकार बनना तय है
UP Loksabha Election : श्रावस्ती में गरजी बसपा सुप्रीमो मायावती, बोली- EVM में गड़बड़ी हुई तो भाजपा की सरकार बनना तय है Published By Roshan Lal Saini UP Loksabha Election : लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जिले में पहुंची थी। मायावती ने कटरा के पर्यटन मैदान में बसपा की ओर से मंडल स्तरीय प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए न सिर्फ बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की बल्कि…
CM Arvind Kejriwal : जेल से बाहर आते ही आक्रमक हुए सीएम केजरीवाल, बोले- भाजपा जीती तो सबसे पहले योगी जी को निपटाएंगे
CM Arvind Kejriwal : जेल से बाहर आते ही आक्रमक हुए सीएम केजरीवाल, बोले- भाजपा जीती तो सबसे पहले योगी जी को निपटाएंगे Published By Roshan Lal Saini CM Arvind Kejriwal : जेल से बाहर आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आक्रामक पारी खेलनी शुरू कर दी है। केजरीवाल ने जहां भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली है वहीं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू कर दिया है। मिशन के तहत पीएम मोदी देश…
Sitapur News : सीतापुर में नशे की लत से उजाड़ दिया परिवार, सनकी युवक ने बीवी-बच्चों समेत पांच की हत्या कर खुद भी दे दी जान
Sitapur News : सीतापुर में नशे की लत से उजाड़ दिया परिवार, सनकी युवक ने बीवी-बच्चों समेत पांच की हत्या कर खुद भी दे दी जान Published By Crime Desk News14Today. Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना मथुरा इलाके के गांव पल्हापुर में जहां एक युवक ने अपनी माँ और पत्नी को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया वहीं 3 मासूम बच्चों को छत से निचे फेंक कर बेरहमी से ह्त्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी…
हरियाणा पुलिस अपराध को खत्म करने के लिए कृतसंकल्प- डीजीपी
चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया के पीओपी ग्राउंड में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों के रिक्रूटमेंट के बेसिक कोर्स बैच नंबर एस-14 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली।इस बैच में सभी 452 सिपाही भूतपूर्व सैनिक शामिल है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत परेड किसी भी पुलिस कर्मचारी के लिए एक गौरवमयी पल होता है। उन्होंने सभी जवानों को रिक्रूटमेंट बेसिक कोर्स के उपरांत बेहतरीन दीक्षांत परेड…
पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा – शर्मा
मोहाली, 10 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती पर स्थानीय मंदिरों में माथा टेका। ब्राह्मण समाज और अन्य लोगों से मुलाकात के दौरान डॉ.सुभाष ने श्री आनंदपुर साहिब में विकास कार्य न होने पर कांग्रेस और शिअद को घेरते हुए कहा कि यहां के पूर्व सांसदों ने कभी विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जिस कारण यह लोकसभा हलका निरंतर पिछड़ गया है। इसलिए इस बार वह जनता से अपील करते हैं कि एक बार श्री आनंदपुर साहिब की जनता पीएम मोदी को अवसर…
यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुले
उत्तरकाशी, 10 मई। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु दिव्य धार्मिक परंपराओं की भव्यता के साथ ही गंगा व यमुना के उद्गम क्षेत्रों की सांस्कृतिक समृद्धि के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने कपाटोद्घाटन के अवसर पर गंगा-यमुना में स्नान-पूजन करने के बाद मंदिर और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। यात्राकाल के शुभारंभ पर तीर्थ धामों का अभिषेक करने तथा तीर्थयात्रियों के स्वागत के…
सड़क एवं आवासों की सुरक्षा के मामलों पर सरकार गंभीर – सीएस
देहरादून, 10 मई। मानसून में चन्द्रभागा नदी में मलबा जमा होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाओं के समाधान के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने रेल विकास निगम लिमिटेड को चन्द्रभागा नदी के मार्ग के चैनलाइजेशन की सैद्धान्तिक सहमति देते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चन्द्रभागा पर बने ब्रिज की सुरक्षा के दृष्टिगत आरवीएनएल, सिंचाई, लोक निर्माण तथा वन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा सर्वेक्षण के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि नदी…
बीजेपी सरकार के अल्पमत में आने पर कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
10 मई, चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक दल की तरफ से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर उनसे जल्द हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद और चीफ व्हिप भारत भूषण बतरा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता और सदन दोनों का विश्वास खो चुकी है। इसलिए इसे जल्द भंग किया जाए और प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएं। मुख्यमंत्री सरकार को नैतिकता के आधार पर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देना…
