श्री केदारनाथ, 16 मई। श्री केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे किसी तीर्थ यात्री का स्वास्थ्य खराब होने एवं घायल होने की स्थिति में केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बनी हैं, जो बीमार एवं घायल व्यक्तियों को तत्काल यात्रा मार्ग में तैनात की गई एमआरपी में उपचार हेतु पहुंचाया ही नहीं जा रहा है बल्कि उनके जीवन को भी बचाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने सेक्टर अधिकारी भीमबली के हवाले से बताया कि छोटी लिनचोली में…
Author: news14today
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गुप्ता के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा
कुरुक्षेत्र, 16 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के हलकों में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और…
फेसबुक लाइव आएंगे पंजाब के सीईओ
चंडीगढ़, 16 मई। बीते महीने पहले फेसबुक लाइव प्रोग्राम की सफलता के बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी शुक्रवार (17 मई) को सुबह 11 बजे से 11 बजकर 30 बजे तक ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ शीर्षक अधीन दूसरा फेसबुक लाइव सेशन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे लोकसभा मतदान से संबंधित मतदाताओं के सवालों का जवाब देंगे। सिबिन सी ने बताया कि इस पहलकदमी का एकमात्र उद्देश्य वोटरों के दरमियान जागरूकता फैलाना और चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित उनके अंदेशों को दूर करना है। उन्होंने कहा…
पूर्व स्पीकर निर्मल काहलों के बेटे रविकरन भाजपा में शामिल
चंडीगढ़, 16 मई। पूर्व विधानसभा स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके निर्मल सिंह काहलों के बेटे रविकरन् काहलों वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। रविकरन शिरोमणि अकाली दल की माझा यूथ विंग के अध्यक्ष थे। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने उन्हें डेरा बाबा नानक सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक म्युनिसिपल…
Suresh Rathore’s second wife : अभिनेत्री के साथ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की फोटो वायरल, अभिनेत्री ने नेपाल के मंदिर में शादी करने का किया दावा
उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड : उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु रविदास अखाड़ा व श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के महामंडलेश्वर रविदासाचार्य सुरेश राठौर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। सुरेश राठौर एक फिल्म अभिनेत्री के साथ सोशल मीडिया ट्रोल हो रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुरेश राठौर के साथ ऐसी फोटो पोस्ट की हैं। जिन्हे देखकर हर कोई हैरान है और कांग्रेस पार्टी को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है। अभिनेत्री ने खुद को…
पंजाब में 80 % पुलिस और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियां होंगी तैनात
चंडीगढ़/ अमृतसर/ जालंधर, 15 मई। सरहदी राज्य में आगामी लोक सभा मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से और आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथ- साथ संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और केंद्रीय बलों की कम से कम 225 और कंपनियाँ जल्दी ही राज्य में पहुंच जाएंगी। बता दे कि राज्य में केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी है। यह जानकारी आज…
चार धाम यात्रा – बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ले जाने पर गाड़ियों के परमिट होंगे सस्पेंड
देहरादून, 15 मई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधामों में राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सुगम व सुरक्षित यात्रा के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिले। हमें इसी में संतुलन बनाकर चलना है कि श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित हो और उन्हें दर्शन का लाभ भी…
बिना पंजीकरण धामों में नहीं मिलेगी एंट्री, प्रशासन सख्त
उत्तरकाशी, 15 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बिना रजिस्ट्रेशन के धामों की यात्रा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। सुंदरम ने यह निर्देश गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण धामों की यात्रा करने वालों को सख्ती से निपटें और सीधा चेकिंग बैरियर से वापस भेजें।इसके लिए बैरियरों तथा अन्य स्थानों पर सख्ती से चेकिंग की जाए। उन्होंने यमुनोत्री धाम में बिना पंजीकरण के डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर…
आप या मान से प्रश्न क्यूँ नहीं पूछते किसान संगठन – जाखड़
चंडीगढ़, 15 मई। किसान संगठन पंजाब के लोगों गुमराह न करें। हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले किसान संगठनों को अपने सवालों के जवाब जगह-जगह प्रदर्शन करने से नहीं मिलेंगे, जवाब संसद में ही मिलेंगे इसलिए किसान संगठन चुनाव लड़े और तर्कों का साथ अपनी बात संसद में रखें। यह कहना है पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का, जिन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान किसान संगठनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ने कहा कि किसान संगठन आम आदमी पार्टी या कांग्रेस का खुलकर समर्थन करें और उनसे गारंटी ले कि वह उनके…
मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग – अग्रवाल
चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी सामान्य रूप से दो स्तरीय होगी, जिसमें राज्य नियंत्रण कक्ष तथा जिला नियंत्रण कक्ष शामिल है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेबकास्टिंग निगरानी की जाएगी। इसको लेकर जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर 900 मतदान केंद्रों की डेमो वेबकास्टिंग की गई है।उन्होंने बताया कि हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा, इसके मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक…
