चंडीगढ़, 29 मई। पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों व अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब के आबकारी व कराधान आयुक्त वरुण रुजम के नेतृत्व में चल रही है। उन्होंने पटियाला में सीनियर अधिकारियों के साथ शराब के थोक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अचानक चेकिंग की। इसके अलावा चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर झरमरी बैरियर पर स्थित अंतरराज्यीय नाकों की भी चेकिंग की। सहायक आयुक्त (आबकारी) पटियाला के दफ्तर में चेकिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि जिले के समूह आबकारी…
Author: news14today
UP Accident : UP के गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण के बेटे के काफिले ने तीन को रौंदा, बाइक सवार दो की मौत, महिला की हालत गंभीर
UP Accident : भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब काफिले में दौड़ रही गाड़ी के चपेट में बाइक आ गई। गाडी ने महिला समेत तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। गुस्साई भीड़ को देखते हुए करण भूषण समेत सभी लोग गाड़ी छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। गुस्साई भीड़…
BSP In UP : यूपी में बसपा का गलत निर्णय, और नेताओं की गिरती भाषा शैली !
BSP In UP : यूपी में इस लोकसभा चुनाव में जहां माना जा रहा था कि बसपा इस बार बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी और यह तब अधिक लगने लगा था जब मायावती ने अपना उत्तराधिकारी आकाश आनंद को घोषित किया और आकाश आनंद कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक पटल पर छा गए उनकी रैलियों में भीड़ बढ़ने लगी। लेकिन आप जानते हैं कि सीतापुर की रैली में उन्होंने एक आपत्तिजनक बयान दिया और तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई हुई और मायावती ने उनसे तत्काल उत्तराधिकार और दूसरी…
PM Modi Visit Kanyakumari : आखरी चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होते ही कन्या कुमारी जाएंगे पीएम मोदी, चुनाव जीतने के लिए लगाएंगे ध्यान
PM Modi : 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखरी चरण का मतदान होने जा रहा है। 30 मई को अंतिम दौर का चुनाव प्रचार सम्पन्न हो जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रचार के सम्पन्न होते ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी जाएंगे। जहां पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि के लिए बनाए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक़ पीएम मोदी चुनाव प्रचार खत्म होते ही कन्याकुमारी के लिए निकल जाएंगे और 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। बताया…
रिश्वत लेता पूर्व पंचायत मैंबर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 28 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व पंचायत मैंबर करनैल सिंह निवासी गांव दिऊगढ़, जि़ला पटियाला को पुलिस कर्मचारियों की तरफ से 1,40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को उसके गांव के ही निवासी शेरा सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ थाना घग्गा (पटियाला) में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। उसने आरोप लगाया कि सीआईए समाना के…
मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित - राजनाथ
कुराली, 28 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में कुराली की दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित विशाल रैली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पंजाब की जनता को धोखा देने के लिए निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश की तरह पंजाब में भी मोदी की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व के कारण पंजाब और…
डीजीपी ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
चंडीगढ़, 28 मई। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज कुरुक्षेत्र जिला स्थित पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। ई लाइब्रेरी वर्तमान समय की मांग है। यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग…
सीएस ने तपोवन से कोडियाला तक राफ्टिंग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
टिहरी, 28 मई। राफ्टिंग व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य सचिव ने खारास्रोत पार्किंग तृतीय एवं गंगा नदी में पुट इन पॉइंट ब्रह्मपुरी का निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही राफ्टिंग की सराहना की। इस दौरान उन्होंने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने, राफ्टिंग की ड्रोन फुटेज लेने तथा रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली का उल्लंघन करने वालों के दंडात्मक/चालान कार्यवाही जिला प्रशासन स्तर से किए जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि राफ्टर्स के लिए बनाए गए अस्थाई…
सीएम के निर्देश पर अग्निकांड प्रभावितों को सहायता जारी
उत्तरकाशी, 28 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सालरा गांव के अग्निकांड प्रभावितों के लिए राहत सामग्री एवं खाद्यान्न किट का वितरण करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मंजूर करने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन द्वारा अग्निकांड से हुई लगभग 90 लाख की क्षति होने का आकलन कर इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। हाल में मोरी तहसील के सालरा गांव में घरों में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुद्दे पर…
भाजपा 400 पार का आंकड़ा पूरा करेगी – मनोहर लाल
गुरुग्राम, 28 मई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव नेशनल मुद्दों पर लड़ा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह सामने आया है कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सहित 11 कमल खिलने जा रहे हैं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल गुरुग्राम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में कांग्रेस बौखलाई हुई नजर आई है जो कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण…
