पंचकूला, 1 जून। भारत निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की और फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआरओ के समक्ष किसी प्रकार की शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा श्री अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे। पंचकूला के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने इस संबंध में…
Author: news14today
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी हरियाणा सरकार – सीएम
चंडीगढ़, 1 जून। नौकरियों में सामाजिक और आर्थिक आधार पर पांच अंक देने के फैसले को हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा रद्द किए जाने के बाद अब हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जाने का मन बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हरियाणा सरकार के नाते हम संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत इस लड़ाई को जारी रखेंगे और माननीय सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों, कमजोर और वंचितों को न्याय दिलाने की यह लड़ाई हरियाणा सरकार अंतिम…
मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं लिया जायजा
बद्रीनाथ, 1 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बद्रीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे और श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन होते रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का…
भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन
मसूरी, 1 जून। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से में पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा‘ का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विधिवत उद्घाटन हो गया है। यह अपने आप में अलग क़िस्म का आयोजन है, देश में पहली बार एस्ट्रो टूरिज्म की थीम पर “नक्षत्र सभा” आयोजन किया गया है। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के अलावा बहुआयामी पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा…
केजरीवाल से मिले आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता
चंडीगढ़, 1 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर चर्चा की। वहीं आगामी रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार हम कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारी बहुमत से जीत रहे हैं और इंडिया गठबंधन हरियाणा में क्लीन स्वीप कर रहा है। 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणाम…
लोकसभा चुनाव – पंजाब में पोलिंग टीम रवाना
चंडीगढ़, 31 मई। पंजाब में लोक सभा मतदान के लिए सभी पोलिंग टीमों के ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री समेत अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने पोलिंग टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस बार 70 पार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समूह वोटरों को लोकतंत्र के इस त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की है। इससे पूर्व आयोग ने प्रदेश में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए…
दो आईएएस अधिकारी हुए रिटायर
चंडीगढ़, 31 मई। हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज यहां हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों की रिटायरमेंट के अवसर पर उनको समारोहपूर्वक विदाई दी। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत वाल्गद आज रिटायर हुए जबकि विकास यादव हाल ही में रिटायर हुए थे। हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित विदाई समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इन अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा के दौरान विभिन्न कार्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रसाद ने अधिकारियों को अच्छा प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए कहा…
नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कसेगा शिकंजा – डीसी
पंचकूला, 31 मई। उपायुक्त यश गर्ग ने पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। वे नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों से किसी भी प्रकार की रियायत न बरती जाए। उन्होंने जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अब तक जब्त किए गए मादक पदार्थ जैसे-ओपीयम, चरस, गांजा और…
उत्तराखंड में पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों की तैयार होगी लिस्ट
देहरादून, 31 मई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में सभी निर्माण एवं कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से इस सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भी उनके राशन कार्ड के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। इस मामले में उत्तराखण्ड राज्य का देशभर में 6वां स्थान है, यह एक बेहतरीन रिकॉर्ड है। इसके साथ ही शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सीएस ने निदेशालय स्तर पर…
गंगोत्री एनएच पर पहाड़ से गिरा पत्थर, एक की मौत, 8 घायल
उत्तरकाशी, 31 मई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ व्यक्ति घायल हो गए। घटनास्थल से निकालकर 6 घायलों को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (हर्षिल) ले जाया गया है जबकि 2 घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीमों ने…
