हकृवि के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज को एमएस स्वामीनाथन अवार्ड से नवाजा

चंडीगढ़ , 2 जनवरी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज को प्रतिष्ठित एमएस स्वामीनाथन अवार्ड से नवाजा गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विश्वराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में ‘वन हेल्थ वन वल्र्ड’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सस्य विज्ञान क्षेत्र में एक वैज्ञानिक/विस्तार विशेषज्ञ के रूप में उनके कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कनार्टक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हे यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड के लिए एक विशेष कमेटी…

डिजिटल प्लेटफार्म पर एक्टिव रही हरियाणा पुलिस

चंडीगढ़, 2 जनवरी। वर्ष 2023 में हरियाणा पुलिस ने राज्य के डिजिटल परिदृश्य को सुरक्षित बनाने के लिए अथक प्रयास किए है, जिसमें तक़रीबन 4,11,299 लोगों की साइबर फ्रॉड संबंधित शिकायतों को वर्ष भर 24 घंटे उपलब्ध साइबर हेल्पलाइन टीम द्वारा सुना गया। पिछले साल के दौरान साइबर नोडल टीम व जिले के सामूहिक प्रयासों से साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए आम जनता के 76.85 करोड़ रुपये बचाने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष भर के प्रदेश पुलिस के प्रयासों से 1903…

कर्मचारियों व उनके आश्रितों को न्यू ईयर गिफ्ट

चंडीगढ़, 1 जनवरी। हरियाणा सरकार ने नववर्ष 2024 के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों व उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का बड़ा तोहफा दिया है। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।         राज्य सरकार ने 1 नवंबर, 2023 को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए दो विभागों नामतः मत्स्य व बागवानी के कर्मचारियों को शामिल करते हुए पायलट आधार पर योजना शुरू की थी, जिसे आज सभी नियमित सरकारी…

कांग्रेस ने किया “घर-घर कांग्रेस” अभियान शुरू करने का ऐलान

चंडीगढ़, 1 जनवरी। भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,जनमिलन समारोह और जन आक्रोश रैलियों के बाद नव वर्ष के मौके पर हरियाणा इकाई ने ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आज करनाल में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान नए अभियान का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सर्कुलर जल्द जारी कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की  मीटिंग के दौरान सभी ने अपने…

गामड़ी से बाईपास तक सड़क निर्माण को एचएसवीपी से मिली मंजूरी

चरखी दादरी, 1 जनवरी। पिछले काफी समय से जर्जर हालत पड़ी दादरी के गामड़ी क्षेत्र से नेशनल हाईवे 334 बी तक जाने वाली सड़क की जल्द ही कायापलट होने वाली है।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जून में दादरी शहर के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर इस सड़क को चौड़ा कर नवनिर्माण की घोषणा की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को 24 मीटर चौड़ा करते हुए नवनिर्माण के कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।उम्मीद लगाई जा रही है कि…

हरियाणा में 18 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़ 1 जनवरी। हरियाणा सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर व नियुक्ति की आदेश जारी किए है। डी सुरेश को मानव संसाधन विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजय सिंह दहिया को आयुक्त करनाल डिवीजन लगाया गया है। अमित कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम और एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लगाया गया है। आशिमा बराड़ को मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा महानिदेशक एवं सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कल्याण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग श्रेणियां और अंत्योदय (सेवा)…