अफ्रीकी देशों में हरियाणा तलाशेगा कृषि की संभावनाएं

चंडीगढ़, 3 जनवरी। हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानोंको अफ्रीकी देशों में भेजकर व्यापक कृषि क्षमताओं का लाभ उठाने की योजना बना रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रयास का उद्देश्य हरियाणा के मेहनती कृषक समुदाय को नए अवसर प्रदान करना है। अफ्रीकी राष्ट्र के राजदूत के साथ चर्चा के बादराज्य सरकार एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है और इस सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए शीघ्र ही एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा। एमओयू के बाद हरियाणा सरकार द्वारा इच्छुक किसानों को इस अनूठे अवसर का लाभ…

ग्रामीण परिवारों को मनोहर सौगात, पेयजल बकाया शुल्क माफ

चंडीगढ़, 3 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत सरचार्ज और ब्याज सहित बकाया पानी के शुल्क की 374.28 करोड़ रुपये की माफी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के इस कदम से राज्य भर में सामान्य श्रेणियों और अनुसूचित जाति के करोड़ों पेयजल उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी में आयोजित…

हरियाणा में बदलाव महारैली करेंगे अरविंद केजरीवाल

गुरुग्राम/ चंडीगढ़, 03 जनवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को हरियाणा आएंगे और बदलाव महारैली करेंगे। इस बदलाव महारैली की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और हरियाणा का नेतृत्व 4 जनवरी से ही लोकसभा और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। ने कहा कि डॉ. संदीप पाठक…

राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन

पंचकूला, 3 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक नई पहल की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज राजकीय प्राइमरी स्कूल चंडी कोटला में देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की…

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पास जींद और मेवात में बनेगी एयर स्ट्रीप

चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरगामी एवं विकास परख नीतियों की बदौलत वर्तमान समय में हरियाणा अक्षय ऊर्जा में देशभर में दूसरे पायदान पर है और औद्योगिक विकास की दृष्टि से निवेशकों की पहली पसंद के तौर पर देश के तीन राज्यों में भी शामिल हुआ है, इसके अलावा श्वेत, नीली व औद्योगिक क्रांति में…

‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत का हुआ ऐलान

चंडीगढ़, 2 जनवरी। बीजेपी और बीजेपी-जेजेपी की सरकारों ने हरियाणा को बेरोजगारी, बदहाली और बर्बादी के सिवाए कुछ नहीं दिया। इसीलिए मेवात समेत पूरा हरियाणा इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।हुड्डा आज नूंह में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा में पार्टी के उपनेता आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलियास और मामन खान द्वारा आयोजित यह सम्मेलन लोगों की हाजरी के चलते रैली में तब्दील हो गया। आयोजन में कांग्रेस प्रदेश…

सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील : कृष्णपाल गुर्जर

चंडीगढ़, 2 जनवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को फरीदाबाद के सेक्टर – 8 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।…

स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए बनेंगे स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर

चंडीगढ़, 2 जनवरी। खेलों के क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र अनुसार लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों में केवल एक ही खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि युवा अपनी-अपनी रूचि के अनुसार उस…

झज्जर जिले में बनेगी नई सड़क, परियोजना मंजूर

चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा सरकार ने झज्जर जिले में परित्यक्त कुलासी लिंक ड्रेन की भूमि पर नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां 9.97 करोड़. रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क परियोजना के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दी। इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रस्तावित सड़क आरडी 0.00 से 5.400 किमी तक फैली है, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित सड़क, जिसकी कुल लंबाई 5.183…

सीएम ने 50 करोड़ रुपये की 12 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन और शहरी जल, सीवरेज और बरसाती जल-राज्य योजना के तहत प्रदेश के 6 जिलों अर्थात गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, रेवाडी, झज्जर और महेंद्रगढ़ में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 12 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत  गुरुग्राम जिला…