चंडीगढ़, 10 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी व कोच मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने आए थे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर…
Author: Editor News14 Today
खट्टर सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट की: डॉ. पाठक
फतेहाबाद/ भिवानी, 10 जनवरी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सुबह फतेहाबाद में फतेहाबाद, हिसार अर्बन, सिरसा और शाम को भिवानी में भिवानी महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था…
तेलंगाना के छात्रों ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़ 10 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से बुधवार को तेलंगाना राज्य के जिला निर्मल से उत्तरी भारत भ्रमण पर आए विजया हाई स्कूल, निर्मल के चौहत्तर सदस्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल की तरफ से नागाभूषणम एम ने राज्यपाल को शाल उढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बंडारू दत्तात्रेय ने सभी स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें मकर संक्राति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं आपसी…
एसआरके और बाबू-बेटा गुट में बंटी कांग्रेस का भविष्य अंधकार में – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा ही नहीं देशभर में कांग्रेस के हालात बदहाल है और यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है। हरियाणा में एक एसआरके गुट और एक बाबू-बेटा ग्रुप बना हुआ है, ये दर्शाता है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यही कारण है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हुआ है और आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस का यही हश्र…
एक्शन मोड में मंत्री अनिल विज, कई मामलों पर लिया संज्ञान
चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विवाहिता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पानीपत के एसपी को दिए। विज मंगलवार अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। पानीपत से आई विवाहिता ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि 25 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और अब उसका पति उसके साथ तथा बेटे के साथ मारपीट करता है। उसे घर से…
किसानों को अब दिन के समय में मिलेगी ट्यूबवेलों पर बिजली
चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने रात के समय में अपने खेतों में सिंचाई करने वाले किसान भाईयों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग ने कुल 19 सर्कलों के दो ग्रुप बनाए हैं। इनमें से 7 सर्कल नामतः करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत और जींद में बिजली प्रातःकाल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी।…
गांवों को शहरों की तरह किया जा रहा है डेवलप
चंडीगढ़ , 9 जनवरी। हरियाणा के गांवों को शहरों जैसा डेवलप किया जा रहा है। प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर यह काम कर रही है।यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना के गांव पिरथला में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की गई है। 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है और गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जबकि…
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता – राज्यपाल
चंडीगढ़, 8 जनवरी-हरियाणा के महामहीम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्थानीय दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों से विशेष संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ निश्चय के साथ एकाग्रचित होकर कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति, वेदों और उपनिषदों में निहित नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे खुद को समाज के लिए उपयोगी बना सकें।महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय…
शराब फैक्ट्रियों, गोदामों की स्कैनिंग करें सुनिश्चित – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ , 8 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शराब की फैक्टरी से लेकर गोदाम और दुकान तक इस प्रकार से स्कैनिंग की जानी चाहिए कि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश न रहे। उन्होंने डिस्टलरीज और शराब ठेकेदारों पर लगाए गए जुर्माने की बकाया राशि को भी जल्द से जल्द वसूलने के निर्देश दिए।डिप्टी सीएम यहां आबकारी विभाग की शराब की ट्रैक एंड ट्रेस प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आबकारी विभाग…
एक अदद छत का सपना पूरा करवा रही योजना
चंडीगढ़, 8 जनवरी। हरियाणा में डॉ. बीआर अंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत एक अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच 496 लाभपात्रों को तीन करोड़ 96 लाख 80 हजार रुपए की सहायता दी जा चुकी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों को उनकी मकान की मरम्मत हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है। इसके अंतर्गत जो भी नागरिक सरकार द्वारा मकान की मरम्मत के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि लेना चाहते हैं वे…
