अंबाला कैंट में 14 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी “श्री राम यात्रा” : विज

चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य के मद्देनजर अम्बाला छावनी में आगामी 14 जनवरी को भव्य “श्रीराम यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। श्री विज शुक्रवार दोपहर “श्रीराम यात्रा” की तैयारियों को लेकर अंबाला में अपने आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को श्रीराम यात्रा प्रात: 11 बजे सुभाष पार्क से पैदल निकाली जाएगी जोकि अंबाला छावनी के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापस सुभाष…

60,000 युवाओं को जल्द ही मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60000’ की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को  रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे । इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी  कुछ माह में पूरी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।         मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन…

एक भी भर्ती ठीक से नहीं करवा पा रही सरकार : ढांडा

चंडीगढ़, 12 जनवरी। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक भी भर्ती सही से नहीं हो पा रही है। इस बार हाईकोर्ट ने भी 816 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एचएसएससी को फटकार लगाई है और भर्ती प्रक्रिया सही से न करने को लेकर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इससे पता चलता है कि हरियाणा सरकार सुनियोजित तरीके से युवाओं को बर्बाद करने की साजिश रच रही…

बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों के 2 दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़, 12 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एचपीएससी की परीक्षा से हरियाणा जीके खत्म करने, पटवारी व कानूनगो के धरने-प्रदर्शन और यूरिया बैग का वजन घटाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा आज पार्टी में 2 दर्जन से ज्यादा नेताओं की ज्वाइनिंग के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने एचपीएससी द्वारा सहायक पर्यावरण अभियंता भर्ती को लेकर जारी सिलेबस पर कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार हरियाणवी युवाओं को नौकरियों से पूरी तरह वंचित करना चाहती है। इसलिए जानबूझकर सरकारी भर्तियों के लिए…

राष्ट्रीय युवा दिवस – राज्यपाल ने किया छात्रों से संवाद

चंडीगढ़, 12 जनवरी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना जीवन समाज के प्रति समर्पित करें और वंचित लोगों के उत्थान के लिए कार्य करें। इस तरह युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने में सक्षम बनेंगे जोकि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यपाल आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद-2024’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।दत्तात्रेय ने कहा कि…

अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

चंडीगढ़, 11 जनवरी। हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में आज दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उदघाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने किया। प्रथम सेशन में महिला सशक्तिकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान कैसे करें महिलाएं रहा। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनना है और इसके लिए महिलाओं में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि भारत…

प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए कर रही है काम : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 11 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है , ग्रामीणों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।वे आज हिसार जिले के गांव फरीदपुर एवं कन्नौह में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार में भागीदारी करते हुए हर वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और जनहित में समाधान भी करवाया है। उन्होंने…

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 हरियाणा के लिए बड़े निवेश का बना प्लेटफॉर्म

चंडीगढ़, 11 जनवरी – हरियाणा में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं। गुजरात के गांधीनगर में चल रहे 10वें  वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में वीरवार को मुख्यमंत्री ने जापान और अमेरिका की लगभग 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बातचीत की और उन्हें हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। कंपनियों ने भी हरियाणा में निवेश करने के लिए गहरी रुचि दिखाई। इस मौके पर जापानी प्रतिनिधिमंडल से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा में…

गृह मंत्री अनिल विज ने S.H.O. को लगाई फटकार

चंडीगढ़, 10 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मच्छौंडा में जमीनी कब्जे के मामले में आज अंबाला के पड़ाव थाना एसएचओ को फटकार लगाईं और जल्द ही जमीन को कब्जामुक्त करवाने के निर्देश दिए। विज बुधवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला छावनी के मच्छौंडा में जमीन पर कब्जे को लेकर परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से शिकायत की। उनका आरोप था कि गुंडा प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जबरन उनकी जमीन पर…

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल 2024 समिट में पहुंचे दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 10 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि औद्योगिक क्रांति के लिए हरियाणा देश का भविष्य है और प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में उद्योग लगाने वालों को विभिन्न सहूलियतें दी जा रही हैं। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी भारत में नीदरलैंड की राजदूत महामहिम मरीसा गेरार्ड्स से साझा की। बुधवार को दुष्यंत चौटाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल 2024 समिट में शिरकत करने गांधीनगर पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा पैवेलियन का दौरा भी किया। डिप्टी…