द्वितीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़, 14 जनवरी- ऊर्जा विभाग हरियाणा की पहल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सपनों को साकार करते हुए ” ज्ञान की रोशनी से रोशन होते हरियाणा” अभियान के तहत इस बार फिर यवनिका टाउन पार्क, सेक्टर-5 , पंचकूला  में सभी भारतीय भाषाओं के श्रेष्ठ किताबों के माध्यम से “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” की अवधारणा साकार हो रही है। बिजली वितरण एवं उत्पादन कंपनियों के अध्यक्ष श्री पीके दास की प्रस्तावना पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह के मार्गदर्शन में एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश एवं एचपीजीसीएल के…

बिजली चोरों के खिलाफ चला अभियान, कई चढ़े हत्थे

चंडीगढ़ 14 जनवरी। हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो तथा हरियाणा पावर यूटिलिटीज  द्वारा हरियाणा प्रदेश में 13 जनवरी को बिजली चोरी करने वालों  के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश में कमर्शियल तथा डोमेस्टिक मिलाकर 376 स्थानों पर छापेमारी करते हुए बिजली के कनेक्शन चेक किए गए जिनमें से 158 कनेक्शन बिजली चोरी संबंधी अलग-अलग मामलों में सामने आए। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के एडीजीपी एएस चावला ने बताया कि विशेष बिजली चोरी अभियान के तहत प्रदेश भर में 22 टीमों का गठन…

सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई बाधित करने का षड्यंत्र – कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 13 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में तैनात अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर को हटाने की प्लानिंग में जुट गई है। ऐसा होने पर इन विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडराने लग जाएगा। इनकी पढ़ाई बाधित हुए बिना नहीं रह पाएगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इन पदों को भरा हुआ मानते हुए खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को…

गांव में नेशनल लेवल का हॉकी स्टेडियम तैयार, जल्द शुरू होंगे मैच

चंडीगढ़, 14 जनवरी। करनाल के गांव कैलाश में नेशनल लेवल का हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही यहां खिलाड़ियों की रौकन भी आ जाएगी। करनाल दौरे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस स्टेडियम का मुआयना किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि स्टेडियम का लोकार्पण जल्द ही होगा। उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों को नए स्टेडियम के बनने की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि इस स्टेडियम में खिलाड़ी बेहतरीन तरीके से अभ्यास करके राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रदेश…

सीएम ने रखी करनाल में वकीलों के नए चैंबर कॉम्प्लेक्स की आधारशिला

चंडीगढ़, 14 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में वकीलों के लिए नए चैंबर कॉम्पलेक्स की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने इस कॉम्पलेक्स के फंड में अपनी ओर से 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की 1 एकड़ जमीन अधिवक्ताओं के नए चेंबर बनाए जाने के लिए सरकार की ओर से दी गई है। यहां 260 चैंबर बनेंगे। इससे काफी अधिवक्ताओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ में आम जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस…

हरियाणा में कबूतरबाजों को रहने नहीं दिया जाएगा – विज

चंडीगढ़, 13 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजों को रहने नहीं दिया जाएगा, जिसकी भी कबूतरबाजी के मामलों में संलिप्तता पाई गई, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजी के मामले में एसआईटी द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है और अब तक 500 से अधिक ऐसे आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी भी मिली है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज अंबाला में अपने निवास स्थान पर प्रदेश के कौने-कौने से आए लोगों…

अच्छे ठेकेदार भी तैयार करेगी सरकार – मनोहर लाल

चंडीगढ़, 13 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में विकास के एक लाख कार्य और होने वाले हैं। इन्हें जब पोर्टल पर डालते हैं तो कार्य करने के लिये ठेकेदार नहीं मिलते। काम ज्यादा हो गये, ठेकेदार कम हैं। यूनिवर्सिटी से बात करके सिविल इंजीनियरिंग पास करने वाले 15 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देकर अच्छे ठेकेदार तैयार किये जायेंगे। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री आज करनाल के वार्ड एक की बसंत विहार कॉलोनी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में…

डिप्टी सीएम ने सिरसा को दिया मेडिकल कॉलेज का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़, 13 जनवरी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सिरसा के बाबा सरसाई नाथ सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के प्रयासों से सिरसा में 22 एकड़ में बनने वाले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के निर्माण से क्षेत्र वासियों व सिरसा के साथ लगते क्षेत्र के लोगों के लिए मेडिकल सुविधा और स्वास्थ्य शिक्षा में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां के…

पुलिस ने बनाई नशा मुक्ति को लेकर मेडिकल एसोसिएशन व स्टोर संचालकों के साथ रणनीति

चंडीगढ़ 13 जनवरी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में मेडिकल एसोसिएशन तथा मेडिकल स्टोर संचालक की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए वे हरियाणा पुलिस से कंधे से कंधा मिलाकर काम करें और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें। वे आज जिला सिरसा के बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है, इसके समाधान के लिए हम सभी…

कालका कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया युवा दिवस

पंचकुला, 12 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस पूर्ण उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती और उनके अनमोल विचारों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं को जीवन में बेहतर करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। वह कहते थे कि युवा देश का भविष्य हैं और आगे चलकर देश को संभालेंगे।…