सीएम ने दिया राज्य सरकार की सभी नीतियों के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव

चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विभागों से कल्याणकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच और सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्थापित  किये गए सभी  प्रस्तावों को अक्षरश: लागू करने का आह्वान किया।         मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज तीसरे मुख्य सचिवों सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों, विचार-विमर्श और लिए गए निर्णयों पर प्रस्तुतिकरण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।         मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी विभाग जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने, अत्याधुनिक…

बाढड़ा के 9 गांवों के व्यायामशालाओं का होगा कायाकल्प

चरखी दादरी, 16 जनवरी। हरियाणा सरकार ने बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवों में व्यायामशालाओं के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है। नवीनीकरण के लिए एक करोड़ 61 लाख 31 हजार रुपए बजट भी मंजूर हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए गठबंधन सरकार में सहयोगी जेजेपी की विधायक नैना सिंह चौटाला लगातार प्रयास कर रही थीं। विधायक नैना चौटाला ने बताया की बाढड़ा हल्का में गांव स्तर पर खेल सुविधाएं बढाने के लिए प्रदेश सरकार ने जनहितकारी कदम उठाया हैं। उन्होनें बताया की…

सरकारी विभागों की भूमि पर शॉप व मकान पर काबिज लोगों को राहत की तैयारी

चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 साल से सरकारी विभागों, बोर्डों, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका की भूमि पर बनी दुकानों व मकानों पर काबिज लोगों को मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक प्रदान करने के आवेदनों पर तत्परता से कार्य करें। कौशल यहां इस संबंध में बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि योजना के तहत हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सिंचाई…

हुड्डा ने किया ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान का आगाज

चंडीगढ़, 15 जनवरी। सत्ता की तरफ आंखे गड़ाए मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने आज हरियाणा की सियासत के लॉन्चिंग पैड माने जाने वाले जींद से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान का आगाज कर दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वाल्मीकि सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम से की गई। विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सभा में मौजूद लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया और कांग्रेस के नए अभियान को सफल…

किताबें मनुष्य को नैतिकता का पाठ पढ़ाती हैं – CM

चंडीगढ़ 15 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पुस्तकों में भाषा का समन्वय ठीक उसी प्रकार होता है, जिस प्रकार शरीर व आत्मा का आपसी संबंध होता है। मुख्यमंत्री आज सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में बिजली कंपनियों के तत्वावधान में 6 अन्य विभागों द्वारा आयोजित द्वितीय पंचकूला पुस्तक मेला के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस मेले में राष्ट्रीय बुक ट्रस्ट का भी विशेष योगदान है। पुस्तक मेला 22 जनवरी तक चलेगा। मेले में लगभग 100 प्रकाशकों में स्टाल लगाए है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू, संस्कृत,…

“आप” ने बेरोजगारी के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 15 जनवरी। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर खट्टर सरकार पर निशाना साधा।ढांडा ने कहा कि हरियाणा पिछले कई सालों से बेरोजगारी में लगातार नंबर वन बना हुआ है। बेरोजगारी की ये समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले सिरसा में तीन युवकों की नशे से मौत हो गई। हर रोज युवाओं के नशे की चपेट में आने की खबरें आ रही हैं जो बेहद चिंताजनक है। प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं और जो सरकार हरियाणा…

सीएम ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला

चंडीगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला के सेक्टर-32 में 30 एकड़ भूमि पर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला रखी।         मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा बनाए जाने वाले नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम डॉ. मंगल सेन के नाम पर रखा जाएगा। प्रारंभिक चरण में 500 करोड़ रुपये की राशि  खर्च की जाएगी और इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय का अनुमान…

बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है गठबंधन सरकार- कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 15 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि एक ओर हरियाणा में बेरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है तो दूसरी ओर सरकार ने बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर इतनी मेहरबान है कि उन्हें बिना डोमिसाइल के लिए आवेदन करने का हक दे रही है। ऐसा कर सरकार एक ओर जहां प्रदेश के बेरोजगारों के हकों को छीनकर उनके साथ अन्याय कर रही है तो दूसरी ओर सरकार नौकरी में भर्ती…

गृह मंत्री विज ने शिव मंदिर में की सफाई

चंडीगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज सुबह अंबाला कैंट की शास्त्री कालोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और प्रभु का आर्शीवाद लिया। विज ने अंबाला में आयोजित श्रीराम यात्रा के दौरान लोगों से आह्वान किया था कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रतिदिन धर्म-स्थलों में जाकर साफ-सफाई करें जिससे मन शुद्ध होगा। इसी उद्देश्य के साथ आज प्रातः मंदिर में पहुंचकर उन्होंने स्वयं इस कार्य की शुरुआत करते हुए साफ-सफाई की। इस…

मुख्यमंत्री आवास पर अनोखे अंदाज में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

चंडीगढ़, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज मुख्यमंत्री आवास राममय नजर आया। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए संत कबीर कुटीर पर श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि राज्य के अंत्योदय परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। भजन संध्या में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल व यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बच्चों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। भजन संध्या में…