चंडीगढ़, 21 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घड़ियां 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है। मुख्यमंत्री रविवार को जिला कुरुक्षेत्र…
Author: Editor News14 Today
विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा को मिली 3 सौगात
चंडीगढ़, 20 जनवरी। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हैदाराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में हरियाणा प्रदेश को तीन बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन से हिसार एयरपोर्ट को ऑपरेशनल व मैनेजमेंट अपूर्वल से मिल चुका है। हिसार एयरपोर्ट की एटीसी कंट्रोल, रडार व अन्य तकनीकी उपकरणों के ऑपरेशन की दिशा में सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साईन हो चुका है। फरवरी से उनकी टीम महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हिसार में कार्यभार संभालेंगी और इसके उपरांत…
अंत्योदय की भावना के साथ विकास के लिए कार्य किए – सीएम
चंडीगढ़, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राम व राष्ट्र पर्यायवाची शब्द है और राम के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद में एक संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस अवसर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन लोगों के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व आस्था की जीत का दिन है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाए।…
फरीदाबाद-गुरुग्राम जिला में बनेगी साइंस सिटी – मुख्यमंत्री
चण्डीगढ़, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। नए वैज्ञानिक शोध नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम जिला में से एक में 50 एकड़ में साइंस सिटी की स्थापना करेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को थिस्टी बायोटेक संस्थान में 9 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए संबोधित कर रहे थे।…
एलायंस एयर हिसार से कई शहरों के लिए शुरू करेगा फ्लाइट
चंडीगढ़, 19 जनवरी। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज का दिन हरियाणा प्रदेश के लिए बड़ी ही ऐतिहासिक दिन है। सरकार का एलायंस एयर के साथ समझौता हो गया है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार से एयर कनेक्टिविटी होने के बाद जिले में मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस एवं अन्य उद्योग धंधों में बढ़ोतरी होगी, जो प्रदेश में राजस्व का एक बहुत बड़ा स्रोत बन जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार का एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन हो गए हैं। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे हिसार से…
मंदौला से भिवानी तक NH -148 B का होगा पुनर्निर्माण
चरखी दादरी, 19 जनवरी। नेशनल हाईवे 148 बी पर दादरी जिले के गांव मंदोला से भिवानी के बाईपास तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। करीब किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण के दौरान कुछ जगहों पर सड़क को कंक्रीट से बनवाया जाएगा। योजना के तहत दादरी के लोहारू चौक फ्लाईओवर के नीचे भी कंक्रीट से सड़क बनाई जाएगी। जिससे सड़क लंबे समय तक दुरुस्त रह सके। इस योजना पर 51 करोड़ एक लाख रुपए की राशि खर्च होगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मांग पर इस सड़क के नवीनीकरण कार्य…
हरियाणा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
चंडीगढ़ 19 जनवरी। हरियाणा में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसके दौरान सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं, वोट अवश्य डालेंगे हम‘‘ की थीम के साथ वाद-विवाद, चर्चा और ड्राइंग, स्किट, गीत, पेंटिंग, निबंध आदि सहित) जैसी प्रतियोगिताओं का संचालन करवाया जाएगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा सभी विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा रजिस्ट्रार को लिखे एक परिपत्र में निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ…
फतेहाबाद में जनसंवाद किया गया कार्यक्रम आयोजित
चंडीगढ़, 19 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण (शहरी क्षेत्र) के तहत स्थानीय पंचायत भवन फतेहाबाद में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक दुड़ाराम ने की। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और पूर्ण जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर अपने स्वास्थ्य…
22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश
चंडीगढ़, 19 जनवरी। हरियाणा सरकार ने अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी हेतू प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूल कालेज, यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन (2.30 बजे तक) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न…
गुरुग्राम और पंचकूला में हुई अहम नियुक्तियां
चंडीगढ़ 19 जनवरी। हरियाणा सरकार ने जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, गुरुग्राम और पंचकूला के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से आज इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। जिला लोक संपर्क और शिकायत निवारण समिति, गुरुग्राम में डॉ. सुधा यादव, गार्गी कक्कड़, जी.एल. शर्मा, राष्ट्र दहिया, डी.सी. यादव, मनीष यादव, संजय भसीन, भूपेन्द्र चैहान, अनिल यादव, तिलक राज मल्होत्रा, मनीष गाड़ौली, अनिल गंडास, अनु यादव, समय सिंह भाटी, सतबीर खटाना, परमिन्द्र कटारिया, वीरेंद्र यादव, कमल यादव, महेश चैहान,…
