चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रमिकों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ”अंत्योदय आहार योजना” के तहत श्रम विभाग ने प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। इन कैंटीन पर केवल 10 रुपये में भोजन मिलेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन 127 कैंटीनों में से 52 बेस कैंटीन हैं, जिनमें रसोई की व्यवस्था है। जहां भोजन पकाया जाता है और भोजन परोसा भी जाता है। शेष 75 कैंटीन केंद्रीय रसोई में…
Author: Editor News14 Today
गणतंत्र दिवस पर मिली हरियाणा की जनता को मनोहर सौगात
चंडीगढ़, 26 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जिला करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी, 2024 से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें 30 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। आवेदनकर्ता मामूली राशि जमा करवा कर इसमें भागीदारी कर सकेंगे। ऐसे लोगों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग किया जाएगा, ताकि…
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समृद्ध और विकसित हरियाणा की दिखी नई पहचान
चंडीगढ़, 26 जनवरी। योजानओं को क्रांतिकारी रूप से जमीनी स्तर पर लागू कर समृद्ध व विकसित प्रदेश बनने की हरियाणा की नई पहचान दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखी। कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान झांकी से हरियाणा में हुए बदलाव के बहुआयामी प्रयासों को दिखाया गया है। ‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ के थीम पर बनाई गई झांकी में हर परिवार का डाटा एकत्रित कर सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने, प्रदेश में डिजिटलाइजेशन से हो रहे बदलावों का देश व दुनिया के सामने सजीव चित्रण किया गया।…
सरकार ने धरातल पर काम करके दिखाया- विज
चंडीगढ़, 25 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में मच्छौंडा गांव और अम्बाला छावनी के कोने-कोने में विकास करवाए गए हैं। विज आज अंबाला कैंट के मच्छौंडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान “हमारा संकल्प विकसित भारत” की शपथ दिलवाते हुए…
राज्यपाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय देखा
नई दिल्ली, 25 जनवरी– हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। यहां डिजिटल रूप से संजोये गए तथ्यों को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में देश के 75 वर्ष के इतिहास को मात्र दो से तीन घण्टे में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे अपने विद्यार्थियों को इस संग्रहालय का भ्रमण अवश्य करवाएं, इसमें विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक जानकारियां हैं। दत्तात्रेय दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय के…
2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 1 को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य को पुलिस पदक
चंडीगढ, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि 1 पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित…
मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ़, 22 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। 24 जनवरी को जिला हिसार से मुख्यमंत्री वर्चुअली लगभग 2100 करोड़ रुपये से अधिक की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं। इन परियोजनाओं में 1374 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 741 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन…
विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थी को मौके पर मिल रहा योजना का लाभ – विज
चंडीगढ़, 21 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को जिला अंबाला में सेवा समिति चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों व बुजुर्गों के राशन कार्ड मौके पर ही बनाए गए, जिससे वह गदगद हो गए। कार्ड बनने पर लाभार्थी सीधा कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे और उन्होंने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। विज ने इस दौरान कहा कि यह “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है”, जो लाभार्थी सरकारी योजनाओं से किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, उनके मौके पर ही आयुष्मान…
राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी का सुंदरकांड पाठ
चंडीगढ़, 21 जनवरी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलबीर सैनी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग कार्यक्रमों में…
बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही सरकार – हुड्डा
चंडीगढ़, 21 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री व विपश्क्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भगवान् श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की इसी पावन धरती से कर्म करने का उपदेश दिया था। जो व्यक्ति, जो देश-प्रदेश इन उपदेशों का अनुसरण करेगा वह निश्चित ही तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले का हरियाणा और आज का हरियाणा कहां से कहां पहुंच गया। विकास के हर पैमाने पर नंबर 1 रहा प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों के अपमान में सबसे अव्वल राज्यों में गिना जाता है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि रिकार्ड बेरोजगारी…
