विज ने किया डिफेंस कॉलोनी बंध रोड के निर्माण का शिलान्यास

चंडीगढ़ 29 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बंध रोड को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अंबाला कैंट एक खूबसूरत शहर है, हमें मिलकर ही काम करने चाहिए क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं और मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं। विज आज अंबाला कैंट में सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बध रोड को पक्का करने…

हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रम- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।   मुख्यमंत्री आज करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य…

संतों की बात का अनुसरण करके जीवन में ला सकते है बड़ा बदलाव – मनोहर लाल

चंडीगढ़, 28 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल के बांसो गेट स्थित चौक पर संत शिरोमणि श्री 1008 श्री दुर्बल नाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया और समाज के लोगों को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब संतों की बात का अनुसरण करके अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वर्षों से ही संत महापुरूषों का अपना श्रेष्ठ स्थान है।…

ये लड़ाई चुनावी नहीं हरियाणा को बचाने की है – भूपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़, 28 जनवरी। फील्ड में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि ये लड़ाई चुनावी नहीं बल्कि हरियाणा को बचाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा को फिर से नंबर 1 बनाएंगे।हुड्डा बादली हलके के गांव माछरौली में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, बेहतर कानून-व्यवस्था में नंबर 1 था वो आज महंगाई, अपराध, बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया। ये सरकार…

पानीपत को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू

चंडीगढ़, 28 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी पानीपत के साथ आज उस समय एक और सुखद अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के नए बस स्टैंड सिवाह से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ प्रदेश के लोगों को सुगम परिवहन सुविधा का लाभ पहुंचाना है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पानीपत में पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की, ताकि लोग अपनी कार व निजी वाहनों को छोड़ सार्वजनिक…

विज ने सैकड़ों फरियादियों की निपटाई समस्याएं

चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने युवक की मशीन में दबी अंगुलियों का ईलाज कराने के बजाए काटने के आरोपों पर अम्बाला के एसपी को मामले में जांच के निर्देश दिए। विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अंबाला कैंट बीडी फ्लोर मील क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने अपने शिकायत देते हुए बताया कि उनका बेटा एक फैक्टरी में काम करता है। कुछ दिन पूर्व उनके बेटे की फैक्टरी में…

दुराचार मामला – विज ने लगाई गोहाना डीएसपी को फटकार

चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गोहाना डीएसपी को फटकार लगाई और दर्ज मामले में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसी तरह, दुराचार के अन्य मामले में भिवानी के एसपी को भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए वह बोले कि “महिला अपराधों में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे”।         विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।…

संगठन मजबूती के लिए जेजेपी बूथ योद्धाओं का अहम रोल – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के बूथ योद्धा संगठन के आंख और कान होते हैं और उन्हें पार्टी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है, जिस पर पार्टी की तमाम योजनाएं और सफलताएं टिकी हैं। वे सिरसा में जेजेपी बूथ योद्धाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने बूथ योद्धाओं में नया जोश का संचार करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से आगामी समय में आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर फोकस करें। उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत…

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भाई गुरविंदर सिंह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़, 27 जनवरी। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। इन पंक्तियों को सार्थक कर रहे हैं हरियाणा के सिरसा के 55 वर्षीय भाई गुरविंदर सिंह। गुरविंदर सिंह को चलने के लिए दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है, लेकिन मानव कल्याण की भावना इस कद्र है कि वे बेघर, निराश्रित व असहाय लोगों का सहरा बने हुए हैं। व्हील चेयर पर घुमने वाले गुरविंदर को सिरसा का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्होंने गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल खोला…

CM पानीपत में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का करेंगे शुभारम्भ

चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 जनवरी को पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल नौ शहरों के निवासियों को सुगम परिवहन का लाभ पहुंचाना है, बल्कि शून्य प्रदूषण सुनिश्चित करके पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देना है।         परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा 29 जनवरी को जगाधरी, यमुनानगर से सिटी बस सेवा का उद्घाटन करेंगे।      एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पानीपत और जगाधरी में लॉन्च के बाद, सरकार प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, रोहतक और हिसार सहित कुल साथ सात अतिरिक्त शहरों` में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करेगी।…