चंडीगढ़, 2 फरवरी। हरियाणा के सूरजकुंड में आज 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का भव्य आगाज हुआ, जो 18 फरवरी तक चलेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।राष्ट्रपति ने मेला परिसर में हरियाणा की अपना घर पवेलियन का दौरा किया और हरियाणवी संस्कृति की झलक बिखेर रहे यंत्रों की बारीकी से जानकारी भी ली। उन्होंने मेला के थीम स्टेट गुजरात राज्य के स्टॉल…
Author: Editor News14 Today
गृह मंत्री अनिल विज को मिला अनूठा उपहार
चंडीगढ, 2 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज अंबाला में उनके आवास पर हरियाणा के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने अयोध्या श्रीराम मंदिर का चंदन की खुशबू से सुगंधित एवं गोल्ड फॉयल प्रिंटिड डाक टिकट भेंट की। गृह मंत्री अनिल विज ने डाक टिकट को बेहद खूबसूरत बताते हुए इसकी प्रशंसा की। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने बताया कि श्री राम मंदिर जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों का सैट तैयार किया गया है। इन…
चुनाव नजदीक, तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता – अजय चौटाला
चंडीगढ़, 2 फरवरी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए जेजेपी को और मजबूती प्रदान करें।यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया। इस मौके पर वे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना। अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी छाजियावास,…
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) की परीक्षा की तैयारी पूरी
चंडीगढ़, 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को दो चरणों में किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य सचिव आज एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं एलाईड सर्विसेज परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन आलोक वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द मोहन शरण, प्रधान सचिव परिवहन विभाग नवदीप सिंह विर्क, एचपीएससी के सचिव मुकेश आहुजा, सदस्य…
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल लॉन्च
चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पात्र लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए ’मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के लिए आज मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल का शुभांरभ किया। योजना के तहत अपना प्लाट सुरक्षित करने के लिए यह पोर्टल आज यानि 1 फरवरी से लाइव होगा। पात्र आवेदक आज से ही हाउसिंग फाॅर आल विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। शुरुआती चरण में 14 शहरों में 10,542 प्लाट पात्र लोगों को दिए जाएगें। लगभग 15 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…
अंत्योदय परिवारों का सहारा बनी की ‘दयालु योजना’
चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अंत्योदय परिवारों को सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के तहत 2180 लाभार्थियों को 84.01 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई। दयालू योजना को देश की अनूठी योजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी वर्तमान सरकार द्वारा 2145 लाभपात्रों के बैंक खातों मंे 82.12 करोड रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। आज प्रदान की गई राशि को मिलाकर अब तक कुल…
मनोहर सौगात- 17 जिलों की 264 कॉलोनियां हुई रेगुलर
चंडीगढ़ 1 फरवरी। हरियाणा में संस्थागत शहरी विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की कड़ी में आज एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 17 जिलों की 264 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया। इनमें नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की 91 तथा शहरी स्थानीय विभाग की 173 कॉलोनियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी मौजूदा सरकार ने प्रदेश में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया है। आज की 264 कॉलोनियों का मिलाकर अब यह संख्या 2101 हो जाएगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह भी मौजूद थे। वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री…
पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों के वेलफेयर पर वर्कशॉप आयोजित
चंडीगढ़ 1 फरवरी । पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों तथा उनके बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से आज हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कपूर ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी जिलों से आए वेलफेयर इंस्पेक्टरों ने भी भाग लिया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के…
सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए पीपली में बनेगा भव्य स्मारक
चंडीगढ़, 31 जनवरी। सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में पीपली के नजदीक एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें सभी सिख गुरुओं की हरियाणा में जो भी निशानियां व स्मृतियां हैं, उन्हें इस स्मारक में संरक्षित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी गुरुओं के जीवन में मानवता की सेवा का अमर संदेश की प्रेरणा ले सकें। यह संग्रहालय निश्चित ही एक पर्यटन का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा…
हरियाणा में आयुष योग निरीक्षकों की भर्ती जल्द – विज
चंडीगढ़, 31 जनवरी। हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि सार्वजनिक हित को देखते हुए जल्द ही 22 आयुष योग निरीक्षकों/कोच की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। विज ने बताया कि 22 आयुष योग निरीक्षकों/कोचों के पदों को मंजूरी मिल चुकी है और इनकी नियुक्ति के नियमों को आयुष विभाग द्वारा हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भी भिजवा दिए गए हैं परंतु जनहित को ध्यान को रखते हुए इन पदों पर हरियाणा कौशल…
