लखनऊ : साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में अभी से सियासी हलचल शुरू हो गई है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता दद्दू प्रसाद हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवारहो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी योजना का बखान करते नहीं थकते। मुद्रा योजना के 10 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन इस योजना ने कोई खास असर नहीं छोड़ा है। यह मुद्रा योजना नहीं झूठी योजना बन गई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या वाकई मुद्रा योजना के तहत 52 करोड़ लोगों को लोन मिला? लोन के रूप में बांटे गए 33 लाख करोड़ रुपये किस-किस के खाते में आये हैं? क्या कभी इसकी जांच हुई? क्या सरकार को उनसे कभी आयकर मिला? इसका जवाब जुमलों की सरकार देगी या बैंक? अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार होंगे। उस संगठन के पीछे कौन है यह सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने एक छिपी हुई भूमिगत सेना तैयार कर रखी है। यह सेना लोगों को अपमानित करने का काम कर रही है।
ये भी पढ़िए…. अखिलेश यादव पर बरसे संगीत सोम, बोले- मुगलिया शासक थे अखिलेश यादव और आतंकियों को पालते थे
सपा प्रमुख ने कहा कि जब से भाजपा अयोध्या खोया है, तब से वे सांप्रदायिक होते जा रहे हैं। रेखा गुप्ता के भाषण को लेकर सवाल उठाए गए। इस दौरान अखिलेश यादव ने अखबार लेकर उसे पढ़ना बंद करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आज से कोई भी सपा प्रवक्ता न्यूज चैनल पर नहीं जाएगा। सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा लहराने को लेकर उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री की जाति के हैं, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रयागराज में सभी प्लॉट 3 लोगों को दिए गए हैं। उनमें से एक मंत्री भी है। दो साल में भारतीय जनता पार्टी चली जाएगी, फिर गरीबी खत्म होने लगेगी। मुख्यमंत्री को सबसे पहले सत्ता की निचली रेखा को समझना होगा। मुख्यमंत्री जब गोरखपुर जाते हैं और लौटते हैं तो एक हत्या हो जाती है, यह एक रिकॉर्ड है। गोरखपुर यूपी पर राज कर रहा है।
रेखा गुप्ता पर अखिलेश ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आगरा के शाहजहां गार्डन का नाम अहिल्याबाई के नाम पर रखने के लिए मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि मेरा कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। इसके बाद नाम बदलने के लिए पत्र लिखने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। पुलिस भर्ती के परिणाम पर अखिलेश ने कहा कि सरकार आरक्षण की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है। Akhilesh Yadav
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...