आगरा : टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ दी है। जहां मानव ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है वहीं उनकी पत्नी निकिता ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए व्हाट्सएप चैट दिखाई है। टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से उनके माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह उनकी आरोपी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकिता अपने परिवार के साथ लापता है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

आपको बता दें कि डिफेंस कॉलोनी सदर निवासी मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे। वह मुंबई की यूनिट में कार्यरत थे। मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार उनके बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकेता से हुई थी। मानव ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। वह उग्र होकर झगड़ा करती थी। मृतक की बहन आकांक्षा का कहना है कि पुलिस कार्रवाई की धमकी के कारण मानव तनाव में आ गया था।
बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकेता ने दोपहर 2:30 बजे फोन किया था। इससे पहले रात 12:40 बजे तक उनकी मानव से बात हुई थी। उन्होंने पीपीटी बनाने के लिए कुछ दस्तावेज उसके पास भेजे थे। निकेता मानव से बात करने को कह रही थी। उसने कहा कि वह कुछ करने जा रहा है। इस पर उसने तुरंत उसे फोन किया। लेकिन, उसने फोन नहीं उठाया। उसने मैसेज भेजा। इसमें लिखा था कि वह एक वीडियो देख रहा है। वीडियो बंद हो जाएगा। उसने मानव से उसका हालचाल पूछा। उसने लिखकर पूछा कि क्या उसने कोई बुरा सपना देखा है। कोई परेशानी तो नहीं है।

इस पर उसने कहा कि मैं ठीक हूं। भाई के ठीक होने की जानकारी होने पर उसने निकेता को बताया। उसे लगा कि पति-पत्नी में झगड़ा नहीं होना चाहिए। उसने निकेता को सोने को कहा। उसे शांत करने के लिए मैसेज भेजे। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि भाई ऐसा कुछ कर देगा। इंस्टाग्राम आईडी से मानव को निकेता की पिछली जिंदगी के बारे में बताया गया था। इसके बाद भाई तनाव में आ गया। उसने हाथ की नस काट ली। माता-पिता ने मुंबई जाकर उसे समझाया। वह निकेता से तलाक लेने के लिए आगरा आ गया। लेकिन, निकिता और उसके परिजनों ने उसे घर पर धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या कर ली। उधर, उसके माता-पिता कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। वे एक ही बात कह रहे हैं कि कार्रवाई होनी चाहिए।
मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मानव ने इससे पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। आत्महत्या से कुछ देर पहले ही उन्होंने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था। वीडियो के बाद से निकेता अपने परिवार समेत लापता है। निकिता ने मानव की बहन से हुई व्हाट्सएप चैट के साक्ष्य भी पेश किए। उनका कहना है कि जिस बात को लेकर मानव काफी परेशान था, वह बात पहले की है।
आत्महत्या वाले दिन शाम को वह खुशी-खुशी उसे उसके मायके बरहन में छोड़ गया था। उन्होंने बताया कि मानव पिछले कुछ समय से काफी तनाव में था। तनाव के चलते उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उसने उसे बचा लिया था। उसने अपने ससुराल वालों को भी इस बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर नजरअंदाज कर दिया कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है। निकेता के मुताबिक मानव की हालत को देखते हुए वह उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थीं। Agra News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...